भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा।

Tripoto
Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। by Neha Gupta

भारत में कई हिल स्टेशन हैं और यही वजह है कि यहां पर्यटकों की भीड़ सबसे ज्यादा देखी जाती है। भारत के फेमस टॉप 8 हिल स्टेशन, छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं ये अद्भुत जगह प्राकृतिक अजूबों से घिरा हुआ है। यहां की मनोरम पहाड़ियां, घाटियां, जंगल, वन्य जीवन और पहाड़ अपने देश की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं।

भारत के हिल स्टेशन दोस्तों, फैमली के साथ जाने के अलावा पार्टनर के साथ घूमने के लिहाज से भी बेहद रोमांटिक जगह मानी जाती हैं। चलिए भारत के अद्भुत और बेस्ट हिल स्टेशनों के बारे में जानते हैं ।

1. दार्जिलिंग हिल स्टेशन, पश्चिम बंगाल - Darjeeling Hill Station, West Bengal

मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहाड़ियां, खूबसूरत सनसेट पॉइंट, हरे-भरे चाय के बागान दार्जिलिंग को भारत के पूर्वी हिस्से में सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक बनाते हैं। समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, दार्जिलिंग कई बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ है। यहां की ठंडी जलवायु लोगों को तरोताजा कर देती है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन रोमांटिक हनीमून के लिए एकदम बेस्ट है। दार्जिलिंग न सिर्फ अपने चाय के बागानों की वजह से प्रसिद्ध है, बल्कि यहां के पर्यटक स्थल भी लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 1/11 by Neha Gupta

2 . मनाली हिल स्टेशन -Manali Hill Station ,Himachal

मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनमोहक नजारे, हरे-भरे जंगल, फूलों से सजे घास के मैदान, खूबसूरत झीलें, हवा में मौजूद धुंध और चीड़ के पहाड़ और ताजगी की लगातार खुशबू मनाली की सुंदरता को और बढ़ा देती है। संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, छोटे-छोटे हिप्पी गांवों से लेकर पर्यटकों से भरी सड़कों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स की वजह से मनाली पर्यटकों के बीच पहली पसंद बना रहता है।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 2/11 by Neha Gupta
Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 3/11 by Neha Gupta

3.औली हिल स्टेशन - Auli Hill Station, Uttrakhand

समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद औली उत्तराखंड के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। सेब के बाग, पुराने ओक और देवदार के पेड़ों के साथ औली एक लोकप्रिय पहाड़ी शहर है, जहां हिमालय पर स्की रिजॉर्ट भी मौजूद हैं। पर्यटक यहां स्की करने के लिए ही सबसे ज्यादा घूमने आते हैं। स्कीइंग करने के अलावा आप गढ़वाल हिमालय की पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं, ट्रैकिंग या हाईकिंग करते समय आपको मत्रमुग्ध कर देने वाली कई चीजें भी देखने को मिल जाएंगी।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 4/11 by Neha Gupta
Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 5/11 by Neha Gupta

4.बीर-बिलिंग हिल स्टेशन - Bir-Billing Hill Station ,Himachal

भारतीय हिमालय की तलहटी में चाय के बागानों और जंगलों के बीच मौजूद बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ कई एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए लोकप्रिय है। ये जगह धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच बेहद पसंदीदा हिल स्टेशन बनता जा रहा है। यहां हर साल कई हजारों पर्यटक घूमने के लिए जरूर आते हैं। दोस्तों या फैमली के साथ घूमने के अलावा ये जगह कपल्स के लिए भी एकदम परफेक्ट है, यहां आप दोनों कई तरह की रोमांचकारी एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते हैं।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 6/11 by Neha Gupta

5.श्रीनगर हिल्स स्टेशन, जम्मू कश्मीर - Srinagar Hill Station, Jammu Kashmir

शानदार प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक पार्क और बर्फ से ढकी चोटियों के साथ श्रीनगर उत्तर भारत के सबसे बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक है। झेलम नदी के पास स्थित श्रीनगर जम्मू कश्मीर का बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है, जिसे पृथ्वी पर स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। अगर आप ढेर सारी बर्फ देखना चाहते हैं या एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो एक श्रीनगर घूमने जरूर जाएं। इसके अलावा आप गर्मियों के दौरान शिकारा सवारी और घुड़सवारी जैसी कई गतिविधियों का लुत्फ भी उठा भी सकते हैं।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 7/11 by Neha Gupta

6.गुलमर्ग हिल स्टेशन, जम्मू कश्मीर - Gulmarg Hill Station, Jammu Kashmir

समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, गुलमर्ग बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे भरे घास के मैदानों, गहरी घाटियों और सदाबहार जंगलों से घिरा हुआ है। भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित है। गुलमर्ग कपल्स के घूमने के लिए हनीमून मनाने के लिए सबसे शीर्ष स्थानों में आता है।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 8/11 by Neha Gupta

7.मसूरी हिल स्टेशन - Mussoorie Hill Station, Uttrakhand

अगर आप छुट्टियां बिताने के लिए ऐसी जगह देख रहे हैं, जहां शांति मिल सके और कई प्राकृतिक नजारा देखने को मिल सके, तो मसूरी आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच बसा, मसूरी, जिसे पहाड़ों की रानी के रूप में भी जाना जाता है, समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और यहां पूरे वर्ष एक शांत, सुखद जलवायु रहती है। मसूरी की प्राचीन, प्राकृतिक सुंदरता हनीमून कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती है। यहां आप ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 9/11 by Neha Gupta

8.माथेरान हिल स्टेशन - Matheran Hill Station, Maharashtra

पश्चिमी घाट पर सह्याद्री रेंज के बीच स्थित, माथेरान एक बेहद ही खूसबूरत और छोटा हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से 2600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और मुंबई से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है। यहां आप अपना वीकेंड मनाने के लिए भी अपनी दोस्तों, फैमली या पार्टनर के साथ सकते हैं। माथेरान पूरे भारत में सबसे छोटा हिल स्टेशन है, लेकिन फिर भी इसे भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेटिनों में गिना जाता है।

Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 10/11 by Neha Gupta
Photo of भारत का सबसे लोकप्रिय, अद्भुत हिल स्टेशन, जहाँ आपको बार-बार जाने का मन होगा। 11/11 by Neha Gupta

Pic :- source

यात्रा सभी के लिए हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads