
उत्तर बिहार के लोगों को होली आने से पहले ही नया तोहफ़ा मिल चुका है। विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने एक ख़ुशख़बरी दी है, जिसका फ़ायदा मुंबई में रह रहे बिहार के लोगों को होने वाला है। खबर ये है कि जैसे बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे से प्रतिदिन दो फ़्लाइटें दिल्ली के लिए उड़ती थीं, ठीक उसी तरह अब दरभंगा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए भी दो फ़्लाइटें उड़ेंगी। यह सेवा आने वाले 10 मार्च से शुरू होने वाली है। होली के पहले शुरू होने से होली के मौक़े पर घर आने की राह देख रहे मुसाफ़िरों को इसका ख़ूब फ़ायदा मिलने वाला है।
दरभंगा में क्या क्या देखें, ये रही सारी जानकारी

आपको मालूम हो कि दरभंगा हवाई अड्डे को शुरू हुए बहुत ज़्यादा समय नहीं हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे यहाँ पर यात्रियों की वृद्धि देखते हुए सुविधाएँ बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पहले दरभंगा से दिल्ली के लिए फ़्लाइटें शुरू की गई थीं, लेकिन अब इसके साथ दरभंगा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए भी प्रतिदिन दो फ़्लाइटें उड़ा करेंगी।
फ़्लाइट का समय क्या होगा
मुंबई से दरभंगा के लिए सुबह 8:25 बजे और दोपहर 1:15 बजे उड़ानें भरेंगी, वहीं दरभंगा से मुंबई के लिए 11:45 और शाम 04:30 बजे फ़्लाइट उड़ेंगी।

दिल्ली से दरभंगा के लिए फ़्लाइटें शुरू होने के बाद यात्रियों का दबाव इतना ज़्यादा हो गया था कि अब मुंबई से दरभंगा के लिए फ़्लाइट शुरू की गईं। उम्मीद है कि जल्द ही स्पाइसजेट के बाद इंडिगो और एयर इंडिया भी यहाँ से अपनी विमान सेवा शुरू करेंगी।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।