दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं

Tripoto

बड़े-बड़े शहरों में रहना आसान नहीं होता है। यहाँ की ज़िन्दगी दिखने में जितनी आकर्षक लगती है वो अपने साथ उतनी होती नहीं है। दिल्ली और मेरी कहानी भी ऐसी ही हो सकती थी लेकिन यहाँ का कल्चर एक ऐसी चीज है जिसने मुझे बांधे रखा है। इस शहर में एक गजब की एनर्जी है। जो भी यहाँ आता है यहीं का होकर रह जाता है और ये केवल मेरा कहना नहीं है। दुनिया के आधे से ज़्यादा लोगों का यही मानना है। बड़े शहरों में रहने के जितने नुकसान हैं उससे कहीं ज़्यादा फ़ायदे भी हैं।

ऊँची इमारतें, हर समय गाड़ियों का शोर और खचाखच भरी सड़कें देखकर हर किसी का मन ऊब ही जाएगा। एक समय के बाद ये सारी चकाचौंध परेशान करने लगती हैओ दिल्ली जैसे शहर में इन सभी परेशानियों का हल ढूंढ़ना थोड़ा मुश्किल ज़रूर है लेकिन नामुमकिन बिल्कुल भी नहीं। दिल्ली में भी ऐसी बहुत सी जगहें हैं जो शहर में होते हुए भी आपके मन को एकदम शांत कर देंगी।

1. गार्डन ऑफ फाइव सेन्सस

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

दिल्ली का ये गार्डन प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। यहाँ की खूबसूरती और हरियाली देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। अगर आप कुछ समय अपने साथ बिताना चाहते हैं फिर आपको इस गार्डन में ज़रूर जाना चाहिए।

श्रेय: होहो बस।

2. कमला नेहरू रिज

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

श्रेय: फिला लिएमा।

दिल्ली विश्वविद्यालय का ये हिस्सा कैंपस के पढ़ाई वाले माहौल से एकदम अलग है। यहाँ पर दिखने वाला हर व्यक्ति खुशी की धुन में डूबा रहता है। यहाँ आप टहल सकते हैं और साइकिल चला सकते हैं। विश्वविद्यालय में होते हुए भी इस जगह की शांति देखने लायक है। अगर आप भी दिल्ली की भीड़ से दूर कुछ सुकून के पल चाहते हैं तो इससे अच्छा ऑप्शन और कोई नहीं होगा।

3. लोधी गार्डन

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

श्रेय: शेख इमरान।

प्रकृति वो चीज़ है जिसका साथ मिलते ही सारी थकान मिट जाती है और दिल्ली में एक ऐसी ही खूबतूरत जगह है, लोधी गार्डन। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो लोधी गार्डन में टहलने का अनुभव आपको ज़रूर पसंद आएगा।

4. हुमायूं का मकबरा

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

श्रेय: रोड वेडिंगटन।

शहर के बीच अगर इतिहास और नेचर का इतना सुन्दर मिश्रण मिल जाए तो और क्या चाहिए? इस जगह पर आप घंटों बिता देंगे लेकिन यकीन मानिए आप बोर नहीं होंगे।

5. भारद्वाज लेक

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

श्रेय: प्रतीक यादव।

असोला भट्टी लेक के नाम से भी मशहूर ये झील दिल्ली रिज का आखरी टुकड़ा है। ये लेक दिल्ली के दक्षिणी भाग में है। ये झील इसलिए भी ख़ास है क्योंकि यहाँ तक आने के लिए आपको एक सैंक्चुरी से होकर गुजरना होता है। इस झील तक आने के लिए सबसे अच्छा रास्ता तुगलकाबाद से सूरजकुंड जाने वाली रोड है।

6. संजय लेक पार्क

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

श्रेय: संजय लेक पार्क।

मयूर विहार में छुपा ये नगीना बाहरी दुनिया के शोर से बचने के लिए अच्छी जगह है। इस शांत जगह का पूरा मज़ा उठाने का सबसे अच्छा तरीका है यहाँ पर बैठकर खाना खाएँ और अपने आप को प्रकृति के खूबसूरत एहसास में खो जाने दें।

7. कालिंदी कुंज पार्क

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

श्रेय: विकीमीडिया।

पार्क सिर्फ बच्चों की फेवरेट जगह ही नहीं होती है। यहाँ पर आकर हर कोई रिलैक्स फील करता है और ऐसी ही जगह है दिल्ली का कालिंदी कुंज पार्क।

8. मिलेनियम इंद्रप्रस्थ पार्क

Photo of दिल्ली में चकाचाैंध और शोर से दूर जाने के लिए ये 8 जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं by Deeksha

श्रेय: दिल्ली टूरिज्म ब्लॉग।

सुंदरता से भरे इस पार्क में सुकून की कोई कमी नहीं है। दिल्ली की ये जगह शहरी चकाचौंध से एकदम दूर है।

क्या आप इनमे से किसी जगह पर गए हैं? अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करें। शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads