![Photo of जानिए भारत के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहाँ पूरे साल देखी जाती हैं विदेशियों की भीड़ by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/TripDocument/1651321282_2021_08_01.jpg)
दोस्तों, अगर देखा जाए तो भारत में घूमने के लिए वैसे तो कई शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन हमारे देश में कुछ खास ऐसी भी जगहें हैं जहाँ पर हमेशा विदेशी लोगों की भीड़ इकट्ठा रहती है। इनमें बेहतरीन जगहों में से तो कई के नाम तो यूनेस्को की वर्ल्ड हेरीटेज साइट में भी शामिल हैं। इन बेहतरीन जगहों में कई सारी खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतें, किले और गुफाएं शामिल हैं। जो अपनी खूबसूरती और प्रसिद्धि के लिए जानी जाती हैं। तो आइए आज आपको ऐसी ही कुछ दिलचस्प जगहों के बारे में बताते हैं जहाँ पूरे साल भरी मात्रा में विदेशियों की भीड़ देखी जाती हैं। जिनके बारे में जानने के बाद आपको भी अपने देश की बेशकिमती धरोहरों पर बेहद गर्व महसूस होगा।
1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
![Photo of जानिए भारत के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहाँ पूरे साल देखी जाती हैं विदेशियों की भीड़ by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1651318610_1651318610077.jpg.webp)
दोस्तों, जैसा कि आपको पता ही हैं कि वाराणसी को काशी या बनारस के नाम से भी जाना जाता है। काफी हजारों साल पुराना ये खूबसूरत और शांत शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह खूबसूरत शहर हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से भी एक है। और यही पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर भी है। अगर सच कहूं तो यहाँ पर हर गली में आपको एक मंदिर ज़रूर मिल जायेगा। इसलिए इस खूबसूरत जगह को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। दोस्तों, बनारस में देश ही नहीं विदेश से भी लोग मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं। क्योंकि यह खूबसूरत शहर अपनी एक अलग ही संस्कृति के लिए लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता व आकर्षित करता है। इसलिए पूरे साल यहाँ आपको विदेशियों की भीड़ देखने को मिलेगी।
2. ताजमहल, आगरा
![Photo of जानिए भारत के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहाँ पूरे साल देखी जाती हैं विदेशियों की भीड़ by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1651319223_1651319222951.jpg.webp)
दोस्तों, आपको जान कर खुशी होगी की हमारे देश की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली बेहतरीन जगहों व साथ ही सात अजूबों में से एक ताजमहल है। इसको यूनेस्को ने भी अपनी धरोहरों में जगह दी है। खूबसूरत ताजमहल का दीदार करने देसी ही नहीं बल्कि विदेशी भी दूर-दूर के देशों से आते हैं। और ताजमहल का दीदार करते हैं। क्योंकि ताजमहल की खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। और इसी कारण यहाँ पूरे साल विदेशियों का ताता लगा रहता हैं। दोस्तों, वैसे आगरा में ताजमहल के अलावा ताज म्यूजियम, इतिमाद-उद-दौला, अकबर का मकबरा और किनारी बाजार के साथ आगरा का लाल किला भी देखने लायक जगह हैं।
3. आमेर फोर्ट, जयपुर
![Photo of जानिए भारत के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहाँ पूरे साल देखी जाती हैं विदेशियों की भीड़ by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1651319675_1651319675302.jpg.webp)
दोस्तों, आमेर का किला राजस्थान राज्य की पिंक सिटी जयपुर में अरावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह किला अपनी वास्तुशिल्प कला और इतिहास की वजह से जाना-जाता है। आमेर का किला भारत में इतना ज्यादा प्रसिद्ध है कि यहाँ पर हर रोज करीब पांच हजार से भी अधिक लोग घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान की राजधानी से सिर्फ 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह अंबर किला गुलाबी और पीले बलुआ पत्थरों से मिलकर बना हुआ है। यहाँ आने वाले पर्यटक रोजाना शाम को इस किले से अद्भुत नजारों को देख सकते हैं। यहाँ पर पूरे साल आपको विदेशी पर्यटक देखने को मिल जायेंगे क्योंकि हमारे देश की ये अनमोल धरोहर विदेशों में भी फेमस हैं। साथ ही आमेर का किला पर्यटकों और फोटोग्राफरों के लिए भी स्वर्ग के सामान है, इसलिए आप जब राजस्थान की सैर करने के लिए जाएँ, तो आमेर के किले को देखना न भूलें।
4. मैसूर पैलेस, कर्नाटक
![Photo of जानिए भारत के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहाँ पूरे साल देखी जाती हैं विदेशियों की भीड़ by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1651320336_1651320336311.jpg.webp)
मैसूर पैलेस भारत के कर्नाटक राज्य में मैसूर शहर में स्थित एक ऐतिहासिक ईमारत है, जिसे अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता हैं। मैसूर पैलेस शाही परिवार का महल रहा है और आज भी इस महल पर उन्ही का अधिकार है। जिस भूमि पर यह महल खड़ा हैं वह पुरगिरी के नाम से जानी जाती हैं। यह पैलेस मैसूर शहर के केंद्र में स्थित हैं जिसका मुख चामुंडी हिल्स की ओर हैं। आमतौर पर मैसूर को ‘महलों के शहर’ के नाम से जाना जाता हैं। इस भव्य किले सहित सात महल इस शहर की शोभा बढ़ा रहे हैं। मैसूर पैलेस ताज महल के बाद भारत के सबसे आकर्षित पर्यटक स्थलों में शामिल हैं और यहाँ आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग सालाना 6 मिलियन से भी अधिक हैं।
5. कुतुब मीनार, नई दिल्ली
![Photo of जानिए भारत के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहाँ पूरे साल देखी जाती हैं विदेशियों की भीड़ by Smita Yadav](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1993513/SpotDocument/1651320686_1651320686325.jpg.webp)
कुतुब मीनार भारत में दिल्ली शहर के महरौली में ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है, यहाँ पर कई प्राचीन इमारते और धरोहर स्थित है। इन पुरानी और खास इमारतों में से एक इमारत दिल्ली में स्थित है जिसका नाम है क़ुतुब मीनार, जो भारत और विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। यह इमारत हिंदू-मुग़ल इतिहास का एक बहुत खास हिस्सा है। कुतुब मीनार को यूनेस्को द्वारा भारत के सबसे पुराने वैश्विक धरोहरों की सूचि में भी शामिल किया गया है। विश्व में प्रसिद्ध होने के कारण यहाँ पूरे साल आपको विदेशी पर्यटक की भीड़ देखने को मिल जायेगी।
क्या अपने इन बेहतरीन जगहों में से किसी भी जगह की यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।