
हर इंसान चाहता है कि वो एक बार अपने जीवन में फाइव स्टार होटल में खाना खाए या एक रात गुजारे। लेकिन हर किसी के 5 स्टार होटल में खाना खाना या रुकना बस की बात नहीं है। आपको बता दूं दोस्तों, कि इन होटल में एक रात रुकने का किराया इतना महंगा होता है कि आम आदमी उतने पैसों में एक हफ्ते या एक महीने का खर्चा आराम से निकाल सकता है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के उन महंगे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ रुकने का किराया इस हद तक महंगा है कि एक आम आदमी जीवनभर उन पैसों में अपने शौक मौज पूरे कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे वो महंगे होटल कौन से हैं, तो चलिए आपको बताते हैं विश्व के सबसे महंगे होटल और उनके के किराए के बारे में...
होटल प्लाजा एथन, पेरिस


यह होटल कोई साधारण होटल नहीं है, होटल प्लाजा एथन दुनिया का नवां सबसे महंगा होटल है। यह प्रसिद्ध होटल 5वीं मंजिल पर फ्रांसीसी हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सुइट होने का दावा करता है। अगर आप इस होटल में रूम बुक करते हैं, तो आप होटल से एफिल टॉवर का भी आनंद उठा सकते हैं। यहाँ के गेस्ट के लिए स्टीम रूम और प्राइवेट किचन के भी ऑप्शन उपलब्ध हैं। इस होटल में एक रात ठहरने का किराया करीब 17 लाख रुपए आता है। हालांकि यहाँ की कई लग्जरी फैसिलिटी को देखकर आपको इतना पैसा खलेगा नहीं।
रिट्ज-कार्लटन का प्रेसिडेंशियल सुइट, टोक्यो


यह एक खास होटल का रूम आश्चर्यजनक 307 वर्गमीटर में फैला हुआ है, जिसमें एक मास्टर बेडरूम है। इस बैडरूम में एक बहुत बड़े चार-पोस्टर बेड की फैसलिटी है। मेहमानों को यहाँ एक प्राइवेट दरबान दिया जाता है, साथ ही इस कमरे में एक इनडोर पूल और एक जिम भी है। इस कमरे में लगभग सब कुछ संगमरमर से बना है। मेहमान इस कमरे से रोपोंगी हिल्स और इंपीरियल पैलेस भी देख सकते हैं। एक रात रुकने के लिए यहाँ 18 लाख के आसपास का किराया देना पड़ता हैं।
फोर सीजन होटल, न्यूयॉर्क


इस सुइट में नौ अलग-अलग कमरे हैं, और यहाँ एक रात रेस्ट करने का किराया 36 लाख रुपए आता है। यहाँ एक जेन रूम है, जिसमें वॉटरफॉल होने के साथ-साथ अन्य फैसिलिटीज भी हैं, जैसे हॉट टब या एक प्राइवेट पियानो, जो मेहमानों को व्यस्त रखने में मदद करते हैं। स्पा ट्रीटमेंट के अलावा, आपको यहाँ पर्सनल ट्रेनर और प्राइवेट बटलर की भी सुविधाएं मिल जाएगी। इसका अलावा आप होटल के बाहर की भी फैसिलिटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर किसी काम से मेहमान को कहीं बाहर जाना है, तो उन्हें रोल्स रॉयस या मयबच जैसी गाड़ियां दी जाती हैं। अगर मेहमान इजेटलियर डे जोएल रोबचों रेस्टोरेंट जा रहा है, तो उसे वहाँ की रिजर्व सीट की भी सुविधा दी जाएगी।
रॉयल पेंटहाउस सूट, जिनेवा


जिनेवा में स्थित होटल प्रेसिडेंट विल्सन का रॉयल पेंटहाउस सूट में कई मशहूर हस्तियां और राज्य के प्रमुख रहने के लिए आते हैं। यह यूरोप का सबसे बड़ा सुइट है जो 18083 वर्ग मीटर फैला हुआ है। यहाँ एक रात रुकने की कीमत आपको 57 लाख के आसपास चुकानी पड़ेगी। आप भी सोच रहे होंगे कि इतने पैसे में ये ऐसा क्या दे देते हैं? तो आपको बता दें, इस होटल से आपको खूबसूरत स्विट्जरलैंड देखने को मिलेगा और यहाँ से आप जेनेवा झील का भी आनंद उठा सकते हैं, आपको यहाँ अपना जिम, बटलर और शेफ दिया जाता है। साथ ही 24 घंटे साथ में रहने वाला पर्सनल असिस्टेंट, साथ में प्राइवेट एलिवेटर की भी सुविधा दी जाती है। मतलब आप यहाँ सुकून के साथ अकेले शांति में वक्त गुजार सकते हैं।
द पाम्स एम्पैथी सुइट, लास वेगास


9000 वर्ग फुट में फैला यह सुइट लास वेगास की शान है। इस होटल को ब्रिटिश कलाकार डेमियन हेयरस्ट ने बनाया था, और इनका शानदार काम आपको खुद ब खुद इस सूइट में देखने को मिल जाएगा। इस होटल में एक रात रुकने के लिए 72 लाख के आसपास रुपए खर्च करने पड़ते हैं। जिसमें आपको 24 घंटे बटलर सेवा, शोफर कार सर्विस, प्राइवेट प्रॉपर्टी टूर, रिकॉर्डिंग स्टूडियो की सर्विसेस मिलेंगी। इसमें दिन रात पब का मजा लेने के साथ-साथ यहाँ 7 लाख के आसपास क्रेडिट कार्ड लिमिट भी है। जहां आप खुलकर इस होटल का आनंद उठा सकते हैं।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।