
घूमना जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज़ है। चाहे घुमक्कड़ी दोस्तों के साथ हो या अकेले। लेकिन इन सबमें सबसे कठिन है बच्चों के साथ सफर पर जाना। मैंने अपनी बहन को ऐसी जगह खोजते देखा है जहाँ बच्चे भी खुश रहें। इसलिए मैंने उन सभी लोगों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन खोजा है, जहाँ वो अपने बच्चों के साथ यात्रा पर जा सकें।
अगर आप भारत से बाहर ऐसी जगह खोज रहे हैं तो थाइलैंड सबसे परफेक्ट जगह रहेगी। पार्टियों, बीचों के अलावा यहाँ बहुत कुछ है जो आपको सरप्राइज़ कर देगा।
थाईलैंड- एक नज़र में
बौद्ध सैंक्चुरीज, आराम करने के लिए समुद्र तट और खूबसूरती से भरा हुआ थाईलैंड आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा। बैकपैकर्स के लिए फेमस थाइलैंड अब फैमिली होलिडे डेस्टिनेशन बन चुका है। यहाँ आपके लिए देखने और करने के लिए बहुत कुछ है। थाईलैंड में अपनी छुट्टियों को अच्छा बनाने के लिए मैंने गाइड भी लिया है जो हमें थाइलैंड की बेहतरीन जगहों पर ले जाएँगे।
बच्चों के लिए थाईलैंड में डेस्टिनेशन
बैंकाॅक के बारे में कहा जाता है कि यहाँ दिन रात में शुरू होता है, जिसके लिए आप बड़े होने चाहिए। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि यहाँ की फैमिली एंजाॅय ही नहीं करती है। बैंकाॅक में कई जगहें हैं, जहाँ बच्चों को खूब मज़ा आएगा।
1. शार्क को देखा है कभी?

थाईलैंड में एक ऐसी जगह है जहाँ आप एक बहुत बड़े टब के नीचे अपने आपको पाएँगे। उस टब में आप अपने करीब शार्क से आंख मिला पाएँगे। आप मछलियों को देख सकते हैं, बहुत ही करीब से। ये सब आपको मिलेगा सीलाइफ ओशियन वर्ल्ड में। सियाम पैरागाॅन शाॅपिंग सेंटर के बेसमेंट में एक शानदार एक्वेरियम है, आप पेंगुइन से लेकर शार्क तक सभी को यहाँ देख सकते हो।
2. फनैरियम जाएँ

एक बहुत बड़ा इंडोर स्टेडियम जो स्लाइड्स, रस्सियों, एक बॉल पिट, ट्रैम्पोलिन, साइकलिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट और थीम पर आधारित ऐक्टिविटीज़, पेंट्स, पेपर-क्राफ्ट से भरा हुआ है। यकीनन बच्चे इस फनैरियम को पसंद करेंगे। आप इसे और भी ज़्यादा पसंद करेंगे क्योंकि जब आप खेलते हैं तो आपको अपने बच्चों को नहीं देखना होगा। लगभग एक दर्जन थाई माइंडर्स हैं जो आपके बच्चों की फनैरियम में देखरेख करते हैं।
कहाँ- सुकुमवित 26 (कैरेफोर के पीछे, रामा फोर रोड)
समयः सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे तक।
नंबरः 662 665 6555
और कहाँ जाएँ- इसके अलावा आप बैंकॉक में सियाम पार्क सिटी, सफारी वर्ल्ड, चिड़ियाघर, सियाम का संग्रहालय, रतनकोसो प्रदर्शनी हॉल जा सकते हैं।
कहाँ ना जाएँ: बैंकाक आओ तो खाओ सैन रोड, पटपोंग, सोई काउबॉय जैसी जगहों पर जाने से बचें।
बच्चों के हिसाब से सुविधाजनक होटल- सेंटर प्वाइंट प्रातुनम होटल, ईस्टिन ग्रांड होटल सैथोर्न और हॉलिडे इन बैंकॉक जैसे कुछ होटल और क्लब हैं जहाँ आपको बच्चों के लिए बहुत सारी सुविधाएँ मिल जाएँगी। जब बैंकाॅक जाएँ तो इन जगह पर ठहर सकते हैं।
अपनी खूबसूरती, शांत वातावरण की वजह से चियांग माई फैमिली होलिडे के लिए जन्नत के समान है। आप थाईलैंड आएँ तो चियांग माई ज़रूर जाएँ। बच्चों के साथ यहाँ आप बहुत कुछ कर सकते हैं।
1. पटारा एलिफेंट फार्म जाएँ

पटारा एलिफेंट फार्म में आप अपने बच्चों के साथ हाथियों की देखभाल कर सकते हैं। ये आपके लिए अलग और खुशी का अनुभव होगा। उनका एक खास इवेंट होता है ‘एलीफेंट ओनर फॉर ए डे’। जिसमें हर किसी को हाथियों के साथ रहने का मौका दिया जाता है। वैसे ही जैसे आप उस हाथी के मालिक हों।
कहाँ: टी.बन पोंग ए हेंग डोंग, चियांग माई
नंबरः 66-819922551, 66-985493644, 66-824939644
वेबसाइटः www.pataraelephantfarm.com
2. चियांग माई ज़ू

चियांग माई ज़ू थाईलैंड का सबसे अच्छा चिड़ियाघर है। दोई सुथेप में स्थित इस चिड़ियाघर में थाईलैंड की एकमात्र पांडा फैमिली रहती है। आप पांडा फैमिली को यहाँ देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ बाघ, मगरमच्छ, भालू, रिबन, कोआला, जिराफ, जेब्रा और पेंगुइन को भी देख सकते हैं।
कहाँ: 100 तु हुआय काय, चियांग माई, थाईलैंड
समयः सुबह 8.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक।
संपर्कः Chiangmaizoo.com
3. ज़िप ज़ैप ज़ूम करें

आप चियांग माई के पास जंगल में ज़िप-लाइनिंग कर सकते हैं। यह सबसे शानदार पहाड़ी इलाका है। आप जंगल से एक पेड़ से कभी-कभी 100 मीटर से अधिक की दूरी पर भी जा सकते हैं।
जिप-लाइनिंग की जानकारी के लिए यहाँ संपर्क करें।
और क्या देखें- इसके अलावा आप चियांग माई में टाइगर किंगडम, डोकमाई गार्डन और टनल मंदिर जा सकते हैं। आप एक मे पिंग रिवर क्रूज़ का आनंद भी ले सकते हैं और ज़ू में रात को सफारी का आनंद ले सकते हैं।
बच्चों के हिसाब से सुविधाजनक होटल- बच्चों की सुविधाओं वाले क्लब और होटल भी मिल जाएँगे। आप यहाँ माईकोक रिवर विलेज, अनंतारा चियांग माई रिजॉर्ट एंड स्पा और सेंटारा खुम फाया रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहर सकते हैं।
थाइलैंड में आप समुद्र के तटों की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो सबसे अच्छी जगह हुआ हीन है। थाईलैंड में फैमिली के साथ आने के लिए ये बहुत अच्छी जगह है।
1. खाओ सैम रोई नेशनल पार्क
फराया नखोन गुफा की शानदार बनवाट की वजह से ये खाओ सैम रोई नेशनल पार्क का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा यहाँ आपके लिए यहाँ का समृद्ध प्राकृतिक जीवन, मैंग्रोव फाॅरेस्ट, समुद्र तट और पैदल चलने के लिए ट्रेक भी हैं।
2. वाना नावा में रोमांच का मज़े लें


वाना नावा वाटर पार्क एशिया का पहला वॉटर जंगल है जिसमें 19 अलग-अलग स्लाइड हैं। द एबिस-थाईलैंड में सबसे बड़ी स्लाइड, देश का एकमात्र लूपिंग स्लाइड और एक्वालूप है।
2. इटली जैसी भव्यता

कला के मामले में इटली सबसे खूबसूरत जगह मानी जाती है। अगर आपको थाइलैंड में भी ऐसी ही भव्यता देखनी हो तो हुआ हीन से कुछ मिनट दूर वेनेजिया जाएँ। यहाँ आपको वेनिस जैसी जीवनी शैली देखने को मिलेगी। यहाँ आप गोंडोला की सवारी, मिनी ट्रेन, फोंटाना डि ट्रेवी पार्क, 3डी आर्ट गैलरी देख सकते हैं।
और क्या देखें- इसके अलावा हुआ हीन में आप मंकी माउंटेन, सिकाडा मार्केट, कैमल रिपब्लिक थीम पार्क, स्विस शीप फार्म और हुआ हीन टिक वॉकिंग स्ट्रीट पर जा सकते हैं।
बच्चों के हिसाब से सुविधाजनक होटल- यहाँ आप सोफिटेल हुआ हrन बीच रिजॉर्ट, हिल्टन हुआ हrन रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरें।
स्नोर्केलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कयाकिंग जैसी गतिविधियों करने का मन हो तो आपको क्राबी से अच्छी जगह नहीं मिलेगी। यहाँ आप एडवेंचर तो कर ही सकते हैं। इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी हैं जो आप बच्चों के साथ कर सकते हैं।
1. एक आइलैंड से दूसरे आईलैंड जाएँ
क्राबी में बहुत सारे द्वीप हैं जिनको आप देख सकते हैं। क्राबी शहर से एक लोकल नाव किराए पर लें और कोबी से थोड़ी दूरी पर स्थित कोह पोदा से कोह होंग, कोह काई जैसे फेमस आइलैंड पर जाएँ।

2. क्राबी फन पार्क
आओ नांग और क्राबी शहर के बीच बान लाम फो में स्थित, क्राबी फन पार्क ज़रूर जाएँ। ये पार्क आपको एक शामियानने से वर्षावन का अनुभव करने का मौका देगा। जिसमें पेड़ से पेड़ तक जिप-लाइनिंग कर गुज़रना होता है।
3. क्राबी कार्ट स्पीडवे


क्राबी कार्ट स्पीडवे क्राबी शहर और एओ नांग के बीच स्थित है। चूना पत्थर की चट्टानों के बीच जाने वाले टेढ़े ट्रैक के साथ ये गो कार्टिंग करने के लिए बहुत बढ़िया जगह है।
और क्या देखें- इसके अलावा आप यहाँ थुंग टेओ फॉरेस्ट पार्क, ट्रीटोप एडवेंचर पार्क, एओ नाम माओ आउटडोर एक्वेरियम, विशालकाय कैटफिश फार्म और एओ लुक जिले में गुफाओं को देख सकते हैं।
बच्चों के हिसाब से सुविधाजनक होटल- यहाँ आप गोल्डन बीच रिजॉर्ट, क्राबी रिजॉर्ट और सोफिटेल क्राबी फॉकेथ्रा गोल्फ और स्पा रिजॉर्ट देख सकते हैं।
क्या खाएँ?
सफर में जो सबसे बड़ी दिक्कत होती है, वो है खाने की। बच्चों के लिए तो खाने के बारे में और ज्यादा ध्यान देना होता है। थाईलैंड में कुछ होटल हैं जहाँ आप खाना खाने जा सकते हैं।
• कोव कै जीवो - आमलेट
• गइ याहंग/टोर्ट- ग्रील्ड/फ्राइड चिकन
• खो नी मामू- आम के साथ थाई स्टिकी चावल
• काई मेड मा मुंग- चिकन और काजू के स्टर फ्राइ राईस
• कोव मैन गाई - हैनानेसे चिकन राईस
• सोम तुम- हरे पपीते का सलाद
• टोम खा काई- नारियल सूप में चिकन
• पैड थाई - थाई शैली में तली नूडल्स
• खाओ पैड- फ्राइड राइस
थाईलैंड टूर पैकेज बुकिंग के लिए यहाँ क्लिक करें।
थाईलैंड के आसपास
थाईलैंड में सफर करना आसान और सस्ती है। आप यहाँ बसों, मेट्रो और स्काई ट्रेन, मीटर वाली टैक्सी, टुक-टुक, फेरी और मोटरबाइक टैक्सी से थाईलैंड में यात्रा कर सकते हैं।
• अगर आपके साथ बच्चा है तो ये पक्का कर लें कि आप अपने साथ छतरी ले लें। बारिश में आपको सड़कों पर घूमने में मदद करेगा।
• थाईलैंड युवाओं के लिए मनोरंजन की जगह मानी जाती है। इसलिए किसी भी जगह पर जाने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें।
• अपने बच्चों को पानी पिलाते रहिए। थाईलैंड में बहुत सारे सेवन इलेवन स्टोर हैं। इसलिए आपको हर जगह पानी की बोतल लेने की ज़रूरत नहीं है।
• अगर आपका बच्चा थाईलैंड और उसकी संस्कृति के बारे में पहले से जानता है तो आप थाईलैंड की अपनी यात्रा को और यादगार बना सकते हैं।
• घबराएँ नहीं और अपने बच्चों को थाई लोगों के प्यार लिए तैयार कर लें।
फैमिली के साथ जाने के लिए थाईलैंड परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आपको सुंदरता, प्रकृति, लोकल मार्केट, स्थानीय लोग और यहाँ की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। यात्रा नई चीजों को सीखने, विभिन्न संस्कृतियों को जानने का एक शानदार तरीका है। ज्यादा चिंता ना करें और अपने बच्चों को नई दुनिया में ले जाएँ।
अपनी यात्राओं के किस्से और अनुभव Tripoto पर लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।