दोस्तों के साथ वीकेंड बाइक ट्रिप पर जाना है तो दिल्ली से ये 10 रूट्स हैं सबसे बढ़िया

Tripoto
Photo of दोस्तों के साथ वीकेंड बाइक ट्रिप पर जाना है तो दिल्ली से ये 10 रूट्स हैं सबसे बढ़िया by Rishabh Dev

जब भी आप सोशल मीडिया पर रोड ट्रिप के फोटोज देखते हैं तो आपका मन भी ऐसा ही कुछ करने का होता होगा। फिर अगर आप ये कहते हैं कि घूमने का टाइम नहीं है नहीं तो मैं भी ये करता। ये कोरी बकवास है। घूमने के लिए पूरा हफ्ता नहीं, वीकेंड ही काफी है। जब आपके पास खुद की गाड़ी हो तो फिर तो वक्त भी काफी बचता है। अगर आप सच में घुमक्कड़ी के शौकीन हैं तो उसके लिए आपको अलग से टाइम निकालने की जरूरत नहीं है। वीकेंड पर दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जाना आपके सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक हो सकता है। अगर आपको रोड ट्रिप पर जगह चुनने में परेशानी हो रही है तो उसे हम दूर कर देते हैं।

Photo of दोस्तों के साथ वीकेंड बाइक ट्रिप पर जाना है तो दिल्ली से ये 10 रूट्स हैं सबसे बढ़िया 1/1 by Rishabh Dev

वीकेंड पर दिल्ली से रोड ट्रिप पर कहाँ जाएं? हम आपको ऐसी ही 10 बेहतरीन रोड ट्रिप के बारे में बता देते हैं जो आपके सफर को यादगार बना देंगे। आप इन जगहों पर अलग-अलग वीकेंड पर जा सकते हैं। यहाँ आपकी जेब भी ढीली नहीं पड़ेगी और आपका वीकेंड भी अच्छे से गुजरेगा।

दिल्ली से रोड ट्रिप

1- दिल्ली से देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून माॅडर्न और शांति का बढ़िया मेल है। पहाड़ों की तराई में बसे इस शहर के चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ है। अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती से रूबरू होना है तो देहरादून की रोड ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए। दिल्ली, गाजियबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर के रास्ते उत्तराखंड में घुसेंगे। यूपी तक रास्ता बिल्कुल मैदानी है और उत्तराखंड में प्रवेश करते ही रास्ता घुमावदार होने लगेगा और चारों तरफ हरियाली से लदे पहाड़ नजर आएंगे। देहरादून को ऐसे ही उत्तराखंड का दिल नहीं कहा जाता है।

दूरीः 248

अवधिः 5 से 6 घंटे।

2- दिल्ली से जयपुर

राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर अपने आप में भव्यता और वैभवता लिए बैठा है। इस गुलाबी शहर में बड़े-बड़े किले और महल हैं। इसके अलावा यहाँ की गलियाँ भी देखने लायक हैं। वीकेंड पर दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जाने के लिए जयपुर बढ़िया जगह है। जयपुर में देखने को बहुत कुछ है जिसके लिए आप 6 घंटे की बाइक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नाहरगढ़, आमेर और जयगढ़ जयपुर रोड ट्रिप के लिए बेहतरीन स्पाॅट हैं। आपको दिल्ली से जयपुर की रोड ट्रिप एक बार जरूर करनी चाहिए।

दूरीः 269

टाइमः 5 से 6 घंटे।

3- दिल्ली से धर्मशाला

हिमाचल भारत के सबसे खूबसूरत प्रदेश में से एक है। इसी राज्य की कांगड़ा वैली में टूरिस्टों के लिए फेमस धर्मशाला है। रोड ट्रिप के लिए दिल्ली से धर्मशाला बेहतरीन रूट है। हरियाली और घुमवादार रास्ते एडवेंचर और खूबसूरती दोनों एक साथ देते हैं। धर्मशाला के पास में ही मैक्लाॅडगंज है। धर्मशाला आएं तो मैक्लाॅडगंज जाना न भूलें। अगर आप बेहतरीन रोड ट्रिप का अनुभव चाहते हैं तो धर्मशाला का प्लान बनाएं।

दूरीः 465 किमी.

अवधिः 9 से 10 घंटे।

4- दिल्ली से आगरा

दोस्तों के साथ बाइक पर रोड ट्रिप के लिए ताजनगरी आगरा बेहतरीन जगह है। दिल्ली से आगरा की रोड ट्रिप में आपको यूपी के गाँवों की सौंधी खूशबू आपके सफर को मजेदार बना देगी। रास्ते में कई ढाबे भी हैं जहाँ आप थोड़ी देर रूककर आगे बढ़ सकते हैं। आगरा की रोड ट्रिप का एक फायदा ये भी है कि आप मथुरा, वृंदावन को भी साथ में कवर कर सकते हैं। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए आगरा बढ़िया जगह है।

दूरीः 233 किमी.

टाइमः 4 से 5 घंटे।

5- दिल्ली से भरतपुर

अगर आप नेचर लवर हैं तो आगरा-जयपुर हाईवे के बीच एक छोटा-सा कस्बा भरतपुर वीकेंड पर रोड ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। भरतपुर में एक फेमस बर्ड सैंक्चुरी है जिसे आप देख सकते हैं। यहाँ तक पहुँचने का रूट बेहद शानदार है। हाईवे से होते हुए भरतपुर के रोड खूबसूरत और पुराने कस्बे की तरह ही है। यहाँ की हरियाली देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

दूरीः 220 किमी.

अवधिः 4 से 5 घंटे।

6- दिल्ली से चकराता

रास्ते में हरे-भरे पहाड़ और उनके ऊपर तैरते बादलों को देखने का मन है तो आपको उत्तराखंड के चकराता का प्लान बनाना चाहिए। देहरादून से 100 किमी. दूर ये हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है। रोड ट्रिप के लिए तो यहाँ का रास्ता आपका मन छू लेगा। चकराता बाइक से जाते हो तो आपको इससे खूबसूरत रास्ता नहीं मिलेगा। बादलों के बीच से गुजरने का मजा ही अलग है। आपको एक बार जरूर चकराता रोड ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए।

दूरीः 299 किमी.

अवधिः 7 से 8 घंटे।

7- दिल्ली से ओरछा

मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत और ऐतहासिक जगहों में से एक है, ओरछा। ये जगह जितनी खूबसूरत है उससे मजेदार यहाँ तक आने का रास्ता है। रास्ता लंबा जरूर है लेकिन रोड ट्रिप के लिए बिल्कुल सही है। दिल्ली से ओरछा आगरा, मथुरा, ग्वालियर और झांसी होते हुए पहुँच सकते हैं। दिल्ली से ओरछा तक की रोड ट्रिप का प्लान बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो ओरछा की रोड ट्रिप जरूर करें।

दूरीः 450 किमी.

टाइमः 9 से 10 घंटे।

8- दिल्ली से चंडीगढ़

दिल्ली से चंडीगढ़ का रास्ता बाइकर्स के लिए सबसे बेहतरीन रूटों में से एक माना जाता है। अच्छी बात ये है कि यहाँ से हिमाचल भी बहुत पास है तो बाइकर्स हिमाचल भी चंडीगढ़ होकर जाते हैं। चंडीगड़ दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए बढ़िया जगह है। टाइम हो तो शिमला और कसौली भी जा सकते हैं। आपको अपने दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के लिए चंडीगढ जरूर जाना चाहिए।

दूरीः 247 किमी.

टाइमः 4 से 5 घंटे।

9- दिल्ली से मोरनी हिल्स

अगर आप दिल्ली के पास में ही पहाड़ और जंगल वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो हरियाणा का मोरनी हिल्स रोड ट्रिप के लिए बढ़िया जगह रहेगी। मोरनी हिल्स हरियाणा के पंचकुला जिले का एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ दूर-दूर तक आपको हरियाली और पहाड़ नजर आएंगे। यहाँ के नजारे और रास्ते देखकर आपको लगेगा कि उत्तराखंड और हिमाचल में हो। वीकेंड पर रोड ट्रिप के लिए मोरनी हिल्स बाइकर्स की पसंदीदा जगह है।

दूरीः 257 किमी.

अवधिः 5 से 6 घंटे।

10- दिल्ली से रणथंभौर

रणथंभौर को राजस्थान की वीरों की भूमि कहा जाता है। ये जगह जितनी ऐतहासिक है उतनी ही खूबसूरत है। कहा जाता है कि ये जगह पैदल चलकर देखने लायक है लेकिन बाइकर्स के लिए भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। दिल्ली से रणथंभौर का रूट काफी लंबा है जो एडवेंचर करने वालों को बहुत पसंद आता है। आप यहाँ रणथंभौर नेशनल पार्क को देख सकते हैं। आपको दोस्तों के साथ रणथंभौर बाइक से रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बनाना चाहिए।

दूरीः 387 किमी.

टाइमः 8 से 9 घंटे।

क्या आपने इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads