भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें।

Tripoto
5th Sep 2021
Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

जब भी हम किसी ट्रिप के बाद घर आते हैं तो अगले हफ्ते, दो-हफ्ते तक उस ट्रिप का अनुभव और वहाँ बिताए गए बेहतरीन पल को ज़रूर याद करते हैं कि यार वो दृश्य कितना अच्छा था, या फिर, यार वो जो मार्केट में मिल रहा था कितना सही था ना। जहाँ भी घूमने जाते हैं वहाँ का कोई ना कोई यादगार पल या दृश्य हमारे जेहन में ज़रूर उतर जाती है। कई बार हम जहाँ घूमने जाते हैं तो उस जगह से कोई ना कोई यादगार चीज साथ लेकर भी ज़रूर आते हैं। यादों को सहेज के रखने का यह एक बेहतरीन आईडिया है। अगर आप भी अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहती हैं तो भारत के अलग-अलग राज्यों से आप भी अलग-अलग यादगार चीजें खरीद सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने जा रहे हैं कि भारत के किस राज्य से कौन सी चीजें खरीदेंगी जिसे आप यादगार के लिए रख सकती हैं। तो अगली बार जब आप इन जगहों की यात्रा पर निकले तो ये यादगार तोहफा ज़रूर खरीदें। तो आइए जानते हैं।

कर्नाटक- मैसूर सिल्क

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। 1/1 by Smita Yadav
Day 1

कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जहाँ सबसे अधिक रेशम पैदा होता है और रेशम की कपड़े बनाए जाते हैं। रेशम की महीन कारीगरी और बेहतरीन बुनाई के लिए कर्नाटक का मैसूर शहर जाना जाता है। अगर आप अगली बार मैसूर शहर में घूमने जाए तो वहाँ से रेशम से बनी मैसूर सिल्क खरीदना कभी ना भूलें।

अरुणाचल प्रदेश - लकड़ी और बांस का समान

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

अरुणाचल प्रदेश लकड़ी और बांस से बने समान के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। अगर आपको अपने घर को भी सजाना है तो बांस से बनी फोटो फ्रेम, टोकरियां जैसे कई समान खरीद सकती हैं। लकड़ी और बांस से बने ये समान इतने महीन और बेहतरीन होते हैं कि इसे एक बार आप देख लेंगी तो बिना खरीदे अपने आप को रोक नहीं पाएंगी।

छत्तीसगढ़ - मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

अगर आपको बेहतरीन और खूबसूरत बर्तन और मूर्तियां पसंद है तो यहाँ की मिट्टी से बने बर्तन और मूर्तियां आपको ज़रूर खरीद लेना चाहिए। यहाँ की हस्तकला मूर्तियां मानव भावनाओं जैसे, सुख-दुख, प्रेम और क्रोध आदि को बखूबी दर्शाती है। ये मूर्तियां छत्तीसगढ़ की आदिवासी जिंदगी के रीति-रिवाजों और संस्कृति को भी दर्शाते हैं।

बिहार - मधुबनी पेंटिंग

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

बिहार के मिथिला क्षेत्र की मधुबनी पेंटिंग पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ के कई परिवार पीढ़ियों से पेंटिंग करते आ रहे हैं। हाल में ही भारत सरकार ने भारत के कई प्रमुख ट्रेनों के ऊपर मधुबनी पेंटिंग को पेंट किया है। अगर आप बिहार घूमने के लिए जा रही हैं तो अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए इसे ज़रूर खरीदें।

महाराष्ट्र - कोल्हापुरी चप्पल

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

अगर आप कोल्हापुरी चप्पल की दीवानी हैं तो फिर महाराष्ट्र से आपको कोल्हापुरी चप्पल ज़रूर खरीद लेना चाहिए। कोल्हापुरी चप्पल की बेहतरीन डिजाइन और कारीगरी के लिए पूरे भारत में महाराष्ट्र जाना जाता है। यहाँ महिला और पुरुषों दोनों के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन में आपको चप्पल मिल जाएगी।

गोवा - शंखों से बनी कलाकृतियां

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

गोवा के बाज़ारों में अक्सर शंखों से बनी कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। इसके सिवाय यहाँ के तिबत्तीयन बाजार की सिल्वर ज्वेलरी की बात ही कुछ और है। टूरिस्टों में यह खासी लोकप्रिय है।

गुजरात - मिरर वर्क के ज्वेलरी, कपड़े

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

मिरर वर्क के तकिये, ज्वेलरी बॉक्स, बेहद रंग-बिरंगे कपड़ों के लिए यह राज्य जाना जाता है। यहाँ के कलाकार विभिन्न चीज़ों पर कांच का काम कर उनकी खूबसूरती और भी निखार देते हैं।

पंजाब - फुलकारी कशीदाकारी कपड़े

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

पंजाब की प्रसिद्ध फुलकारी कशीदाकारी हर महिला को पसंद आती है। यह कलाकारी कुर्ती, जैकेट, दुपट्टे, और साड़ियों पर की जाती हैं। इन्हे गुलाबी, लाल और पीले चटक रंगों का खास तौर पर उपयोग देखने को मिलता है।

राजस्थान - कलाकारी की जूतियां, कपड़े, मूर्तियां

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

राजस्थान की खूबसूरत पारंपरिक कलाकारी की जूतियां, कपड़े, मूर्तियां, इत्यादी को कौन नहीं जानता। इसी के साथ मीनाकारी और जड़ाऊ आभूषणों से सजी कठपुतलियां घरों का रूप-रंग बदल देती हैं।

ओडिसा - कैनवस पर बनी पट्टचित्र कलाकृतियां

Photo of भारत के राज्यों में घूमने जाएँ तो वहाँ की ये यादगार और फेमस चीजें बिल्कुल भी खरीदना ना भूलें। by Smita Yadav

इस राज्य की प्रसिद्ध कैनवस पर बनी पट्टचित्र कलाकृतियां हर जगह सराही जाती हैं। लोग इन कलात्मक चित्रों से अपने घर सजाना बेहद पसंद करते हैं। इनमें यहाँ की परंपरा के दर्शन होते हैं।

ऐसे ही आप जम्मू और कश्मीर से पशमीना शॉल, झारखंड से पीतल की मूर्तियां, केरल से कथकली मुखौटा और मणिपुर से मेखला चादर अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए खरीद सकती हैं।

क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads