हम में से हर किसी ने बचपन में भूतों की कहानियाँ सुनी होंगी। हम तब उन कहानियों को सच जरूर मान लेते थे लेकिन आज हमसे कितने लोगों को भूतों पर विश्वास है? क्या भूत सच में होता है या वो बस एक भ्रम है। जो लोग मानते हैं कि उनके इस पर अपने तर्क हैं और जो नहीं मानते वो इसे भ्रम का नाम देते हैं। आप इन कहानियों पर विश्वास करते हों या न करते हों लेकन दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं जो इतनी डरावनी है कि आप इन चीजों पर विश्वास करने लगेंगे। ये जगहें आपके लिए किसी ऐडवेंचर से कम नहीं हैं।
यदि आप दिल्ली में हैं या दिल्ली घूमने आएँ तो लाल किला और इंडिया गेट को छोड़कर इन डरावनी जगहों पर जरूर जाएँ। लेकिन हाँ, यहाँ अपने ही रिस्क पर जाइएगा। क्या पता कौन-सी कहानी आपका यहाँ इंतजार कर रही हो? मैं ये नहीं कह रही हूँ कि यहाँ आपको भूत मिलेगा लेकिन जो भी होगा आपके लिए यादगार होगा।
1. मलचा महल
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 1/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600403535_1470911236_malcha_mahal_haunted_photo.jpg)
घने जंगलों के बीच स्थित इस महल के एंट्री गेट पर एक साइनबोर्ड लगा है जिस पर लिखा है, प्रवेश प्रतिबंधित, कुत्तों से सावधान रहें। अगर आप कमजोर दिल वाले हैं तो इस बोर्ड को पढ़कर घुसने के पहले ही डर आपके अंदर जगह बना सकता है। 1600 ईस्वी में बना इस कम्यूनिटी हाॅल का नाम बाद मे बदल दिया गया। जब 1985 में भारत सरकार ने अवध की बेगम विलायत महल को ये महल तोहफे में दे दिया था। मलचा महल आज भी दिल्ली की सबसे फेमस और डरावनी जगहों में से एक है। ये जगह इतनी भुतिया इसलिए है क्योंकि इसका इतिहास किसी के मरने से जुड़ा है।
1993 में बेगम विलायत महल ने यहाँ हीरे के कुचले हुए टुकड़े पीकर आत्महत्या कर ली थी। तब से मलचा महल डरावना और भुतिया बन गया। बेगम अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई, राजकुमार रियाज और राजकुमारी सकीना। दोनों यहीं पर रहते है और उनका बाहरी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है। अब आप ही सोचिए कि यहाँ जाकर आपको डर लगेगा कि नहीं।
2. दिल्ली छावनी
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 2/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600403685_1470914240_1_1.jpg)
दिल्ली में दिल्ली छावनी सबसे डरावनी जगहों में से एक है। माना जाता है कि जो भी यहाँ से गुजरता है उसे रास्ते में सफेद साड़ी पहने औरत मिलती है। वो औरत लोगों से लिफ्ट माँगती है और जो मना करता है। औरत गाड़ी के साथ ही तेज रफ्तार में चलती हुई दिखाई देती है। यकीन मानिए ये देखकर कोई भी डर जाएगा। वैसे ये जगह देखने में इतनी भयानक नहीं है लेकिन जिन लोगों ने इसको अनुभव किया है। उसकी वजह से दिल्ली छावनी भुतिया जगहों में से एक है।
3. हाउस नंबर डब्ल्यू 3, ग्रेटर कैलाश
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 3/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600403811_1470989567_candles_195109_960_720_1.jpg)
दिल्ली के डरावनी जगहों में एक घर भी है। कहा जाता है कि दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक ग्रेटर कैलाश में एक घर है, हाउस नंबर डब्ल्यू 3, जीके 1। यहाँ एक बूढ़े दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली थी, जिनके शव बाद में पानी के टैंक में मिले थे। जिसके बाद से पड़ोसियों और आसपास के लोगों को इस घर में बूढ़े दंपत्ति दिखाई दिए। जिसके बाद से ये जगह दिल्ली की सबसे भूतिया जगहों में से एक बन गई।
4. उग्रसेन की बावली
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 4/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600403869_1470997290_angrasen.jpg)
उग्रसेन की बावली में आज लोग कुछ देर वक्त बिताने के लिए जाते हैं। पीके मूवी के बाद ये जगह और फेमस हो गई लेकिन क्या आपको ये पता है कि ये दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। कहा जाता है कि पहले इस बावली मे गंदा पानी भरा रहता था। ये उन लोगों को अपनी ओर खींचता था जो अपनी जिंदगी से निराश हो चुके हैं। ये पानी लोगों को सम्मोहित करता था जिससे लोग इस बावली में कूद जाते थे। कहा जाता है कि लोगों के कूदने से बावली का पानी बढ़ जाता था। इस प्रकार की कहानी को जानकर आपको डर जरूर लगेगा।
5. फिरोज शाह कोटला किला
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 5/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600403983_1471001123_old_mosque_inside_feroz_shah_kotla_delhi.jpg)
14वीं शताब्दी में इस किले को सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने बनवाया था। ये किला अब क्रिकेट स्टेडियम और दिल्ली के रिंग रोड के बीच स्थित है। माना जाता कि इस किले पर बहुत सारे जिन्नों का कब्जा है। जिनको हम अपनी आँखों से नहीं देख सकते। इस किले में गुरूवार को यहाँ के स्थानीय लोग आते हैं। यहाँ वे अगरबत्ती जलाकर, दूध और अनाज रख देते हैं जिससे यहाँ के जिन्न शांत रहें। ये भी कहा जाता है कि जिन्न आपकी इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
6. संजय वन
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 6/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600404046_1471004453_screen_shot_2016_08_12_at_5_50_17_pm.png)
संजय वन दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहाँ आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली मिलेगी। इसके बावजूद यहाँ कम ही लोग आते हैं क्योंकि ये दिल्ली की डरावनी जगहों में आती है। कहते हैं संजय वन में कुछ किलोमीटर के बाद जो जगह आती है वहाँ बच्चों की आत्मा रहती है। उस जगह से बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज भी सुनी गई है। कई लोगों ने तो यहाँ सफेद साड़ी में एक महिला को देखा है। उस औरत को अक्सर बरगद के पास देखा जाता है। जो कुछ देर के लिए दिखाई देती है और फिर गायब हो जाती है। आप संजय वन तो अकेले बिल्कुल मत जाइए। इस बड़े-से जंगल में अकेले घूमना सुरक्षित नहीं है।
7. खूनी दरवाजा
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 7/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600404120_1471005330_khuni_darwaza.jpg)
खूनी दरवाजा दिल्ली वो स्मारक है जिसका इतिहास सदियों से खून से ही जुड़ा हुआ है। कहा जाता है मानसून के सीजन में दरवाजे की छत से खून टपकता है। 1947 में विभाजन की वजह से हुए दंगे में सैकड़ों शरणार्थियों की इस जगह पर हत्या कर दी गई थी। जब वे पुराने किले में बने शरणार्थी शिविर की ओर जा रहे थे। कहा जाता है उन शरणार्थियों की आत्मा इसी खूनी दरवाजे पर भटकती रहती है।
8. जमाली कमाली
![Photo of दिल्ली की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहें जहाँ आपकों अकेले बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए 8/8 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1600404214_1489747340_1489747323_jamali_kamali_mosque1.jpg)
जमानी कमाली मुगल आर्किटेक्चर का शानदार नमूना है। इस मकबरे को 1528 में कुतुबमीनार के नजदीक ही बनाया गया था। महरौली आर्कोलोजी में स्थित इस मस्जिद को सूफी संत जमाली और उनके साथी कमाली की याद मे बनाया गया था। दिन के समय तक आप इस जगह को देख सकते हैं। इस जगह पर आपको सुकून और शांति का एहसास होगा लेकन शाम ढलते ही आपको यहाँ से चले जाना चाहिए। कहा जाता है कि शाम होते ही यहाँ भूतों का कब्जा हो जाता है। अगर आप तब भी यहाँ रूकते हैं तो वो भूत आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपको अपने आसपास कुछ लोगों को एहसास तो होगा लेकिन कोई दिखाई नहीं देगा।
9. पार्थसारथी चट्टानें
दिल्ली में अगर कहीं जन्नत है तो मैं कहूँगा कि जवाहर लाल विश्वविद्यालय में है क्योंकि यहाँ पार्थसारथी चट्टानें हैं। पार्थसारथी चट्टान एक ऊँची जगह है जहाँ से आपको दूर-दूर तक हरियाली ही हरियाली नजर आती है। यहाँ से आपको जेएनयू कितने दूर तक फैला है ये तो दिखाई ही देगा। इसके अलावा आपको यहाँ से कुतुबमीनार भी दिखाई देगी। इसके बावजूद इस खूबसूरत जगह को भूतिया जगह भी माना जाता है।
इससे जुड़ी कहानी के बारे में जेएनयू के पूर्व छात्रों ने बताई। उन्होंने बहुत साल पहले एम्फीथिएटर के पास एक लड़की का रेप और मर्डर किया गया था। बाद में कई लोागों को पार्थसारथी पर वो लड़की दिखाई दी। कभी-कभी आधी रात को यहाँ से लड़की की चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी। जिसके बाद से इस जगह को भुतिया जगह कहते हैं। इसके बावजूद आपको इस कमाल की जगह पर जाना चाहिए।
10. कमला नेहरू रिज
कमला नेहरू रिज दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास एक बहुत बड़ा जंगल है। ये जंगल टूरिस्टों और लोगों के लिए बहुत फेमस है। लोग यहाँ आना पसंद करते हैं। इस जगह पर खतरनाक बंदरों के अलावा एक डरावनी कहानी भी घूम रही है। इस जंगल में एक खूनी झील है जो सबसे डरावनी और भुतिया जगहों में से एक है। कहा जाता है कि एक बार कुछ छात्रों इसी झील में सुसाइड कर ली थी। उसक बाद से जो लोग रात के समय पर इस झील के आसपास घूमते हैं उनके उन लोगों के होने का अनुभव होता है। लोगों को यहाँ चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई देती है। रात में जब किसी को इस प्रकार की आवाजें सुनाई देंगी तो जाहिर है कि वो डर जाएगा।
नोटः ये आर्टिकल ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारियो को इकट्ठा करके लिखा है। मेरी ये मकसद बिल्कुल भी नहीं है कि इन जगहों के बारे में अफवाह फैले। अगर आप इन जगहों पर जाते हैं तो अपने रिस्क पर जाइए।
क्या आप इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करें। शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।