बहुत हुआ बाली! अब करें इंडोनेशिया की इस अनछुई जगह की सैर

Tripoto
15th Apr 2023
Photo of बहुत हुआ बाली! अब करें इंडोनेशिया की इस अनछुई जगह की सैर by Yadav Vishal
Day 1

इंडोनेशिया एक द्वीप समूह है जिसमें लगभग 17,508 द्वीप हैं।इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है। ऐसा कहा जाता हैं कि सर्वप्रथम पुर्तगाली मार्को पोलो और कुछ यूरोपीय फ़ोटोग्राफ़ी यात्रियों द्वारा इंडोनेशिया की खोज की गई थी।इंडोनेशिया प्रकृति के चाहने वालों के लिए बहुत ही आकर्षक स्थल है।इंडोनेशिया प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के कुछ विशेष आकर्षण दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। अब ये तो हम सभी जानते हैं कि इंडोनेशिया में घूमने की जगहों में सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली है पर क्या आप इंडोनेशिया की इस छुपी हुई ऑफबीट जगह सुंबा के बारे में जानते हैं?जो अपनी सुन्दरता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं।

सुंबा

सुंबा इंडोनेशिया में एक ऐसा द्वीप है जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। यह एक ऑफबीट जगहों में से एक हैं। सुंबा देश के पूर्व में स्थित है। हालाँकि, यह इंडोनेशिया के उत्तरी ज्वालामुखीय भाग से अलग है।सुंबा को इंडोनेशिया के "भूल गए द्वीप" के रूप में जाना जाता है।यह एक ग्रामीण पहाड़ी गांव हैं, जो अपनी अद्वितीय मनोरम दृश्य के लिए पूरे इंडोनेशिया में जाना जाता हैं। सुंबा में अद्वितीय मेगालिथिक मकबरों के आसपास फूस के पारंपरिक कबीले के घर हैं, जहां ग्रामीण अभी भी मारापू की प्राचीन मान्यता में अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं और पीढ़ियों से अधिकांश स्वदेशी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखा है।जो इस जगह की खासियत हैं।

Photo of बहुत हुआ बाली! अब करें इंडोनेशिया की इस अनछुई जगह की सैर by Yadav Vishal

सुंबा में क्या करें?

1. सुंबा में पारंपरिक गांवों का दौरा करें

सुंबा एक ग्रामीण इलाकों में से एक हैं या यूं कह लें सबसे सुंदर और पारंपरिक गांव में से एक हैं। अगर आप यहां घूमने के लिहाज़ से आए हैं तो आपको सुंबा के पारंपरिक गांवों का दौरा करना चहिए।सुंबा में सूखी घास से बने ऊंचे नुकीले छत वाले घर हैं।सुंबा द्वीप में मजबूत संरक्षित परंपराएं हैं जिसे आप क़रीब से देख सकते हैं साथ ही यहां घूम सकते हैं।

सुंबा में आप रेंडे गांव जा सकते हैं जो कि पूर्वी सुंबा में स्थित हैं।गांव के बीचों बीच में विशाल मेगालिथिक मकबरे हैं। जिसे देखना दिलचस्प होगा।साथ ही इस गांव में आपको वॉटरफॉल दिखने को भी मिल जायेगा।

सुंबा द्वीप के पश्चिम में रेटेंगारो नामक एक गांव स्थित हैं जो पर्यटक की दृष्टि से सबसे सुंदर और सबसे अधिक देखे जाने वाले गांवों में से एक है।इसके एक तरफ से सुनसान समुद्र के तट हैं जो इसे और भी ज्यादा आकर्षित बनाते हैं।अगर आप शांति के तलाश में हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट हैं।

पश्चिम सुंबा के प्रेजिंग नाम का एक और पारंपरिक गांव स्थित है।यहां आपको सूखी घास से बने ऊंचे नुकीले छत वाले घर हैं। साथ ही यहां के परंपरा का भी आनद उठा सकते हैं।

2. सुंबा के शहरों के नाइट लाइफ को देखें

सुंबा की राजधानी वैनगापु हैं।यह एक शान्त शहर हैं।वैनगापु में एक नाइट मार्केट लगता हैं जो की पूरे सुंबा में फेमस हैं साथ ही साथ इस नाइट मार्केट को देखने काफ़ी सारे सैलानी आते हैं।वैनगापु में एक और लोकप्रिय चीज है अमा तुकांग वर्कशॉप ।हस्तशिल्प जहां आप इकत या पारंपरिक बुनाई के बारे में सब कुछ सीख सकते हैं। यहां के व्यंजन भी काफ़ी फेमस हैं वो भी आपको ट्राई करना चाहिए।

वाइकाबुबक,सुंबा द्वीप पर स्थित दूसरा सबसे बड़ा शहर है।वाइकाबुबक शहर अपने पारंपरिक घरों, ऐतिहासिक संरचनाओं और पत्थर की कब्रों के लिए लोकप्रिय है। इससे देखने पर्यटकों का ताता लगा रहता हैं साल भर।

Photo of बहुत हुआ बाली! अब करें इंडोनेशिया की इस अनछुई जगह की सैर by Yadav Vishal

3. सुंबा के फेमस वॉटरफॉल देखें

ला पोपू जलप्रपात, सुंबा द्वीप के पश्चिम क्षेत्र में स्थित हैं।ला पोपू जलप्रपात वनोकाका क्षेत्र में स्थित है साथ ही सुंबा के फेमस वॉटरफॉल में से एक हैं।यह वॉटरफाल आपको प्रकृति के गोद में होने का एहसास दिलाता है। यह एक दम शांत जगह हैं। जहां आप एकांत का आनंद लें सकते हों।

वाई मारंग जलप्रपात,सुंबा द्वीप के पूर्व क्षेत्र में स्थित हैं।वाई मारंग जलप्रपात रेंडे गांव में स्थित हैं। इस वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको 10-15 मिनट का एक ट्रैक करना होता हैं जो की आपको प्रकृति के करीब ले जाता हैं।

4. सुंबा के समुद्र तटों को घूमें

सुंबा में आपको बिल्कुल नीले पानी की तरह साफ़ समुद्र तट मिल जायेगा। सुंबा के दक्षिण-पूर्व की तुलना में, दक्षिण-पश्चिम में समुद्र तट अधिक प्राचीन हैं, पानी क्रिस्टल स्पष्ट है और रेत बहुत नरम और सफेद है।यहां आप पंटाई मरोसी,अनजान,पंतई केरेवेई और तरिमबांग बीच जैसे बहुत सारे बीच मिल जायेंगे। इन क्षेत्र में आपको शानदार लहरों के साथ सुंदर, साफ समुद्र तट मिल जायेंगे।

5. सुंबा के पारंपरिक त्योहार या पसोला महोत्सव का अनुभव करें

सुंबा में हर साल फरवरी और मार्च के महीनों के बीच में पसोला महोत्सव मनाया जाता हैं।यह यहां का एक फेमस महोत्सव हैं।इस महोत्सव में पुरुष घोड़ों पर नंगे पैर सवारी करते हैं और एक खूनी भाला युद्ध होता है। इस महोत्सव को देखने के लिए काफ़ी पर्यटक यहां आते हैं। इस महोत्सव के बारे में करीब से जानना रोचक रहेगा।

Photo of बहुत हुआ बाली! अब करें इंडोनेशिया की इस अनछुई जगह की सैर by Yadav Vishal

सुंबा जाने का सबसे अच्छा समय

सुंबा जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर तक है।वैसे तो आप हर टाइम इस जगह पर जा सकते हों। अप्रैल से अक्टूबर तक मौसम शुष्क होता हैं।जब वर्षा विशेष रूप से कम होती है, लेकिन इतनी गर्म नहीं होती कि दिन के दौरान झुलसा देने वाली हो। इसलिए अगर आप सुंबा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप अप्रैल से अक्टूबर के बीच में जाए।

सुंबा में कहां रूके?

सुंबा में आपको काफी होटल मिल जायेंगे जिसको आप अपनी बजट के अनुसार बुक कर सकते हैं। इन होटलों का किराया 5000 से 25000 तक हैं जिसे आप आसानी से ले सकते हैं।सुंबा के ये कुछ फेमस होटल हैं जहां आप रुक सकते हों,मारियो होटल और कैफे,ओरो बीच हाउस,सुंबा हॉस्पिटैलिटी फाउंडेशन द्वारा मारिंगी सुंबा,कोमोडो रिज़ॉर्ट और बीआईएस होमस्टे।

सुंबा कैसे पहुंचें?

सुंबा द्वीप के लिए अधिकांश उड़ानें बाली से प्रस्थान करती हैं, इसलिए यदि आप किसी दूसरे शहर में हैं तो पहले बाली जाना सुनिश्चित करें या कनेक्टिंग फ़्लाइट प्राप्त करें।सुंबा दक्षिण पश्चिम सुंबा रीजेंसी में तंबोलका हवाई अड्डे और पूर्व सुंबा रीजेंसी के वैनगापु टाउन में उम्बु मेहंग कुंडा हवाई अड्डे के माध्यम से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। जहां से आप टैक्सी बुक कर यहां घूम सकते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। यदि आपको यह लेख अच्छा लगे तो अपने सुंदर विचार और रचनात्मक प्रतिक्रिया को साझा करें।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads