![Photo of क्या आप जानते हैं भारत के इस शहर में मिलता है दुनिया का सबसे बड़ा काठी रोल? by Yadav Vishal](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1992358/TripDocument/1683303065_1683303029174.jpg)
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता विशेष रूप से अपने इतिहास, कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। ये देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सिटी ऑफ़ जॉय के नाम से जाना जाने वाला ये शहर आपको एक अलग अनुभव देगा। ये शहर खूबसूरत होने के साथ-साथ अद्भुत वास्तुकला से सजी धरोहरों से समृद्ध है।कोलकाता आने वाले पर्यटकों के लिये यहाँ घूमने लायक बड़ी ही खुबसूरत जगहें मौजूद हैं। खुबसुरत जगह के साथ ही साथ कोलकाता अपने खानपान के लिए भी लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान रखता हैं। खानपान की बात की जाए तो कोलकाता का स्ट्रीट फूड भारत का सबसे बेस्ट स्ट्रीट फूड माना जाता हैं। कोलकाता की यात्रा निश्चित रूप से अधूरी है अगर आपने यहां के लाजवाब स्ट्रीट फूड का स्वाद नहीं चखा है तो। कोलकाता की सड़कों के किनारे मिलने वाला देसी स्ट्रीट फूड का मजा ही अलग है। आज हम कोलकाता में मिलने वाले सबसे बड़े काठी रोल के बारे में आपको बताएंगे जो ना केवल भारत में यहां तक कि विदेशों में स्नैक्स के लिए चर्चा का विषय बन गया है। शेफ अलादीन के काठी रोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे 3.14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
![Photo of क्या आप जानते हैं भारत के इस शहर में मिलता है दुनिया का सबसे बड़ा काठी रोल? by Yadav Vishal](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1992358/SpotDocument/1683303079_1683303063960.jpg.webp)
काठी रोल का इतिहास
काठी रोल भारत में और विशेष रूप से कोलकाता शहर में सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक है। पहली बार 1930 के दशक की शुरुआत में यह रोल बनाया गया था। कहा जाता हैं कि निज़ाम के ब्रिटिश ग्राहक अपने हाथों से कबाब खाना पसंद नहीं करते थे, और इसलिए किसी ने इसे परांठे में लपेटने का फैसला किया बस तब से यह कोलकाता शहर का फेमस स्ट्रीट फूड बन गया। काठी रोल मूल रूप से कबाब पर ग्रिल किए गए चिकन के टुकड़ों को मैदे के पराठे के अंदर भरकर बनाया जाता है।
भारत का सबसे बड़ा काठी रोल
काठी रोल कोलकाता का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड हैं इसमें कोई शक नहीं हैं। काठी रोल पसंद करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हैं भारत का सबसे बड़ा काठी रोल शेफ अलादीन नामक एक भोजनालय में बन रहा हैं जो की 25 से 26 इंच बड़ा हैं। यह विशाल राजा रोल किसी एक आदमी द्वारा पूरा नहीं किया जा सकता है ऐसी अवधारणा हैं। अगर आप इस अवधारणा को गलत साबित करना चाहते हैं तो चले आइए शेफ अलादीन। चार लच्छे के परांठे आपस में मिलाकर खाने का जोड़ लगभग 23-26 इंच का बड़ा रोल बना लेता हैं। इस विशालकाय रोल में तीन अंडों, चिकन और मटन कबाब की विस्तृत किस्मों, मेयोनेज़ के साथ-साथ अन्य सॉस, कच्चे प्याज और कसा हुआ पनीर के गुच्छों से भरते हैं।अंत में रोल को कुरकुरे प्याज, कद्दूकस किए हुए उबले अंडे, पनीर, मसाले, हरी मिर्च की चटनी, मेयोनेज़ और नींबू के रस से सजाया जाता हैं। साथ ही साथ अगर आप शाकाहारी हैं तो आप भी इस विशालकाय रोल का लुप्त उठा सकते हैं। आपको बता दूं शेफ अलादीन भोजनालय में काठी रोल का शाकाहारी संस्करण भी हैं। इस शाकाहारी रोल में आपको पनीर और मिश्रित सब्जियों से भरा हुआ रोल मिलेगा।
भारत का सबसे बड़ा काठी रोल का मूल्य
भारत का सबसे बड़े काठी रोल का खाने के लिए आपको 349 रूपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी भारत का सबसे बड़ा काठी रोल खाना चाहते हैं तो चले आइए शेफ अलादीन भोजनालय।
![Photo of क्या आप जानते हैं भारत के इस शहर में मिलता है दुनिया का सबसे बड़ा काठी रोल? by Yadav Vishal](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1992358/SpotDocument/1683303288_1683303273658.jpg.webp)
पता: शेफ अलादीन भोजनालय,बस स्टैंड, 45, गरिया स्टेशन रोड, छोटा बोट ताला, ए/बी, गरिया, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700084
क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।