
कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहाँ आपको उसका लाजवाब स्वाद और भोजन में कई विविधता देखने को मिल जाएगी। कर्नाटक के भोजन में शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की एक एक लंबी लिस्ट शामिल है। जहाँ आपको उत्तरी कर्नाटक में शाकाहारी भोजन खाने को मिलेगा, तो वहीं तटीय क्षेत्रों में स्वादिष्ट सी फूड फेमस है। वहीं कोडागु क्षेत्र में बेहतरीन मीट करी पकाई जाती है। अगर आप भी कर्नाटक में घूमने से पहले यहाँ के खानों के बारे में सर्च कर रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको कर्नाटक की कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इन्हें बार तो जरूर चखना चाहेंगी। कर्नाटक के दर्शनीय स्थलों के देखने के बाद यहाँ के स्वादिष्ट खानों को चखना न भूलें।
मैसूर पाक

मैसूर पाक कर्नाटक की फेमस मिठाई है, जिसे घी, चीनी और बेसन के साथ बनाया जाता है। आपको बता दूं, कन्नड़ भाषा में पाक शब्द का अर्थ होता है शक्कर का घोल। मैसूर पाक को सबसे पहली बार मैसूर पैलेस की रसोई में तैयार किया गया था और तब से ये लोगों की पसंदीदा मिठाई बन गई। अगर आप कर्नाटक घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इस अनोखी मिठाई को जरूर चखें।
नीर डोसा

तुलु भाषा में नीर शब्द का अर्थ है पानी। नीर डोसा को चावलों से बनाया जाता है। डोसा बनाने के लिए पहले चावलों को पानी में कुछ घंटे के लिए रात भर के लिए भिगोया जाता है और फिर इन चावलों का एक बैटर तैयार किया जाता है। ये डोसा बेहद पतला और क्रिस्पी होता है, जिसे नारियल और अन्य चटनियों के साथ स्वाद बनाकर खाया जाता है।
मद्दुर वड़ा

मद्दुर वड़ा कर्नाटक का एक फेमस स्नैक है। आपको बता दूं, मद्दुर वडा इस स्नैक का नाम कर्नाटक के मांडया में आने वाले कस्बे मद्दुर से हुआ था। इस वड़े को बनाने में मैदे में चावल के आटे के साथ प्याज हरी मिर्च, करी पत्ते, घिसे हुए नारियल सौंफ और जीरे का इस्तेमाल किया जाता है।
धारवाड़ पेड़ा

अगर आप अच्छा खासा मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आप धारवाड़ पेड़ा खा सकते हैं। ये पैदा धारवाड़ में मिलता है। 19 वी शताब्दी में मध्य प्रदेश का ठाकुर परिवार धारवाड़ रहने लग गया था और इन्हीं लोगों द्वारा इस पेड़े को धारवाड़ लाया गया था। ये पेड़ा राम रतन सिंह के परिवार द्वारा ही एक खास विधि की साथ तैयार किया जाता है।
मंगलोरियन बिरयानी

मंगलोरियन बिरयानी आमतौर पर चिकन के मांस या बिना चिकन के तैयार की जाती है। चावलों को एक मसाले पेस्ट के साथ पकाया जाता है। पेस्ट बनाने में नारियल, धनिया के बीज, इलायची, सौंफ़ के बीज, लौंग, अदरक, शुष्क लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के बीज की जरूरत पड़ती है। नॉन वेज बिरयानी के लिए इसमें मीट डाला जाता है और वेज बिरयानी के लिए इसमें सभी तरह की सब्जियों को शामिल किया जाता है। अच्छे से पकाने के बाद इसे गर्मा-गर्म परोसा जाता है।
कोरी गस्सी

कोरी का मतलब चिकन होता है गोस्सी का मतलब करी होता है। इस करी को तैयार करने के लिए चिकन के टुकड़ों को मसालों में डाला जाता है और नारियल के साथ पकाया जाता है। यह एक मशहूर मंगलोरियन डिश है। ये स्वादिष्ठ कोरी गस्सी को चावलों के साथ खाया जाता है, जिसका स्वाद और दो गुणा बढ़ जाता है। अगर आप नॉन वेज खाने के बेहद शौकीन हैं, तो आपको डिलिशियस चिकन करी जरूर चखनी चाहिए।
चाउ चाउ बाथ

अगर आपको तीखा और मीठा एक साथ खाना पसंद है तो ऐसे में आपको कर्नाटक का चाउ चाउ बाथ जरूर खाना चाहिए। यह एक टू इन वन डिश है, जिसमें खारा बाथ और केसरी बाथ बनाया जाता है। जहाँ खारा बाथ एक स्पाइसी उपमा होता है, जिसमें मूंगफली और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं केसरी बाथ एक स्वीट हलवा होता है। इन दोनों ही डिशेज को सूजी की मदद से बनाया जाता है और कर्नाटक में लोग इसे नाश्ते में बेहद चाव से खाते हैं।
अक्की रोटी

अक्की रोटी बेहद ही हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश है, जिसे कर्नाटक में लोग लगभग हर घर में बनाते हैं। कन्नड़ में अक्की का अर्थ होता है चावल। चावल के आटे और कई तरह की सब्जियों से तैयार की गई इस रोटी को बनाना बेहद ही आसान है। इसे आप अपने घर में नाश्ते में आसानी से बना सकती हैं और कर्नाटक व्यंजन का आनंदले सकती हैं।
क्या आपने भी कर्नाटक के इन फेमस व्यंजनों में से किसी व्यंजन का स्वाद चखा हैं।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।