शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव

Tripoto
14th Mar 2022
Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

वैसे तो भारत में घूमने वाली जगहों की कोई कमी नहीं। यहां आपको स्विट्जरलैंड से लेकर अफ्रीका तक का फील देने वाली जगहें मौजूद हैं। इनके साथ ही यहां ऐसी भी जगहें भी बसती हैं जहां जाकर आपको अलग ही शांति और सुकून का एहसास होगा और ये खूबसूरती में भी किसी मायने में कम नहीं है। तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही गांवों के बारे में बताएंगे जहां जाना बहुत ही यादगार अनुभव रहेगा।

1. मावलिनोंग, मेघालय 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

मेघालय के इस गांव को भारत के सबसे साफ-सुथरे गांव का दर्जा प्राप्त है। सफाई के अलावा यहां की हरियाली और खूबसूरती भी देखते ही बनती है। शिलॉंग से 90 किमी. दूर स्थित मावलिनोंग गांव कुछ ऐसा है कि मेघालय आकर अगर आपने ये नहीं देखा तो आपका सफर अधूरा है। अलग ही शांति और सुकून बसा हुआ है यहां। इसके अलावा गांव में जीवित पेड़ों से बने पुल को देखना भी किसी आश्चर्य से कम नहीं।

2. जीरो, अरुणाचल प्रदेश 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले का जीरो वैली है जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन। चारों ओर पाइन और ऑर्किड के जंगलों से घिरी जीरो वैली बहुत ही शांत, खूबसूरत और नेचर के करीब है। अरूणाचल प्रदेश की इस जगह को साल 2012 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। जीरो वैली तक पहुंचने के लिए डोलो मंडो का एक छोटे और खूबसूरत ट्रैक से गुजरना होता है। इसके अलावा सितंबर के अंत में 3 दिनों तक चलने वाला जीरो म्यूजिक फेस्टिवल का क्रेज भी लोगों के बीच कम नहीं। जिसमें आपको शानदार म्यूज़िक सुनने को मिलता है। जीरो वैली में घूमने के लिए आपको सरकार से खास परमिशन लेनी पड़ती है।

3. नाको, लाहौल स्पीति 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

यह छोटा अनदेखा गांव भारत-चीन सीमा पर स्थित है। बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर प्राचीन झीलों और हरे भरे पहाड़ों तक, नाको गांव निश्चित रूप से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यदि आप सर्दियों के दौरान नाको जाते हैं तो आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ स्कीइंग कर सकते हैं और गर्मियों के दौरान आप नाव की सवारी के लिए जा सकते हैं और प्राचीन मठों की यात्रा कर सकते हैं।

4. लामायुरु, लद्दाख 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

चांद की धरती कहा जाना वाला यह गांव लेह से 127 किमी दूर बसा है। इस गांव में पहुंचने पर आपको एहसास होगा कि यहां दूर-दूर तक वीरानी जमीन, बर्फ से ढके पहाड़ और नदियां और कुछ लामा बस यहीं हैं। समुद्र से 3510 मीटर ऊंचे और माइनस 40 डिग्री तापमान होने के बावजूद भी यहां घूमने का सपना हर सैलानी का होता है। यहां पर लामायुरु मोनेस्ट्री है जिसे देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस मोनेस्ट्री को ग्यारहवीं शताब्दी में महासिद्धाचार्य नारोपा ने खोजा था। ये मोनेस्ट्री पांच इमारतों में पहाड़ों पर बनी है। जिसे देखना अद्भुत अनुभव होता है।

5. ज़ुलुक, सिक्किम 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

सिक्किम का ज़ुलुक एक ऐसा ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जो प्राचीन सिल्क रूट पर स्थित है। जो चारों ओर पहाड़ों के आकर्षक दृश्यों के साथ आपको हैरान करने की शक्ति रखता है। यहां नाग मंदिर नाम का एक प्राचीन और अनोखा मंदिर है जो नाग देवता को समर्पित है। ज़ुलुक के अन्य प्रमुख आकर्षण बर्फ से ढके माउंट के दृश्य हैं। कंचनजंगा और थंबी व्यू पॉइंट भी यहां से देखे जाते हैं। ज़ुलुक जाने का सबसे उत्तम समय अप्रैल महीने का होता है।

6. पूवर, केरल 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

केरल की खूबसूरती से भारत में रहने वाले अच्छे-भले वाकिफ होंगे लेकिन अगर कुछ अलग नजारे का आनंद लेना चाहते हैं यहां आकर तो रूख करें पूवर गांव की ओर। त्रिवेंद्रम के दक्षिणी छोर पर बसा इस गांव आकर आप अलग ही अनुभव अपने साथ ले जाएंगे। छुट्टी एंजॉय करने के लिए यहां खूबसूरत तटों की कोई कमी नहीं।

7. माजुली, असम 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

माजुली विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो चारों तरफ से महानदी ब्रह्मपुत्र से घिरा हुआ है। नदी के मध्य में बसा हुआ यह द्वीप बहुत ही रोचक है। माजुली के संबंध में कहा जाता है कि यहां जितनी नावें हैं, उतनी इटली के वेनिस में भी नहीं होंगी। इस जगह पर अगर आप आते हैं तो घूमने के साथ यहां के लोगों, यहां के जीवन और यहां की सांस्कृतिक बहुलता को समझने का प्रयास करें, आपको अच्छा लगेगा। आपको अहसास होगा कि माजुली जैसी खूबसूरत जगह धरती पर और नहीं है।

8. लंढौर, उत्तराखंड 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

लंढौर उत्तराखंड का एक विचित्र सा शहर है जो प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड के घर के रूप में जाना जाता है। यह छोटा, शांत पहाड़ी गांव धीरे-धीरे उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है जो एकांत में अपना समय बिताना चाहते हैं।

9. रवंगला, दक्षिण सिक्किम 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

पर्तवीय घाटियों और दूर-दूर तक हरियाली से भरा यह स्थान अपने शांत वातावरण के लिए काफी प्रसिद्ध है। राज्य में लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पहाड़ी स्थल प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों तक सबको यहां आने का आमंत्रण देता है। इसके अलावा रवंगला राज्य का सबसे खास हनीमून डेस्टिनेशन भी है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों के शानदार दृश्य पर्यटकों को ज्यादा भाते हैं, इसलिए यहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। इस शहर की खूबसूरती देख इसे सिक्किम का स्वर्ग कहा जा सकता है।

10. खिमसर, राजस्थान 

Photo of शोर-गुल से दूर, घूमने और रिलैक्स होने के लिए भारत के 10 मशहूर गाँव by Pooja Tomar Kshatrani

इस गांव का वातावरण काफी शांत है और चारों तरफ रेत ही रेत। रेत के बीच झील और आसपास पेड़ और झोपड़ी हैं। ये नजारे यात्रियों को काफी आकर्षित करते हैं। वीकेंड या फिर सर्दियों में छुट्टियां बिताने के लिए यहां अपना ही एक मजा हैं। राजस्थान के इस गांव का नाम खिमसर है, जिसे सैंड ड्यून्स विलेज भी कहा जाता है। इस गांव की खूबसूरती देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यहां पर कैमल सफारी, जीप सफारी कराई जाती है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads