![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/TripDocument/1622107736_img_20210527_145754.jpg)
हमारा भारत देश विविधताओं का देश है यहाँ हर राज्य, शहर और गांव की अपनी एक अलग पहचान है सबकी एक अलग संस्कृति,रीति-रिवाज है और सबका एक अलग खाने का अंदाज है। वैसे खाना-पीना तो हर किसी को पसंद होता है पर इस मामले में हम हिंदुस्तानी सबसे जरा आगे है।हमारे भारत देश में पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक फैली अनेक संस्कृतियां है जिसकी वजह से यहाँ हमे तरह-तरह के लज़ीज़ पकवान मिलते हैं, जो अब अपने शहरों की पहचान बन गए हैं।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ
हमारे भारतीय व्यंजन का स्वाद इतना लज़ीज है कि जब कोई शख्स दूसरे देश से आकर भारतीय व्यंजन को चखता है तो उसका मन बार-बार खाने का करता रहता है।इसी वजह से भारतीय खानपान को दुनियाभर में स्वाद और विविधता के लिए जाना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ ख़ास शहर के बारे में जहां हर फ़ूड लवर को जाना चाहिए और वहां मिलने वाली स्पेशल डिश का स्वाद ज़रूर चखना चाहिए।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622107688_1622107641082.jpg.webp)
दिल्ली का पकवान बाज़ार
देश की राजधानी में वैसे तो आपको सभी प्रकार के व्यंजन खाने को मिल जाएंगे।लेकिन यहां की North Indian Dishes का कोई जवाब नहीं।यहाँ पर स्थित परांठे वाली गली के मशहूर परांठे हों, पुरानी दिल्ली के करीम का बटर चिकेन हो या चांदनी चौक के गाजर का हलवा और जलेबी हो, आपको दिल्ली जैसा स्वाद और लज़्ज़त कहीं और नहीं मिलेगी।तो जब भी आप दिल्ली जाये तो यहाँ जाना न भूले।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622098487_1622098445437.jpg.webp)
मुंबई की शाम और वड़ा पाव
मुम्बई अपनी रंगीन शाम के लिए जानी जाती हैं।साथ ही मुंबई अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड्स के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां का वड़ा पाव तो भारत ही नही विदेशो में बहुत फेमस है।यह आपको वहाँ आसानी से हर स्ट्रीट पर मिल जायेगा।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622051141_1622051135103.jpg.webp)
पटना का लिट्टी चोखा
लिट्टी-चोखा बिहार का पारंपरिक भोजन है, जिसे अब बड़ी-बड़ी पार्टियों में भी सर्व किया जाता है। इस भोजन का स्वाद लेने के लिए देश- दुनिया से लोग आते हैं। यह इतना हेवी फूड होता है कि आप इसे नाश्ते, लंच-डिनर में भी खा सकते हैं।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622050732_1622050718654.jpg.webp)
लखनऊ , नवाबों और कबाबों का शहर
नाबाबो के शहर लखनऊ के बारे में कौन नही जानता।लखनऊ अपनी बिरयानी के साथ-साथ यहां बनने वाले टुंडे कबाब के लिए प्रसिद्ध है। नॉन वेज खाने वालों का यह पसंदीदा व्यंजन है। इस टुंडे कबाब को गलौटी कबाबा के नाम से भी जाना जाता है। टुंडे कबाब और भी कई तरह के बनाए जाते हैं जिसमें चिकन और मटन या पनीर का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए कई खास मसालों का प्रयोग होता है। यह पारंपरिक व्यंजन लखनवी कल्चर में शामिल है, जिसका इतिहास कई सालों का है। अगर आप भी नॉन वेज के शौकीन हैं, तो लखनऊ के टुंडे कबाब ट्राई कर सकते हैं।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622052501_1622052496539.jpg.webp)
हैदराबाद मतलब बिरयानी
हैदराबाद शहर अपनी बिरयानी के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यहां जितने प्रकार की बिरयानी बनाई जाती है, वो शायद भारत के किसी और राज्य में नहीं बनती होगी। यहां के ज्यादातर होटल्स, रेस्तरां अपनी लजीज बिरयानी के लिए ही जाने जाते हैं। यहां कई तरह की बिरयानी बनाई जाती है, जैसे चिकन, मटन, बीफ, फिश बिरयानी आदि। यहां तक कि यहां वेज बिरयानी भी बनाई जाती है।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622052518_1622052511330.jpg.webp)
कोलकाता की मिठास रसगुल्ले के साथ
कोलकाता शहर अपने स्वादिष्ट गोल-गोल सफेद रसगुल्लों के लिए काफी प्रसिद्ध है। जिसे यहां मिठाईयों का राजा कहा जाता है। यहां बनने वाले रसगुल्ले इतने स्वादिष्ट होते हैं कि इन्हें खाने वाले एक बार में 20-30 रसगुल्ले खा डालते हैं। इन्हें बनाने के लिए शुद्ध खोए का इस्तेमाल किया जाता है। एक लंबी प्रकिया के बार इसे चाशनी में डुबो दिया जाता है। इसकी लोकप्रियता यहां से इतनी बढ़ी कि अब भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसका चलन शुरू हो गया है। लेकिन जो स्वाद आपको बंगाल के रसगुल्लों में मिलेगा वो और कहीं नहीं मिल ही नहीं सकता ।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622101268_1622101264800.jpg.webp)
शिलॉन्ग के यम्मी मोमोज़
शिलॉन्ग शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है ।पर क्या आपको पता है हर स्ट्रीट पर मिलने वाले मोमोज़ यहाँ की एक स्पेशल डिस है।वैसे तो आपको मोमोज़ कही भी मिल जायेंगे और यहाँ के मोमोज़ की बात ही कुछ और है।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622107733_1622107656528.jpg.webp)
केरल में लें साउथ इन्डियन फ़ूड का मज़ा
केरल में घूमना तो हर किसी को पसंद है पर अगर आप साउथ इंडियन फ़ूड लवर है तो केरल से बेहतर जगह और कोई नही।यहाँ आप साउथ इंडियन फ़ूड का असली मजा ले सकते है।यहाँ आपको हर तरह के साउथ इंडियन फ़ूड खाने को मिल जाएगा।यहां नारियल से बने व्यंजन आपका दिल जीत लेंगे।इडली, डोसा, सांभर, उत्तपम, रस्सम आदि यहां के प्रसिद्ध व्यंजन हैं।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622187607_1622187602000.jpg.webp)
गोवा का टेस्टी समंदरी खाना
गोवा का नाम सुनते ही आँखों के सामने बीच का सुंदर दृश्य घूमने लगता है ।हर किसी का ये ड्रीम होता है कि वो एक बार गोवा का बीच जरूर देखें।पर क्या आप जानते है बीच के अलावा गोवा का सी फ़ूड भी काफी फेमस है अगर आप नही जानते तो जान ले।जब भी गोवा जाए तो वहाँ के सी फ़ूड जरूर ट्राय करे।यहां की Prawn Curries और King Crab Fries काफी प्रसिद्ध फ़ूड हैं।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622194086_1622194081176.jpg.webp)
अहमदाबाद की गुजराती थाली
अगर आपको गुजराती खाने का स्वाद चखना हो तो अहमदाबाद की गुजराती थाली जरूर ट्राय करे।यहाँ की वेजिटेरियन थाली में आपको सारे प्रसिद्ध गुजराती पकवानों का स्वाद एक साथ मिल जाएगा। यहां के ढोकला, खाखरा, खांडवी, दही-जलेबी, पोहा और थेपला भारत भर में प्रसिद्ध हैं। यहां के खानों में हल्की मिठास आपको दीवाना ना बना दे तो कहना।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622194110_1622194103018.jpg.webp)
जयपुर के घेवर
अगर आपको शाही स्वाद के मजे लेना है तो आपकी तलाश राजस्थान आकार खत्म होगी। राजस्थान ऐसा स्थान है जो मध्ययुगीन भारतीय राजाओं के भोजन के लिए जाना जाता है।यहाँ मिलने वाला घेवर एक स्वीट डिस है जो यहाँ के विशेष त्योहारों और पर्वो पर मिलता है।तो अपनी शाही यात्रा के दौरान इस शाही डिस का स्वाद चखना न भूले।
![Photo of भारत के सबसे प्रसिद्ध जगहों की सबसे बेहतरीन डिश जो आप बिना खाए नहीं आ सकते by Priya Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2042125/SpotDocument/1622194116_1622194103139.jpg.webp)
तो अगली बार जब आप भी इन शहरो की यात्रा पर जाये तो यहाँ के इन फेमस फ़ूड का स्वाद चखना ना भूले।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।