
भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐसे स्थान पर मौजूद हैं, जो देश के गौरवशाली अतीत को दर्शाते हैं। यहां के किले, मंदिर,झील, पहाड़ियों को कुल मिलाकर भारत में 36 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, इनमे ऐसा ही एक विरासत क्षेत्र चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक पार्क है।
यहां आप मुगल काल से 8 वीं शताब्दी और कई अन्य स्थलों की कई स्मारकों को भी देख सकते हैं। तो जब इस खूबसूरत सी जगह में इतना सब कुछ देखने को है।

चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्त्विक पार्क
एक बार जब आप चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्त्विक पार्क में प्रवेश कर लेते हैं, तो आप यहां चारों ओर घूमकर और इसके पुरातात्त्विक स्थलों का पता लगा सकते हैं । यह पुरातात्त्विक 8 वीं सदी से 14 वीं शताब्दी तक और मुगल वास्तुकला से लेकर हिंदू शैली तक कई प्राचीन चमत्कारों का घर है, जो सदियों से अस्तित्व में रहा है और अपने शुरूआती दौर से मजबूत हैं। चंपानेर-पावागढ़ के विरासत क्षेत्र में कई कुएं, टैंक, मस्जिद, कब्र, मंदिरों, और महलों का समावेश है जोकि चंपानेर के ऐतिहासिक शहर के आसपास स्थित है।

2004 में युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में हुआ शामिल चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्त्विक उद्यान को 2004 में युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। यहां वृहत स्तर पर उत्खनित पुरातात्विक, ऐतिहासिक एवं जीवित सांस्कृतिक धरोहर सम्पत्ति की बहुतायत है, जो कि एक प्रभावशाली भूखण्ड में सिमटी हुई है।

चंपानेर-पावागढ़ में देखने की जगह चंपानेर में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां आप चंपानेर की मस्जिदें, सिकंदर शाह का कब्र, हलोल, सकर खान दरगाह, मकाई कोठार/नवलखा कोठार, किला, हेलीकल बावली, ईंट का मकबरा और पावागढ़ किला देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के प्रचीन मंदिर, किले की दीवारें, जांबुघोड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य, केवड़ी ईको कैंपसाइट और धानपरी ईको कैंपसाइट भी काफी महत्वपूर्ण है

यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल चंपानेर– पावागढ़ पुरातत्व उद्यान, भारत के गुजरात राज्य के पंचमहल जिले में स्थित है। यह उद्यान गुजरात के सुल्तान महमूद बेगदा द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक शहर चंपानेर के पास है। पावागढ़ की पहाड़ी लाल–पीले रंग के चट्टानों से बनी है जो भारत की सबसे पुरानी चट्टानों में से एक है। यह पहाड़ समुद्र तल से करीब 800 मीटर ऊंचा है।

सभी स्मारकों की सूची में शामिल हैं:
चंपानेर– पावागढ़ में ग्यारह विभिन्न प्रकार के भवन हैं। इनमें मस्जिद, मंदिर, अनाज के भंडार, कब्र, कुएं, दीवारें और बरामदे हैं। स्मारक पावागढ़ पहाड़ी की तलहटी और उसके आस– पास स्थित है। बड़ौदा विरासत ट्रस्ट की सूची में इलाके के 114 स्मारक हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पैसों की कमी की वजह से सिर्फ 39 स्मारकों की देख– रेख करता है। यहां की 94% जमीन पर वन विभाग का अधिकार है।

स्मारकों के नाम :
I. घुमावदार पायदान वाला कुएं
II. साकर खान की दरगाह
III. कस्बिन तालाव के पास शहर का दरवाजा (City Gate)
IV. गढ़ की दीवारें
V. गढ़ के दक्षिण– पूर्वी कोने पर शहर की दीवारें पहाड़ी की ओर उपर की तरफ जाती हैं।
VI. पूर्व और दक्षिण भद्रा दरवाजे
VII. शहर की मस्जिद (बोहरानी)
VIII. शहर की मस्जिद के बीच गढ़ दीवार के भीतर तीन प्रकोष्ठ स्थानीय कोष धर्मशाला।
IX. मांडवी या कस्टम हाउस
X. जामा मस्जिद
XI. जामा मस्जिद के उत्तर में सीढीदार कुंआ (Stepwell)
XII. केवड़ा मस्जिद और कब्र
XIII. बड़ा तलाव के पास खजूरी मस्जिद के रास्ते में बीच में बड़ा गुंबद और किनारों पर छटे गुंबद
XIV. केवड़ा मस्जिद की कब्र
XV. नगिना मस्जिद
XVI. नगिना मस्जिद की कब्र
XVII. लीला गुंबज की मस्जिद, चंपानेर
XVIII. खजूरी मस्जिद के पास बड़ा तालाब के उत्तरी तट पर कबूतरखाना मंडप
XIX. कमानी मस्जिद
XX. बावामान मस्जिद

चंपानेर कैसे पहुँचें
अगर आप चंपानेर की यात्रा करना चाहते है तो आपको कई तरह के विकल्प आपके सामने है। आप चंपानेर हवाई मार्ग और ट्रेन मार्ग और सड़क मार्ग का इस्तेमाल करके आप चंपानेर के प्राचीन नगर तक पहुँच सकते है।

सड़क मार्ग से कैसे पहुँचें:
गुजरात राज्य में यह चंपानेर प्राचीन नगर पर्यटकों के लिए बहोत आकर्षक है चंपानेर में पहुँचने के लिए गुजरात की सडको का नेटवर्क बहुत अच्छा है। चंपानेर की सड़क अन्य बड़े स्थानों से जोड़ता है इस स्थान तक पहुँच ने के लिए आप से भी यात्रा कर सकते है आप वड़ोदरा से टेक्सी लेकर 45 किमी का सफर तय कर सकते है।


ट्रेन मार्ग से कैसे पहुँचें:
आपको ट्रेन मार्ग से चंपानेर जाना है। तो रेलवे का भी इस्तेमाल कर सकते है इस स्थान का नजदीकी रेल्वे स्टेशन चंपानेर रोड से करीबन 13 किमी की दुरी पर स्थित है। मुख्य रेल्वे स्टेशन चंपानेर की बात करे तो जिसमे पुरे भारत की कई ट्रेनों वह स्थान पर यात्रा करती है चंपानेर स्थान से करीबन 36 किमी की दुरी पर स्थित है यहाँ से गोधरा और वड़ोदरा जंक्शन से करीबन 37 किमी की दुरी पर स्थित है।

हवाई मार्ग से कैसे पहुँचें:
अगर आप चंपानेर प्राचीन नगर तक हवाई मार्ग से जाना चाहते है तो आप अपने शहर से गुजरात के हवाई अड्डे तक पहुँच सकता है। और गुजरात के कई शहरों के हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी के माध्यम से आप चंपानेर तक पहुँच सकते है।










कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।