![Photo of अगर असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1653906601_images_4.jpeg)
दोस्तों, वैसे देखा जाएं तो असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, त्यौहारों के अलावा अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है। असम का व्यंजनों का स्वाद है ही कुछ ऐसा कि उसके बारे में सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है, खासकर उन लोगों के लिए जो नॉन वेजिटेरियन हैं उनके लिए असम का खाना, दिल खुश कर देने वाला होता है। लेकिन ऐसा भी नही हैं की असम के प्रमुख भोजन में सिर्फ माँसाहारी खाना ही फेमस है असम का शाकाहारी खाना और मिठाईयां भी लाजवाब है। कुल मिलाकर विभिन्न प्रकार के स्वदेशी भोजन की पेशकश के साथ, असम का भोजन अपने विशिष्ट स्वाद और प्रभावों के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप भी खाने के शौकीन हैं और यात्रा करना पसंद करते हैं तो आपको असम की यात्रा जरूर करना चाहिए और जब भी असम की यात्रा पर आयें तो असम के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुफ्त जरूर उठायें।
असम के प्रसिद्ध व्यंजन
1. डक मीट
![Photo of अगर असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1653900669_1653900669397.jpg.webp)
डक मीट असम का सबसे मशहूर व्यंजन है, जिसे खास त्यौहार या विशेष अवसरों पर पकाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि असम के लोगों का कोई भी त्यौहार इस खास डिश के बिना अधूरा है। असम के मशहूर मांसहारी खाने में शामिल डक मीट को आमतौर पर ऐश लौकी के साथ बनाया जाता है। इसके अलावा इस मीट को तिल, कद्दू, दाल और भी बहुत कुछ के साथ बनाया जा सकता है। असम में आपको वहाँ के सभी रेस्टोरेंट्स के मेन्यू में ये डिश जरूर मिल जाएगी। यदि आप असम की यात्रा पर हैं या जाने वाले हैं तो डक मीट करी को टेस्ट करना बिलकुल मिस ना करें।
2. मासोर टेंगा
![Photo of अगर असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1653901762_1653901762953.jpg.webp)
दोस्तों, मासोर टेंगा असम के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा खाने में से एक है जो कि यहाँ आने वाले पर्यटकों को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देता है। मासोर टेंगा असम की एक और फेमस नॉन वेजिटेरियन डिश है जिसे नींबू से बने शोरबा के साथ धीमी गति से पकाया जाता है जो खाने में आपको चटपटा और तीखा टेस्ट देता है। आपको बता दूं कि यह एक ऐसा फेमस व्यंजन है जिसे हर असमिया निश्चित रूप से पसंद करता है और जब आप यहां के लोगों से इस डिश के बारे में पूछेगें तो यकीन मानिए मासोर टेंगा के बारे में सुनकर आप स्वयं भी इस डिश को टेस्ट किये बिना नही रह पायेगें।
3. आलू पिटिका
![Photo of अगर असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1653905482_1653905473975.jpg.webp)
आलू को मैश करके सरसों के तेल, प्याज, धनिया और नमक के साथ पकाया जाता है और फिर दाल चावल के साथ साइड डिश के रूप में खाया जाता है। आलू पिटिका को दोपहर और रात के खाने में काफी पसंद किया जाता है। आलू पिटिका देखने में जितना साधारण लगता है, उतना ही स्वादिष्ट भी होता है। इसलिए जब भी आप असम आए तो इस डिश को ट्राई ज़रूर करें।
4. गोरूर पायस
![Photo of अगर असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1653905675_1653905675765.jpg.webp)
दोस्तों, रबड़ी की तरह स्वाद में लगने वाली यह मिठाई चावल, दूध, गुड़, खजूर, काजू और तेज पत्ते से बनाई जाती है। इसके टेस्ट को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इसमें आपको खजूर भी डालना पड़ता है। यदि आप भी मिठाईयों के शौकीन है तो अपनी यात्रा में असम की पसंदीदा मिठाइयां में से एक गोरूर पायस को टेस्ट करना बिलकुल मिस ना करें। इस फेमस डिश का स्वाद ज़रूर चखें।
5. नारिकोल पिठा
![Photo of अगर असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1653905915_1653905915579.jpg.webp)
चाहे कोई भी फेस्टिवल हो या कोई स्पेशल मुमेंट्स असम के लोग नारिकोल पिठा से ही एक दूसरे का मुंह मीठा करते है। क्योंकि यह डिश असम की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक हैं। पिठा को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, इस व्यंजन को बनाने के लिए काफी बारीकी की जरूरत होती है।
6. खार
![Photo of अगर असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1653906596_1653906597082.jpg.webp)
दोस्तों, जब कभी भी असम के विशिष्ट व्यंजनों की बात होती है तो खार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह एक स्वादिष्ट करी है जो कि खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। यह कच्चे पपीते, दालें, तारो और मुख्य रूप से मांसाहारी सामग्री के साथ बनाई जाती है। इस डिश को बनाते समय सभी सामग्री को केले के पत्ते की मदद से फिल्टर किया जाता है जो इस डिश को एक अलग टेस्ट प्रदान करता है। असम में लोग इसे दिन के समय चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। तो जब कभी भी आप असम आए इस डिश को ज़रूर ट्राई करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।