स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ

Tripoto
3rd Jun 2021
Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

दिल्ली के चांदनी चौक की तंग गलियों से लेकर साउथ दिल्ली के पॉश इलाकों तक, हर कोने में मिलता हैं यहां जायके का भंडार। दिल्ली सात बार बसी और सात बार उजड़ी और इसके खानों में इसकी झलक मिलती हैं। यहां पहले राजाओं का शासन था फिर मुगलों का शासन आया। यहां पंजाब से, उत्तर प्रदेश से, बिहार से और बंगाल से आकर लोग बसे। इसलिए यहां के खाने में अलग-अलग स्वाद का तड़का हैं। दिल्ली की अपनी कोई खास डिश नहीं हैं, लेकिन दिल्ली दिल वालों के साथ-साथ खाने वालों का भी शहर हैं। यहां हर शहर से आये लोगों को उनका जायका मिल जाता है। सभी राज्यों और शहरों के लोगों से बनी दिल्ली में कुछ रेसिपीज ने अपने लिए एक अलग जगह बना ली हैं। आइएं जानें, कौन सी है वह रेसिपीज और क्यों दिल्ली इनके बिना अधूरी है।

1. छोले भटूरे

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

छोले भटूरे भी दिल्ली में खूब चाव से खाए जाते हैं। छोले भटूरे के बिना दिल्ली का स्ट्रीट फूड अधूरा हैं। इसे आप कमला नगर के चचे दी हट्टी में एक बार जरूर खाएं। यहां जगह-जगह आप सड़क किनारे लगे स्टॉल्स पर छोले-बटूरे का स्वाद ले सकते हैं। यहां छोले बटूरे के साथ मिलने वाली विशेष चटनी लोगों को बेहद पसंद आती है।

2. दिल्ली के फेमस फ़ूड आइटम्स में गोलगप्पों है

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

इस स्ट्रीट फूड को दिल्ली में आज़माने के बाद यकीनन आप मुंबई और कोलकाता की पुचका को भूल जाएंगे। गोलगप्पे खाते समय आप यहां अपनी जीभ को जलने से बचाने के लिए लिए दही और सौंठ में डूबा हुआ पापड़ी का एक अतिरिक्त टुकड़ा माँगना न भूलें।आटे और सूजी के गोलगप्पों में उबले आलू और छोले डाल, आपका मनचाहा 5 फ्लेवर्स में से एक पानी भर-भर कर पेश करते हैं। एक मीठा पानी है और बाकी जीरा काली मिर्च पानी, पुदीना खट्टा पानी, पुदीना मीठा पानी और हींग पानी। सारा जलवा ही अलग-अलग पंच फ्लेवर्स के हाजमेदार पानी से है।

3. दिल्ली के रोल्स

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

दिल्ली में रोल्स युवाओं का सबसे पसंदीदा फूड है। दिल्ली में अलग-अलग फूड स्टॉल पर आपको रोल्स का अलग-अलग स्वाद चखने को मिलेगा। इसे आप टमाटर केचअप, चिली सॉस या मोमोज वाली चटनी के साथ खा सकते हैं। वैसे तो रोल के मामले में कोलकाता का नाम सबसे ऊपर आता है लेकिन दिल्ली का काठी रोल सबसे ज्यादा फेमस है। यह एक टेस्टी स्ट्रीट फूड है। इसे आप कनॉट प्लेस के निज़ाम या खान मार्केट के खान चाचा में ट्राई कर सकते हैं।

4. मसालेदार कचौरी

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

यूं तो आपने कई जगह की कचौरी का स्वाद लिया होगा, लेकिन कचौरी दिल्लीवालों का फेवरेट नाश्ता है। ये इतनी मसालेदार होती है, कि आंख और नाक से पानी बहने लगता है। यहां पर कचौरी तीखी गीली आलू की सब्जी के साथ सर्व की जाती है, जो काफी टेस्टी होती है। इसके अलावा, भरवां प्याज़ कचौरी और मटर कचौरी को आज़माएँ।

5. चाट

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

दिल्ली में दिल्ली की बिशन स्वरूप की चाट बहुत फेमस है। कोई सोच भी नहीं सकता कि फलों का इतनी अच्छी तरह से उपयोग कर इतनी स्वादिष्ट चाट तैयार की जा सकती है। चना टॉपिंग के साथ मिश्रित फलों का स्वाद आपके मुंह का स्वाद बदल देगा। अच्छी बात ये है कि चाट ज्यादा महंगी नहीं है, बल्कि इसकी कीमत आपके बजट में है। एक गिलास ठंडा नींबू सोडा के साथ इसे सर्व किया जाता है। चांदनी चौक में दौलत की चाट को ट्राई कर सकते हैं।

6. कबाब

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

कबाब दिल्ली वालों को बेहद पसंद है। आपको दिल्ली में कई प्रकार के कबाब मिल जाएंगे, काकोरी कबाब से लेकर गलौटी और शमी कबाब। ये सभी कबाब मसालों से भरपूर हैं और काफी स्वादिष्ट भी। सच में ये प्रसिद्ध भोजन नवाबों की याद दिलाता है। दिल्ली में एक समय में मुगलों का शासन होने के कारण यहां के खाने में मुगलियां स्वाद भी मिलता है। पुरानी दिल्ली अपने नॉन वेज के लिए फेमस हैं और नॉन वेज खाने वालों के लिए कबाब से बेहतर कुछ नहीं हैं। गोश्त को सुगंधित मसालों के साथ पकाकर बनाने वाला यह डिश लगभग दिल्ली के जगह पर मिलता है पर कुछ खास जगहों पर इसे एक बार जरूर ट्राई करें। जैसे- निज़ामुद्दीन में ग़ालिब कबाब कॉर्नर, लाल कुआँ में उस्ताद मोइनुद्दीन कबाब और पुराणी दिल्ली में करीम में आप जा सकती हैं।

7. पराठा

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

पंजाब से सटे होने के कारण दिल्ली में नाश्ते में परांठे खाने का चलन खूब है। आलू, फूलगोभी, मूली, अंडे, कीमा हर तरह का पराठा यहां मिलता है और एक टेस्टी स्ट्रीट फूड भी है। चांदनी चौक में परांठे वाली गली, दक्षिणी दिल्ली में स्थित मूलचंद के पराठे जरूर ट्राई करें। पराठे यहां के स्थानीय लोगों के बीच काफी मशहूर है। खासतौर से लोग इसे नाश्ते में खाते हैं। बटर और अच्छी स्टफिंग के साथ अलग-अलग तरह के पराठे तैयार किए जाते हैं। इसका लाजवाब स्वाद ही इसे दिल्ली का सबसे अच्छा स्ट्रीट फूड बनाता है।

8. निहारी

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

जैसे ही आप पुरानी दिल्ली की गलियों में प्रवेश करती हैं आपको खाने की खूशबू अपनी ओर खींचती हैं। धीमी आंच पर पकाने वाला निहारी दिल्ली के लजीज खानों में से एक हैं इसे तंदूरी रोटी के के साथ परोसा जाता है। जामा मस्जिद के पास करीम में आप इसे खा सकती हैं।

9. शौरमा

Photo of स्ट्रीट फूड के है दीवाने तो दिल्ली के लजीज जायकों का जरूर उठाए लुत्फ by Pooja Tomar Kshatrani

शौरमा दिल्ली की एक खास डिश है जो रोटी और चिकन से बनती हैं। इसका स्वाद ना भूलने लायक होता है। शौरमा खाना हो तो आप अल बेक जा सकती हैं, यह त्रिमूर्ति बिल्डिंग, 21-23, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, ब्लॉक ए, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हैं।

क्या दिल्ली के इन ज़ायकों का स्वाद चखा है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads