दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें!

Tripoto

दिल्ली में एक बड़ी तादाद रोज़गार करने वालों की है। रोज़गार की तलाश में लोग दिल्ली एनसीआर के इलाक़ों में रहने लगते हैं। आप सबके पास मौक़ा होता है वीकेण्ड को बढ़िया कर लेने का। तो आइए पढ़ें कुछ ऐसे ही ट्रिप्स के बारे में, जिन्हें पूरा करके आप रोड ट्रिप एक्सपर्ट बन सकते हैं।

1. दिल्ली से जोधपुर

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें! 1/7 by Manglam Bhaarat

कब- मार्च

जाने का समय और दूरी- लगभग 10 घंटे में 603 किमी0 की दूरी।

रूट- दिल्ली से जोधपुर पहुँचने के लिए एनएच11 से जाइए। लेकिन बीच रास्ते में रुकने के लिए अलवर बढ़िया है, और उसके बाद जयपुर। जयपुर से एनएच48 से होकर जोधपुर पहुँचिए।

कहाँ देखें- अलवर का क़िला और जयपुर के नीमराना पैलेस ज़रूर जाएँ। राजस्थान का स्वाद बिना घेवर के पूरा नहीं होगा।

2. दिल्ली से पालमपुर

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें! 2/7 by Manglam Bhaarat

कब- अप्रैल

जाने का समय और दूरी- कुल 10 घंटे में 486 किमी0 की दूरी।

रूट- दिल्ली से पालमपुर के तीन रास्ते हैं। पहला लुधियाना से, दूसरा पटियाला और तीसरा अम्बाला से। सबसे जल्दी पहुँचना है तो दिल्ली से एनएच44 से अम्बाला वाला रास्ता पकड़ें। अम्बाला पहुँचकर एनएच205 पकड़ लें जो पालमपुर रोड तक जाता है।

कहाँ जाएँ- रोपड़ में एक गुरुद्वारा है आनन्दपुर साहिब। बहुत प्रसिद्ध है, आपके जाने के लिए बहुत बढ़िया। काँगड़ा के काँगड़ा फ़ोर्ट ज़रूर जाएँ।

3. दिल्ली से रणथंबोर

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें! 3/7 by Manglam Bhaarat

कब- मई में

जाने का समय और दूरी- कुल 8 घंटे में 378 किमी0

रूट- एनएच48 पर नीमराना से होकर आप रणथंबोर राष्ट्रीय पार्क पहुँच सकते हैं। हाइवे में असपुरा पर रुकिए, वहाँ से एनएच148 ले लीजिए और रणथंबोर आ गया।

कहाँ ठहरें- नीमराना

4. दिल्ली से खजुराहो

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें! 4/7 by Manglam Bhaarat

कब- जून

दूरी और समय- 658 किमी0 और लगभग 11 घंटे

रूट- ताज एक्सप्रेस हाइवे आगरा से होकर आप ग्वालियर से होते हुए एनएच44 पकड़ लीजिए, यहाँ से आप ओरछा पहुँचोगे। ओरछा से एनएच39 लेकर आप सीधा खजुराहो पहुँचोगे।

कहाँ ठहरें- आगरा में। प्यार का शहर है, इससे बेहतर और क्या होगा। इसके बाद ओरछा में ठहरिए, स्मारकों से सजा प्राचीन शहर है, इतिहास की सुगन्ध आती है इस धरती से।

5. दिल्ली से बिनसर

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें! 5/7 by Manglam Bhaarat

कब- अगस्त

दूरी और समय- 397 किमी0 और कुल 9 घंटे।

रूट- दिल्ली से रामपुर तक एनएच9, यहाँ से अल्मोड़ा के लिए एनएच 109। अल्मोड़ा से बिनसर रोड से होते हुए बिनसर सैंचुरी गेट पहुँचिए।

कहाँ रुकें- नैनीताल, जन्नत का दूसरा नाम। यहाँ साकले माउण्टेन कैफ़े में खाएँ-पिएँ। अल्मोड़ा में ठहरें, ब्रिटिश काल में इसका बड़ा ख़्याल रखा गया था, वो आज भी दिखाई देता है यहाँ।

6. दिल्ली से पुष्कर

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें! 6/7 by Manglam Bhaarat

कब- अक्टूबर

दूरी और समय- 482 किमी0 और लगभग 10 घंटे।

रूट- जयपुर तक एनएच48 पर रहिए, वहाँ से अलवर के लिए एनएच25 पकड़ लीजिए। यहाँ से भानगढ़ और दौसा पहुँचेंगे आप। यहाँ से वापस जयपुर पहुँचें और एनएच48 से पुष्कर पहुँचिए।

कहाँ रुकें- भानगढ़, दिल दहलाने वाली राजस्थानी कहानियाँ यहाँ से ही निकलती हैं। जयपुर में ठहरें, जहाँ इतिहास और नए ज़माने की तकनीक एक साथ एक जगह पर देखने मिलती हैं।

7. गोल्डन ट्रैंगल (दिल्ली - जयपुर - आगरा)

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप करने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें! 7/7 by Manglam Bhaarat

कब- दिसंबर

दूरी और समय- 522 किमी0 और लगभग 9 घंटे।

रूट- दिल्ली से लिए जाने वाले सबसे बेहतरीन रोड ट्रिप में एक। जयपुर में जहाँ राजस्थान का वास्तु रंग देखने मिलता है, वहीं आगरा में मुग़लों का ताजमहल आपको इश्क़ में सराबोर कर देता है। दिल्ली से जयपुर के लिए एनएच48 और दिल्ली से आगरा के लिए एनएच21 ले लीजिए।

कहाँ जाएँ- जयपुर के कई सारे पैलेस जो होटल बन कर आपको ठहरने का अवसर देते हैं। वहीं आगरा में घूमने का प्लान हो तो फ़तेहपुर सीकरी जाना न भूलें।

आख़िर में सबसे ज़रूरी बात, अगर आप बहुत ज़्यादा प्लानिंग करोगे तो बस प्लानिंग ही करते रह जाओगे। इसलिए ज़्यादा सोचने विचारने की ज़रूरत नहीं है, बस टिकट बुक करो और निकल पड़ो।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ। इसे लेकर कोई सवाल हो, तो वो भी आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

यह एक अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads