भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय

Tripoto
29th Nov 2020
Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav
Day 1

भारत विविधताओं और विचित्रताओं का देश है। शायद भारत इसलिए भी विविधताओं से भरा देश कहा जाता है क्योंकि यहां के जैसी कला, संस्कृति और भोजन आप को किसी और देश में बड़ी ही मुश्किल से मिलेगा। यहां हर थोड़ी दूर चलने के बाद भाषा, रहन-सहन, खान-पान पहनावा बदल जाता है। हर राज्य, गांव, कस्बे की अपनी अलग पहचान है। प्रत्येक और हर राज्य में एक अलग संस्कृति, परंपरा, भाषा, जीवन के मार्ग, और सबसे महत्वपूर्ण, भोजन को दर्शाता है। यही कारण है कि भारत पूरी दुनिया में पेटू से बहुत प्यार करने वाले देशों में से एक है।यहां का हर शहर अपनी किसी न किसी खूबी के लिए जाना जाता है. खास कर खाने की बात करें, तो अपने देश में कई डिशेज ऐसी हैं, जिनका जिक्र होने पर किसी खास शहर का नाम जुबा पर आ जाता है। यहां हम आपके लिए ऐसी ही कुछ डिशेज की एक लिस्ट लेकर आए हैं:

1. आगरा का पेठा

भले ही पेठा देश के अलग-अलग हिस्सों में तैयार किया जाता है, मगर जितना मशहूर आगरा का पेठा दुनिया में है उतना दूसरा और कोई नहीं। ऐसी मान्यता है कि पेठे का जन्म मुगल सम्राट शाहजहां की रसोई में हुआ और भारत में मूल रूप से यह आगरा में निर्मित हुआ। मौजूदा समय में आगरा के अंदर आपको केसर, अंगूरी जैसी पेठे कई किस्में मिल जाएंगी। अब तो एक ट्रेंड सा बन गया कि आगरा जाने वाला यहां का पेठा लिए बिना नहीं लौटता।

Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav

2. हैदराबादी बिरयानी

बिरयानी को बनाने का तरीका उसे एक अलग फ्लेवर दे देता है।इसी वजह से कई शहरों की बिरयानी अपनी अलग खासियतों के लिए मशहूर हैं।लखनवी बिरयानी अपना अलग स्वाद रखती है और सिंधी बिरयानी अपनी अलग महक। मगर हैदराबादी बिरयानी की बात ही अलग है।यह हैदराबाद की उन कुछ चीजों में से एक है, जिसके लिए हैदराबाद जाना जाता है। भारत में बिरयानी के विस्तार के लिए कहा जाता है कि मुगल अपने साथ इसे भारत लेकर आए थे।

Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav

3. लखनऊ टुंडे कबाब

लखनऊ जाने वाले टुंडे कबाब का स्वाद लेना गलती से भी नहीं भूलते।कहते हैं कि इसे सबसे पहले किसी दिव्यांग ने बनाया था इसलिए कबाब का नाम टुंडे कबाब पड़ा।सैकड़ों तरह के मसालों से तैयार होने वाली यह डिश को लोग रूमाली रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं।लखनऊ के टुंडे कबाब के स्वाद को इसी से समझा जा सकता है कि कुछ सिर्फ और सिर्फ इन्हीं का स्वाद लेने के लिए नवाबों के शहर में आते हैं।

Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav
Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav

4. बॉम्बे डक

बॉम्बे डक महाराष्ट्र की सबसे मशहूर डिशेज में से एक है।यह एक प्रकार की मछली है, जोकि थोड़ी से लंबी होती है।इसे बोम्बिल के नाम से भी जाना जाता है।तेल में फ्राई करने के बाद इसे नमक, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के खास पेस्ट से तैयार किया जाता है।इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसके साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग किए गए हैं, जिनकी महाराष्ट्र में खासी मांग है।इसको मसालेदार स्वाद सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav

5. मुम्बई की वड़ा पाव

पाव के अंदर चटनी की लेयर और बटाटा वड़ा लगाकर सर्व होने वाली यह डिश मुंबई से निकलकर आज हर जगह अपनी पहचान बना चुका है। इसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। यह लोगों के बीच भारतीय बर्गर के रूप में भी जाना जाता है।इसे आमतौर पर हरी मिर्च, टमाटर, केचप, और लहसुन की चटनी के साथ परोसा जाता है।बाकी वड़ा पाव में समय के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग भी होने लगे हैं।

Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav

6. बनारसी लौंगलत्ता

बनारसी लौंगलत्ता ढेरों मिठाइयों के बीच अलग पहचान रखता है। इसे बनारसी समोसे के कॉम्बिनेश के साथ खूब पसंद करते हैं। यह बिल्कुल बेढब और अनगढ़ सा लगता है, लेकिन, इसका स्वाद जल्द लोगों की जीभ से नहीं जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि ये मिठाई मूल रूप से बनारसी मिठाई है. जबकि, बंगाल के लोग दावा करते हैं कि ये मिठाई कलकत्ता की है। मिठाई कहीं भी हो वाराणसी में यह खूब बिकती है।

Photo of भारत के मशहूर व्यंजन जो भारत के शहरो की पहचान बनीं और दुनियाभर में हुई लोकप्रिय by Priya Yadav

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads