अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के कारण छत्तीसगढ़ की ये जगह बन रही है सैलानियों की पसंद

Tripoto
4th Oct 2023
Photo of अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के कारण छत्तीसगढ़ की ये जगह बन रही है सैलानियों की पसंद by Priya Yadav


           भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।पर्यटन के बढ़ते हुए क्रेज से इस राज्य में से भी काफी कुछ निखर कर सामने आया है।जिससे इस राज्य के बारे लोगो ने और भी बहुत कुछ जाना है जो अभी तक लोगो के नजरो से अछूता था। छत्तीसगढ़ की एक ऐसी ही खूबसूरत जगह है भिलाई जिसे अभी तक स्टील प्लांट के लिए जाना जाता था लेकिन अब पर्यटन के बढ़ते क्रेज के कारण यह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप धीरे धीरे लोगो के बीच लोकप्रिय हो रहा है।आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भिलाई के पर्यटन स्थलो के विषय में बताएंगे।तो आइए जानते भिलाई के विषय में।

Photo of अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के कारण छत्तीसगढ़ की ये जगह बन रही है सैलानियों की पसंद by Priya Yadav

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुर्ग जिले में स्थित भिलाई शहर को भारत के स्टील प्लांट के लिए जाना जाता है।यह भारत के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रो में से एक है। जहां से सबसे ज्यादा स्टील से बने संयंत्रों का आयात किया जाता है।इस शहर में विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते है जोकि पूरी देश के लिए अनेकता में एकता का संदेश देते है।आपकी जानकारी के लिए बता दें की भिलाई में देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टील प्लांट है जिसकी स्थापना 1955 में रूसी सरकार के द्वारा किया गया था।जोकि आगे चल कर न सिर्फ इस शहर को  बल्कि पूरे देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का कार्य कर रहा है।

भिलाई के प्रमुख पर्यटन स्थल

मैत्री बाग

मैत्री बाग भिलाई के घने जंगलों के बीच स्थित एक बहुत ही खूबसूरत चिड़ियाघर है। जहां आपको न सिर्फ कई प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे बल्कि यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे भी देखने को मिलेंगे।यह न सिर्फ एक जू है बल्कि यह एक पार्क भी है जहां पर्यटक पिकनिक मनाने आते है।इस पिकनिक स्पॉट को भिलाई स्टील प्लांट के पास स्थित जलाशय के पास बनाया गया है।पर्यटकों के लिए यहां म्यूजिकल फाउंटेन भी है जो इसके मुख्य आकर्षण का केंद्र है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैत्री बाग को साल 1972 में यूएसएसआर और भारत के बीच दोस्ती के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया था। 

Photo of भिलाई by Priya Yadav

तेंदुला

भिलाई से लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित तेंदुला एक बांध है जिसे वहां के लोग मानव निर्मित चमत्कार के रूप में जानते है।यह बांध तेंदूला नदी पर बना हुआ है इसी लिए इसे तेंदुला बांध कहा जाता है।यह भिलाई का एक बहुत ही लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है जहां हजारों लोगों घूमने आते हैं।मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है और आस पास का दृश्य बहुत ही सुरम्य लगता है।


देवबलोड़

भिलाई से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवबलोड एक छोटा सा कस्बा है जोकि एक प्राचीन शिव मंदिर के लिए विख्यात है। यहां स्थित शिव मंदिर एक चतुर्भुज शिव मंदिर है।मान्यता है कि मंदिर के पास स्थित जलाशय का भूमिगत संबंध छत्तीसगढ़ के एक अन्य स्थान अरोंग से है।शिवरात्रि के दिन मंदिर में भक्तो का सैलाब उमड़ता है और दूर दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते है।

Photo of अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के कारण छत्तीसगढ़ की ये जगह बन रही है सैलानियों की पसंद by Priya Yadav


स्टील प्लांट 

भिलाई अपने स्टील प्लांट के लिए ही जाना जाता है। सन 1959 ईस्वी में सोवियत संघ की सहायता से इसे भिलाई में स्थापित किया गया था और आज यह हमारे देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का कार्य कर रहा है।पहले यहां पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं थी पर अब विशेष अनुमति ने प्लांट के कुछ हिस्सों में पर्यटक और प्रोजेक्ट विजित के लिए स्कूल स्टीडेंट्स जा सकते है।

Photo of अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के कारण छत्तीसगढ़ की ये जगह बन रही है सैलानियों की पसंद by Priya Yadav


घटारानी वॉटरफॉल

भिलाई शहर से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित यह खूबसूरत झरना किसी जन्नत से कम नहीं है।अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है और नेचर के बीच अपना समय व्यतीत करना चाहते है तो आपको यह झरना अवश्य देखना चाहिए।चारो ओर से खूबसूरत घने जंगल और हरियाली में घिरा यह वाटरफॉल मानसून के दौरान और भी आकर्षक लगता है।

Photo of अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के कारण छत्तीसगढ़ की ये जगह बन रही है सैलानियों की पसंद by Priya Yadav


सियादेवी झरना

सियादेवी वाटरफॉल भिलाई के आस पास एक और दूसरा झरना है जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।इस झरने के पास ही सिया देवी मंदिर स्थित है।ऐसी मान्यता है कि वनवास काल के दौरान माता सीता राम और लक्ष्मण के साथ कुछ समय के लिए यहां रुकी थी।मंदिर में माता सीता और राम,लक्ष्मण की प्रतिमा भी स्थापित है।पास ही में स्थित झरना इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक निखार देता है।मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इस झरने में स्नान कर माता के दर्शन करते है।मानसून में झरने की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।

Photo of अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के कारण छत्तीसगढ़ की ये जगह बन रही है सैलानियों की पसंद by Priya Yadav


कैसे पहुंचें

हवाई जहाज द्वारा

यदि आप भिलाई हवाई जहाज के द्वारा जाना चाहते है आपको बता दें कि भिलाई की अपनी कोई हवाई अड्डा नही है तो आपको इसके सबसे नजदीकी हवाई अड्डा  रायपुर हवाई अड्डा जा सकते है जो छत्तीसगढ़ का एकमात्र हवाई अड्डा है। जोकि भारत के प्रमुख शहरो से अच्छी तरह से जुडी हुई है। हवाई अड्डा पहुचने के बाद आप सिटी बस या टैक्सी कर के भिलाई शहर पहुच सकते हैं जो की 42 km दुरी पर है।

ट्रेन द्वार 

यदि आप भिलाई की यात्रा ट्रेन द्वारा करते हैं तो हम बता दें की भिलाई जंक्शन छत्तीसगढ़ का प्रमुख जंक्शनो में से एक है और भारत के प्रमुख शहरो से अच्छी तरह जुडी हुई है।

सड़क मार्ग द्वारा

यदि आप सड़क मार्ग से भिलाई की यात्रा कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि भिलाई भारत के केंद्र में स्थित है और इसलिए यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे विभिन्न शहरों से और बस सेवाओं से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads