
माता लक्ष्मी को धन धान्य की देवी के रूप में पूजा जाता है।दिवाली के दिन लगभग सभी घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है ताकि माता की कृपा और आशीर्वाद बनी रहे।माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत से लोग मंदिर में जाते है।भारत में ऐसे कई प्रसिद्ध मंदिर है जो माता लक्ष्मी को समर्पित है जहां दर्शन मात्र से धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती है।इसी कारण लोग खास कर दिवाली के पावन अवसर पर माता के इन मंदिरों में दर्शन कर माता लक्ष्मी के कृपा के पात्र बनते है।तो आइए आज आपको ले चलते है भारत में स्थित कुछ प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिरों की यात्रा पर।

माता लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर
1.लक्ष्मीनारायण मंदिर, नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर को बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।ये मंदिर भारत के प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिरों में से एक है।यहां माता लक्ष्मी के साथ ही साथ भगवान नारायण भी विराजमान हैं।इस लक्ष्मी मंदिर का निर्माण सन 1622 ईस्वी में वीरसिंह देव ने कराया था।बाद में इसका पुनरुद्धार सन् 1938 में उद्योगपति जी. डी. बिरला द्वारा करवाया गया ,तभी से इसे बिरला मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।इस मंदिर के प्रति लोगो की अपार आस्था है।ऐसी मान्यता है की जो भी भक्त इस मंदिर में सच्चे मन से कोई मुराद मांगता है तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

2.महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर
कोल्हापुर के इस लक्ष्मी मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है।कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 7वी सदी में चालुक्य वंश के शासक कर्णदेव ने करवाया था।मंदिर में स्थापित माता की मूर्ति के विषय में कहा जाता है कि यह मूर्ति लगभग 7000 वर्ष पुरानी है।इस मंदिर की सबसे खास बात है इसकी वास्तुकला।इसकी वास्तुकला ऐसी है कि खुद सूर्यदेव माता के पैरो का वंदन करते है।परंतु ऐसा सिर्फ वर्ष के तीन दिन ही होता है।जनवरी माह में पहले दिन सूर्य की किरणे माता के पैरो पर दूसरे दिन शरीर पर और तीसरे दिन माता के मुख पर पड़ती है,और आश्चर्य की बात यह है कि वर्ष के बाकी दिन सूर्य की किरणें गर्भ गृह में प्रवेश भी नहीं करती है।इसे चमत्कार मान कर लोग माता के प्रति अपार आस्था रखते है।दिवाली पर इस मंदिर के दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है।

3.अष्टलक्षमी मंदिर, चैन्नई
चेन्नई में स्थित अष्टलक्षमी मंदिर में माता लक्ष्मी के आठ स्वरूपों के दर्शन होते है इसी कारण इस मंदिर का नाम अष्टलक्ष्मी मंदिर है।चार मंजिली इस मंदिर को माता लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है जहां वो भगवान विष्णु के साथ रहती है।यह मंदिर चेन्नई के इलियट समुद्र तट के पास स्थित है।इस मंदिर में दर्शन मात्र से लोगो की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

4.चौरासी मंदिर, भरमौर
माता लक्ष्मी का यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से 60 किमी की दूरी पर स्थित भरमौर जिला नगर में स्थित है।
यहां के लोगो की माता के प्रति अपार श्रद्धा है।इस मंदिर में माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और भगवान नरसिंह की मूर्ति भी स्थापित है।चारो ओर से खूबसूरत वादियों में स्थित होने के कारण यहां पर्यटकों को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दोनो ही दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

5.पद्मनाभस्वामी मंदिर,तिरुअनंतपुरम्
वैसे तो केरल के तिरुअनंतपुरम् का पद्मनाभस्वामी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है,लेकिन यहां पर स्थित भगवान विष्णु के साथ विराजमान माता लक्ष्मी के प्रति लोगो की अपार श्रद्धा है।कहा जाता है कि जिस स्थान पर यह मंदिर स्थित है बहुत सारा धन प्राप्त हुआ था।यह जगह सोने के खजाने के रूप में दुनिया भर में लोकप्रिय है।यही कारण है कि ऐसा माना जाता है कि यहां लक्ष्मी की अपार कृपा है और जो भी यहां सच्चे मन से जाता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है।

6.महालक्ष्मी मंदिर,मुंबई
मुंबई के खूबसूरत समुंद्र तटों पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण अंग्रेजो के काल में हुआ था।यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक होने के साथ ही साथ लाखों लोगो के आस्था का केंद्र भी है।कहा जाता है की मंदिर के गर्भ गृह में स्थित माता की मूर्तियां समुंद्र से प्रकट हुई है।उस समय देवी लक्ष्मी वहां के एक ठेकेदार रामजी शिवाजी के स्वप्न में प्रकट हुईं और उन्हें समुद्र तल से देवियों की 3 प्रतिमाएं निकालकर मंदिर में स्थापित करने का आदेश दिया।ठेकेदार ने ऐसा ही किया और आज इस स्थान पर एक भव्य मंदिर है।दिवाली पर इस मंदिर में खास पूजा अर्चना की जाती है और लाखो लोग दिवाली पर माता के दर्शन करने के लिए यहां आते है।

7.पद्मावती मंदिर,तिरुचुरा
तिरुपति के पास तिरुचुरा नामक एक छोटा-सा गांव है, जहां पर देवी पद्मावती जोकि माता लक्ष्मी का ही रूप है एक मंदिर है।इस मंदिर को 'अलमेलमंगापुरम' के नाम से भी जाना जाता है।स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है कि भगवान तिरुपति के दर्शन के बाद अगर देवी पद्मावती के दर्शन न किए जाए तो तिरुत्पति बाला जी से मांगी हुई मुराद पूरी नहीं होती है।इसी लिए भक्तगण बाला जी के दर्शन के बाद देवी पद्मावती के दर्शन अवश्य करते है।

8.लक्ष्मीनारायण का मंदिर,चंबा
हिमाचल के चंबा में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर चंबा के प्रमुख मंदिरों में से एक है।भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर का निर्माण राजा साहिल वर्मन ने 10वीं शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर शिखर शैली में निर्मित है।इस मंदिर में भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के साथ विराजमान हैं।यह मंदिर अद्भुत वास्तुकला और मूर्तिकला का उदाहरण है।आस्था के साथ ही साथ पर्यटन की दृष्टि से भी यह मंदिर काफी लोकप्रिय है।

9.महालक्ष्मी मंदिर,इंदौर
इंदौर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण 1832 में मल्हारराव (द्वितीय) ने कराया था।यह मंदिर तीन तलो वाला मंदिर था।1933 में आग लगने के कारण मंदिर ध्वस्त हो गया था जिसका फिर से 1942 में पुनः जीर्णोद्धार कराया गया था। वर्तमान में मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर का जीर्णोद्धार करके इसे भव्य रूप दिया गया है।इस भव्य मंदिर के प्रति लोगो की अपार श्रद्धा है।दिवाली के अवसर पर लोग दूर दूर से इस मंदिर के दर्शन के लिए आते है।

10.दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर,तमिलनाडु
भारत के दक्षिण राज्य तमिलनाडु के वेल्लू जिले में स्थित थिरुमलई कोड गांव श्रीपुरम में स्थित महालक्ष्मी मंदिर को 'दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर' कहा जाता है।यह मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।100 एकड़ में फैला यह मंदिर चेन्नई से 145 किलोमीटर दूर पलार नदी के किनारे स्थित है।यह मंदिर जितना भव्य है उतना ही ऐतिहासिक भी।दिवाली पर यहां लोगो की काफी भीड़ होती है और मेलो का आयोजन भी किया जाता है।यह मंदिर वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।
क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।