दिवाली नजदीक आते ही घरों की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो जाता है। जैसे ही घर का काम खत्म होता है, वैसे ही मार्केट में शॉपिंग करने की टेंशन शुरू हो जाती है। हम आपसे पूछते हैं, आपने इस बार दिवाली की शॉपिंग किस मार्केट से करने का सोच रहे हैं? अभी नहीं पता? तो चलिए आपकी इस दुविधा को हम इस आर्टिकल से दूर कर देते हैं। दोस्तों, दिवाली का त्योहार वैसे तो पूरे भारत वर्ष में धूम-धाम से मनाया जाता है मगर देश की राजधानी दिल्ली की दिवाली खास होती है। यहाँ दिवाली की चमक देखने ही लायक होती है। खासतौर पर दिवाली पर दिल्ली के कुछ बाजारों में रौनक बरसती है। इन बजारों में दिवाली से जुड़ी हर चीज मिलती है। फिर चाहे आपको कपड़े खरीदने हों, बर्तन लेने हों या फिर घर को सजाने संवारने का सामान खरीदना हो। इन बाजारों में दिवाली से जुड़ा हर सामान मिलता है। इतना ही नहीं इन बाजारों सामान की कई वैराइटी मौजूद होती हैं और साथ ही स्पेशल ऑफर्स भी मिल जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिल्ली के उन बाजारों की सैर कराते हैं जहाँ से आप दिवाली की अच्छी और सस्ती शॉपिंग कर सकती हैं।
चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली
वैसे चांदनी चौक को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। ये जगह दिल्ली की ऐसी जगह पर मौजूद है जहाँ आपको कभी भीड़ भाड़ कम होती हुई नहीं दिखेगी। रंगीन बाजारों से घिरा चांदनी चौक में आप न सिर्फ देश के लोगों को शॉपिंग करते हुए देख पाएंगे बल्कि यहाँ विदेशी कस्टमर्स को भी ढेरों खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है। चांदनी चौक में आप एक से एक वैरायटी के कपड़े, गहनें और रोजाना के प्रोडक्ट्स आसानी से खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, कैमरा, एथनिक वियर, होम डेकोर आइटम, कटलरी जैसे सामान आपको यहाँ सब कुछ देखने को मिल जाएगा। ट्रेंडिंग सलवार कमीज, अनारकली सूट, इंडो-वेस्टर्न साड़ी, क्रॉप टॉप लहंगा, सस्ते से महंगे दाम में आपको आपके बजट में मिल सकता है। चांदनी चौक पर डिजाइनर दीयों, मोमबत्तियों, एलईडी लाइट्स, फूलों की सजावट की वस्तुओं और हाथों से बने सामान भी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। खरीददारी करते हुए अगर आप थक जाती हैं तो यहाँ आपको कई फूड स्टॉल्स मिलेंगे जहाँ पर आप बेहतरीन स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकती हैं जो आपके शॉपिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देगा। मगर इस बात का ध्यान रखें कि यहाँ रविवार को जाने का प्लान न बनाएं क्योंकि यह मार्केट इस दिन बंद रहता है।
दरीबा कला, पुरानी दिल्ली
चांदनी चौक से सटे दरीबा कला मार्केट चांदी के गहनों के लिए फेमस है। आप दिवाली पर चांदी के गहने खरीदना चाहती हैं तो आपको यहाँ पर 100 साल से भी ज्यादा पुराने ऐसे स्टोर्स हैं जहाँ पर आपको चांदी की बेहतरीन डिजाइन वाली ज्वैलरी मिल जाएगी। यहाँ पर आपको सिल्वर ज्वैलरी में जो डिजाइन मिलेंगे वो शायद आपको कहीं और शायद ही देखने को मिले। आजकल सिल्वर ज्वैलरी का ट्रेंड भी है तो आप भी इस ट्रेंड में बने रहने के लिए यहाँ से खूबसूरत गहने खरीद सकती हैं। यहाँ तैयार किए गए गहनों का कोई मेल नहीं है। दिवाली और धनतेरस के समय, बाजार में भारी भीड़ देखी जा सकती है, क्योंकि लोग चांदी के सिक्के और गहने खरीदने के लिए यहाँ आते हैं। इसके अलावा, यह कई प्रसिद्ध खाने की गलियों जैसे कि परांठेवाली गली हैं, इन्हें भी टेस्ट करना बिल्कुल भी न भूलें। और अगर आप यहाँ जाएं तो जलेबी वाला की जलेबी जरूर ट्राइ कीजिएगा। चांदनी चौक की तरह यह मार्केट भी रविवार को बंद रहता है इसलिए इस दिन यहाँ जाने का प्लान न बनाएं।
दिल्ली हाट, नई दिल्ली
भारत के अलग-अलग राज्यों के हैंडिक्राफ्ट्स प्रॉडक्ट्स आप दिल्ली हाट में खरीद सकते हैं। फेस्टिवल टाइम यहाँ पर शॉपिंग के लिए बेस्ट समय है। दिवाली के टाइम पर तो यहाँ पर अलग से भी काफी स्टॉल लगते हैं जहाँ से आप शॉपिंग कर सकती हैं। यहाँ पर आपक कई तरह के डेकोरेशन के सामान मिलेंगे। हालांकि, यहाँ पर मोलभाव करना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि ज्यादातर दुकानदार फिक्स्ड प्राइस रखते हैं। अगर आप दिवाली पर कुछ कैज़ुअल और ऑफबीट रखना चाहते हैं, तो आप दिल्ली हाट में दिवाली के लिए सबसे सिंपल ऑफबीट एथनिक आउटफिट चुन सकते हैं। एथनिक लॉन्ग स्कर्ट से लेकर, खादी कुर्ता, शॉर्ट कुर्ता, सिल्क फोक प्रिंट सूट और सिल्क साड़ियों तक आपको यहाँ सब कुछ मिल जाएगा। सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, उनके पास पुरुषों के लिए भी सबसे खूबसूरत प्रिंटेड और प्लेन कुर्ते मौजूद हैं। सुगंधित फूलों की मोमबत्तियों से लेकर वॉल हैंगिंग तक, रंगे हुए दीयों से लेकर रंगीन लैम्प तक, मिट्टी के बर्तनों से लेकर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों तक आपको यहाँ होम डेकोर की भी चीजें मिल जाएंगी। दिल्ली हाट सप्ताह के सातों दिन खुली रहती है।
पहाड़गंज मार्किट, दिल्ली
पुरानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन से सटे इस मार्केट की रौनक पूरे साल देखते ही बनती है। अगर आपको दिवाली पर घर सजाने संवारने का सामान खरीदना है तो आप इस मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्किट के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते, लेकिन हम आपको बता दें, पहाड़गंज बाजार अपने चमड़े के उत्पादों और सस्ते चांदी के गहनों के लिए जाना जाता है। अगर आप दिवाली के दौरान यहाँ जाते हैं, तो आपको यहाँ सभी स्ट्रीट वेंडर के पास सुंदर दीपक, मिट्टी के बर्तन, खूबसूरती के साथ डिजाइन किए गए दीये और सुगंधित मोमबत्तियां बेचते हुए दिख जाएंगे। इसके अलावा, यहाँ आपको झुमके, कंगन जैसे आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी मिल जाएंगी। यहाँ आपको कपड़े भी सस्ते और अच्छे दामों में मिल जाएंगे। ध्यान रखिए यहाँ पर आपको बहुत बार्गेंनिक करनी होगी। अगर आपको एंटीक लैंप्स, ज्वेलरी और ड्रायफ्रूट्स खरीदने हैं तो आपको इस मार्केट में जरूर आचना चाहिए। बेस्ट बात यह है कि यह मार्केट हर दिन खुला रहता है। तो इस बार दिवाली की शॉपिंग इस मार्किट से भी जरूर करके देखें।
किनारी बाजार, दिल्ली
किनारी बाजार में अपने घर को सजाने के लिए आप यहाँ से पूजा थाली, दिवाली से जुड़ी जरूरी चीजें और सजावट के लिए फूल ले सकते हैं। चांदनी चौक में खरीदारी करते समय यहाँ आना न भूलें। नकली फूलों की माला से लेकर सजावटी थालियों तक दिवाली की बेहतरीन सजावट यहाँ देख सकते हैं।
तिब्बती बाजार,
जनपथ रोड पर स्थित तिब्बती बाजार दिवाली के मौके पर बहुत ही खूबसूरत सजाया जाता है। यहाँ से आप डिजाइनर दीयों, लैंप्स, डेकोरेटिव आइटम्स और खूबसूरत लाइट्स खरीदी जा सकती हैं। इतना ही नहीं अगर आपको अपना घर और भी खूबसूरती से सजाना हो तो आप यहाँ से हैंडिक्राफ्ट का खूबसूरत सामान भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आर्टिफिशल जूलरी में भी कई ऑप्शन्स यहाँ मौजूद हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहता है।
अट्टा मार्किट, नोएडा
नोएडा सेक्टर 18 पर स्थित अट्टा मार्केट दिवाली पर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में सजाई जाती है और पूरी मार्केट में तरह-तरह के स्टॉल्स लग जाते हैं। आपको बता दें कि यह बहुत ही सस्ता मार्केट है मगर यहाँ पर लेटेस्ट फैशन से जुड़ी हर वो चीज मिलती है जो आप महंगे मॉल्स से खरीदती हैं। इसके साथ ही आप यहाँ से घर पर सजाने के लिए भी सामान खरीद सकती हैं। दिवाली पर दुकानदार और भी कम दामों पर सामान बेचते हैं, बस आपको थोड़ा मोलभाव करना पड़ेगा। अट्टा मार्किट भी किसी अन्य बाजारों से कम नहीं है, यहाँ भी आपको कपड़ों से लेकर फुटवियर तक, दिवाली के सामानों से लेकर होम डेकोर के सामानों तक सब कुछ मिल जाएगा। साथ ही यहाँ के पास के डीएलएफ मॉल में भी आप एक से एक खरीदारी कर सकते हैं। वैसे मॉल्स में भी अब दिवाली डिस्काउंट जरूर मिल रहा होगा। अट्टा मार्किट में पुरुष, महिलाओं और बच्चों के फेस्टिवल्स कपड़े मिल कपड़े मिल जाएंगे। यहाँ बड़े शोरूम से लेकर छोटी दुकानों तक सब कुछ मौजूद हैं। यदि आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो दिन के समय वहाँ जाएं। यहाँ आपको खाने पीने का भी बहुत अच्छा सामान मिल जाएगा। यहाँ पर बहुत भीड़ होती है इसलिए आप दोपहर में यहाँ शॉपिंग के लिए जाएं। यहाँ पर शॉपिंग के लिए आप बुधवार छोड़ किसी भी दिन जा सकते हैं।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।