अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल

Tripoto
10th Oct 2021
Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आपके दोस्त जब विदेश या देश की किसी फेमस जगह पर घूमने जाते हैं तो वह अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालते हैं। जिसे देख कर आपका भी मन घूमने को करता होगा। लेकिन समय या फिर पैसे के कारण आपको अपनी ख्वाहिशों पर रोक लगानी पड़ती है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश की दस ऐसी जगहों के बारे में जहाँ आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। अगर आप इन जगहों पर चले गए तो आपका मन विदेश जाने को भी नहीं करेगा। उत्तर प्रदेश टूरिज्म का भी कहना है कि यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा। तो क्यों ना आज के इस आर्टिकल में यू पी की नायाब जगहों की सैर की जाएं। तो आइए जानते हैं।

ताजमहल, आगरा

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल 1/1 by Smita Yadav
Day 1

दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा का ताजमहल उत्तर प्रदेश में ही है। यहाँ आपको जरूर घूमना चाहिए। देश-दुनिया से लोग यहाँ घूमने के लिए आते हैं। ताजमहल पहुंचने के लिए आप रोडवेज की बसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप आगरा पहुंचने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताजमहल हर रोज सुबह 6 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक खुलता है। लेकिन शुक्रवार को नमाज के लिए ताजमहल बंद रहता है। वहीं अगर आप चांदनी रात में ताजमहल को देखना चाहते हैं तो शाम 8:30 बजे से 12:30 बजे तक प्रवेश रहता है। ताजमहल का टिकट 50 रुपये है। ताजमहल के अंदर एक म्यूजियम भी है। मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। ताजमहल के अंदर ही दोनों की कब्रे हैं।

बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

आगरा जिले में ही फतेहपुर सीकरी है। फतेहपुर सीकरी को पहले फतहाबाद के नाम से जाना जाता था जो कि फारसी शब्द फतह से प्राप्त होता है जिसका अर्थ है विजय। शहर के निर्माण का उद्देश्य सूफी संत सलीम चिश्ती के सम्मान में अकबर ने करवाया था। यहाँ पहुंचने के लिए आप हवाई मार्ग से आगरा पहुंच सकते हैं। वहीं आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से फतेहपुर सीकरी 40 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप बस से आते हैं तो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें फतेहपुर सीकरी तक आती हैं। बुलंद दरवाजे की खासियत यह है कि यह भारत का सबसे बड़ा दरवाजा है। जिसकी ऊंचाई 54 मीटर है।

वाराणसी के घाट

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। यहाँ पहुंचने के कई रास्ते हैं। दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस चला रखी है। जिससे दिल्ली और वाराणसी का सफर 8 घंटे में तय हो जाएगा। वाराणसी हिंदुओं का धर्मिक शहर है। इस लिए इसकी मान्यता बहुत है। अगर आप यहाँ आते हैं तो यहाँ के घाटों को देखना न भूलें। प्रयाग घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिंका घाट ऐसे हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। हर शाम को होने वाली गंगा आरती को देखना तो बिल्कुल भी न भूलें।

संगम, इलाहाबाद

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद जिला हाईकोर्ट और विश्वविद्यालय से ज्यादा अपने दो नदियों के संगम के लिए मशहूर है। यहाँ यमुना और गंगा का संगम होता है। हिंदुओं के लिए यह बेहद धार्मिक स्थल है। 2019 में यह महाकुंभ का भी साक्षी बना। इलाहाबाद के संगम को घूमने का सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च रहेगा। क्योंकि इस समय माघ मेला चल रहा होता है। इलाहाबाद पहुंचने के लिए आपको बस के साथ सीधी हवाई यात्रा और रेलवे सेवा मिल जाएगी।

कतर्निया घाट, बहराइच

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

अगर आप प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं तो आपको उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जरूर जाना चाहिए। यहाँ स्थित कतर्निया वन्यजीव अभयारण्य बेहद खूबसूरत जगह है। दुधवा टाइगर रिजर्व से जुड़ा होने के कारण यहाँ आपको चीता देखने को भी मिल जाएगा। कतर्निया 550 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

यहाँ करीब 30 टाइगर, 40-45 हाथी और 4 गैंडे हैं। 200 से 250 गिद्ध, अजगर और कई दुर्लभ सांप यहाँ देखने को मिल जाएंगे। यहाँ गेरुआ नदी बहती है जो बहुत साफ सुथरी है। अगर आप यहाँ रात बिताना चाहते हैं तो गेरुआ नदी के किनारे ट्री हट मिल जाएंगे। यहाँ पहुंचने के लिए आप UPSRTC की बस से बहराइच पहुंच सकते हैं वहाँ से आपको नानपारा की ओर जाना होगा। अगर रेल से जाना चाहते हैं तो गोंडा तक आपको सीधी रेल यात्रा मिल जाएगी फिर वहाँ से आप ट्रेन के सहारे बहराइच तक पहुंच सकते हैं।

पारीछा बांध, झांसी

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

झांसी के निकट बेतवा नदी पर बना पारीछा बांध एक विशाल बांध है। यह बांध झांसी में पेय जल एवं कृषि कार्यों हेतु जल का मुख्य स्रोत है। आप यहाँ के शानदार प्राकृतिक दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

अलकनंदा, वाराणसी

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

अलकनंदा कोई जगह नहीं है बल्कि एक क्रूज है। जो वाराणसी में गंगा नदी में चलता है। यह एक वातानुकूलित क्रूज है। अलकनंदा के सहारे आप वाराणसी के घाटों को बहुत ही अच्छे से घूम सकते हैं। इस क्रूज में यात्रा का शुरुआती दाम 750 रुपये है। वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक किया जा सकता है। इस क्रूज को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

महामंकोल चाई थाई मोनेस्टरी, श्रावस्ती

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

भगवान बुद्ध का जुड़ाव श्रावस्ती से रहा है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में महामंकोल चाई थाई मोनेस्टरी है। आपको बता दूं कि यह जितनी घूमने के लिए अच्छी जगह है उतनी ही शांति वाली जगह है। ध्यान लगाने वाले बौद्ध भिक्षु यहाँ आते हैं। यहाँ आने के लिए आप बलरामपुर जिले से और बहराइच जिले से बस के द्वारा इकौना और कटरा तक आ सकते हैं।

महाराजा गंगाधर राव की छतरी, झांसी

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

महाराजा गंगाधर राव की छतरी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में है। इसका निर्माण रानी लक्ष्मीबाई द्वारा 21 नवंबर 1853 को कराया गया था। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने पति गंगाधर राव के निधन के बाद इसका निर्माण कराया था। यह भारतीय कला का एक बेहतरीन नमूना है।

होरिंजी टेंपल, सारनाथ

Photo of अगर यू पी की इन फेमस10 जगहों को घूम लिया तो आप विदेश जाने का प्लान भी कर देंगे कैंसल by Smita Yadav

वाराणसी के सारनाथ में होरिंजी टेंपल है। यह भगवान बुद्ध का मंदिर है। होरिंजी टेंपल घूमने का फायदा यह होगा कि आप जापानी वास्तुकला से जुड़ सकते हैं।

तो बिना देर किए निकल पड़िए यू पी भ्रमण के लिए और इन बेहतरीन जगहों का आनंद लीजिए। इन जगहों पर घूमने के बाद आपको भी यही लगेगा की "यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा"

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads