कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर

Tripoto
1st Dec 2021
Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav
Day 1

“सिल्क सिटी” और “डायमंड सिटी” के रूप में लोकप्रिय सूरत, अपने टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए भी बेहद मशहूर है। दूर-दूर से आने वाले यात्रियों को आकर्षित करने वाला ये डेस्टिनेशन पर्यटकों को प्रभावित करने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ता। यहाँ सड़क के किनारे कई स्टॉल लगे रहते हैं, जहाँ आप सूरत के कई टेस्टी स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं। खासतौर पर शाम के वक्त यहाँ लोग अपने घरों से निकलकर इन टेस्टी व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। तो चलिए आपको भी हम इस आर्टिकल में सूरत के कुछ लोकप्रिय स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं।

सूरत की लोचो डिश

Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav

लोचो के आविष्कार से जुडी एक मजेदार कहानी है, एक बार सामान्य खमन तैयार करते समय एक अजीबोगरीब डिश निकलकर सामने आ गई, जिसका नाम बाद में लोचो रख दिया गया। ये डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे सूरत के किसी भी स्टॉल के मेन्यू लिस्ट में देखा जा सकता है। ये डिश खाने में थोड़ी मीठी और तीखी होती है, जिसे हरी चटनी और क्रिस्पी सेव के साथ परोसा जाता है। गुज्जु भाई लोगों में तो ये डिश सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आप लोचो की वैरायटी का भी टेस्ट चख सकते हैं जैसे शेज़वान और इटालियन लोचो।

सूरत का सुरती सेव खमानी स्ट्रीट फूड

Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav

सूरत में कुछ बेहतरीन स्ट्रीट फूड की तलाश में हैं? तो क्यों न अब सुरती सेव खमनी डिश ट्राई की जाए? ये डिश सूरत की सबसे टेस्टी और लाजवाब डिश मानी जाती है, जिसे चना दाल और चीनी के साथ अदरक, लहसुन और मिर्च के मिश्रण से तैयार किया जाता है। सेव को ऊपर से डालकर फिर इसे परोसा जाता है। आप इस डिश का मजा किसी भी स्टॉल पर 50 रुपए में ले सकते हैं।

सूरत की उंधियू डिश

Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav

उंधियू एक बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है, जिसे सूरत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उंधियू को 8 विभिन्न तरह की सब्जियों से बनाया जाता है। ये सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पौष्टिक भी होती है, इसलिए आपको इसे एक बार जरूर जरूर टेस्ट करना चाहिए। इस रेसिपी को घंटों-घंटों तक पकाया जाता है और फिर मिट्टी के बर्तन में डाल दिया जाता है।

सूरत की आइस डिश

Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav
Day 31

गर्मी से बचने के लिए आपने बर्फ का गोला तो खाया ही होगा? कुछ इसी तरह से सूरत का आइस का गोला है जो कि यहाँ के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। वेनिला आइसक्रीम, ड्राई फ्रूट्स और वाइब्रेंट कलर्स में लिपटी ये डिश अंदर के बच्चे को जगा देती है। अगर आप गर्मियों में सूरत घूमने जा रहे हैं, तो इस डिश को ट्राई करना बिल्कुल भी न भूलें।

रसवाला खमन ढोकला

Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav
Day 1

जब गुजराती व्यंजनों की बात आती है, तो खमन के आगे सारी डिशेस फेल हैं। यूनीक टेस्ट के साथ हम आपके लिए लेकर आएं हैं एक और ऐसी डिश, जिसे खाने के बाद आप हमें धन्यवाद जरूर कहेंगे। रसवाला खमन ढोकला सूरत की एक बेहद ही प्रसिद्ध डिश है। इसकी स्पाइसी ग्रेवी और सेव का एक्स्ट्रा जायका आपको एक और प्लेट खाने के लिए मजबूर कर सकता है।

सूरत का पोंक वड़ा

Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav

पोंक गुजराती भाषा में ताजा ज्वार अनाज को बोला जाता है और ये प्रसिद्ध पोंक वड़ा सॉफ्ट ज्वार अनाज से बने वड़े या पकौड़े होते हैं। यह स्थानीय गुजराती स्नैक देश भर के पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। हालाँकि, यह स्ट्रीट फूड तली हुई होती है, लेकिन इसमें मौजूद ज्वार इस डिश को हेल्दी बनाता है। सूरत में रहकर इस डिश को भी टेस्ट जरूर करें।

सूरत की नानखटाई

Photo of कभी खाए हैं आपने सूरत के ये फेमस फूड? फूड लवर्स को एक बार जरूर डालनी चाहिए इनपर नजर by Smita Yadav

नानखटाई एक भूरे रंग का बिस्कुट होता है, जिसे घी, इलायची और जायफल के साथ बनाया जाता है। सूरत में ये स्नैक आपको हर स्ट्रीट पर देखने को मिल जाएगा। तो अगर आपका मन सूरत में कुछ मीठा खाने का कर रहा है, तो हमारी सलाह है कि आपको सबसे पहले मीठे में नानखटाई टेस्ट करनी चाहिए। आप यकीनन अन्य महंगे बिस्कुट के टेस्ट भूल जाएंगे।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads