भूल के भी ना बनाएं इन पांच जगहों का ट्रिप इस समर

Tripoto
4th Jun 2023
Photo of भूल के भी ना बनाएं इन पांच जगहों का ट्रिप इस समर by Yadav Vishal
Day 1

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मियां आते ही स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते हैं और बच्चों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। साल भर इन छुट्टियों का इंतजार करने वाले बच्चे और उनकी फैमिली मई जून में घूमने की योजना बनाने लगते हैं। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ही ज्यादातर लोग अपना वेकेशन्स प्लान करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से ही एक हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के दौरा उन पांच जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप भूल के भी इस समर अपना वेकेशन्स प्लान मत करियेगा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी के कारण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। आज हम आपको दुनिया की पांच ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां इतनी भयानक गर्मी पड़ती है कि लोगों की जान भी जा सकती है।

1.डेथ वैली, कैलिफोर्निया

अमेरिका के नेवाडा राज्य के दक्षिण पश्चिम में कैलिफोर्निया के पास यह डेथ वैली स्थित हैं। इस डेथ वैली की लंबाई 225 किलोमीटर और चौड़ाई 8 से 14 किमी हैं। यह डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में एक मानी जाती हैं। 10 जुलाई 1913 में यहां पर अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड बना था। यहां सूरज की गर्मी, घाटी की गर्म हवाएं बाहर नहीं जा पाती हैं जिस कारणवश यहां बहुत गर्मी होती हैं। बेहद गर्मी होने की वजह से यहां से गुजरने वाले इंसानों और जानवरों को शरीर में पानी की कमी हो जाती थी। जिसके चलते वे रास्ते में ही दम तोड़ देते थे। बाद में वैज्ञानिकों ने जब इस जगह पर खोज की तो उन्हें वहां बड़ी मात्रा में इंसानों और जानवरों की हड्डियां मिलीं। जिसके बाद से लोग इस जगह को ‘डेथ वैली’ या ‘मौत की घाटी’ कहने लगे।

Photo of भूल के भी ना बनाएं इन पांच जगहों का ट्रिप इस समर by Yadav Vishal

2.फ्लेमिंग माउंटेन, चीन

फ्लेमिंग माउंटेन चीन के झिंजियांग शहर में स्थित हैं। फ्लेमिंग माउंटेन का क्षेत्र लगभग 100 किलोमीटर लंबा और 5-10 किलोमीटर चौड़ा हैं। इसकी औसत ऊंचाई 500 मीटर और कुछ चोटियां 800 मीटर से अधिक ऊंची हैं। यहां गर्मियों में तापमान 80° सेल्सियस तक पहुंच जाता है। गर्मियों के दौरान यहां जाना अपने मौत को दावत देने के बराबर हैं। बताया जाता है कि साल 2008 में इस इलाके में 66.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड पहुंच था।

Photo of भूल के भी ना बनाएं इन पांच जगहों का ट्रिप इस समर by Yadav Vishal

3.दश्त-ए लुट, ईरान

लुट रेगिस्तान ईरान के इस्लामी गणराज्य के दक्षिण-पूर्व में स्थित हैं। फ़ारसी भाषा में 'लूट' का अर्थ बिना पानी और वनस्पति से रहित बंजर भूमि से हैं। साल 2004, 2005, 2006, 2007 और 2009 में ईरान का दश्त-ए-लुत धरती पर सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा। हालांकि, 2005 में यहां अधिकतम तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लूत के एक बड़े हिस्से में इतनी भीषण गर्मी पड़ती है कि यहां किसी जीव-जंतु, मानव के लिए रहना संभव नहीं है। अगर आप यहां जाते हों तो आप सीधे सीधे अपने मौत को दावत दे रहे हैं।

Photo of भूल के भी ना बनाएं इन पांच जगहों का ट्रिप इस समर by Yadav Vishal

4.सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका 

सहारा मरुस्थल जिसे ग्रेट सहारा रेगिस्तान के नाम से भी जाना जाता हैं। सहारा मरुस्थल का नाम सहारा अरबी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ रेगिस्तान होता हैं। दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा रेगिस्तान अपने पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगभग 3,000 मील की दूरी पर नील नदी से लेकर लाल सागर तक फैला हैं। सहारा मरुस्थल इतना गर्म है कि यहाँ बारिश नाम मात्र की होती है और बारिश का पानी ज़मीन पर गिरते ही वाष्प में बदल जाता है। इस जगह का औसत तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पूरे साल यहां 100 मिलिमीटर से भी कम बारिश होती है, जो न के बराबर है। सहारा रेगिस्तान में अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जबकि सतह का तापमान 76 डिग्री सेल्यिस रिकाॅर्ड किया गया है।

Photo of भूल के भी ना बनाएं इन पांच जगहों का ट्रिप इस समर by Yadav Vishal

5.डैलोल, इथियोपिया

इथियोपिया का डैलोल हाइड्रोथर्मल क्षेत्र है। शोधकर्ताओं के अनुसार इथियोपिया के डैलोल के जियो-थर्मल क्षेत्र के गर्म, खारे, बहुत ज्यादा ऐसिडिक प्रॉपर्टीज वाले तालाबों में जीवन पूरी तरह से असंभव हैं। फ्रेंच-स्पेनिश वैज्ञानिकों की टीम ने कहा कि इस जगह पर पृथ्वी की तीन कॉन्टिनेंटल प्लेट आपस में टकराती हैं, जिसके कारण यहां धरती से लावा और एसिड भी बाहर आता रहता हैं। हाइड्रोथर्मल गतिविधियों के चलते इस क्रेटर से लगातार उबलता पानी और जहरीली गैसें निकलती रहती हैं। यहां सर्दियों में भी यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और यह पृथ्वी पर स्थित सबसे गर्म वातावरण वाले क्षेत्रों में से एक है।

Photo of भूल के भी ना बनाएं इन पांच जगहों का ट्रिप इस समर by Yadav Vishal

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads