ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे

Tripoto
Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

असली घुमक्कड़ वो है जो घूमने के साथ ही साथ अच्छे अच्छे स्वाद को भी एक्सप्लोर करें।घुमक्कड़ी का सबसे अहम हिस्सा खाना है क्योंकि हम कहीं भी जाए खाना हमारी पहली जरूरत है। अच्छा खाना अगर मिल जाएं तो घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।तो आज हम आपको बताते उत्तर प्रदेश के एक ऐसे ही शहर के बारे में जो अपने उद्योग के साथ ही साथ अपने अच्छे स्ट्रीट फूड के लिए भी प्रसिद्ध है।जी हां हम बात कर रहे हैं कानपुर शहर की जहां आप घूमने के साथ अच्छे स्वाद का मजा भी ले सकते हैं।इस शहर में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है।तो जब भी आप यहां घूमने का प्लान बनाए तो यहां के फेमस जगहों के फूड ट्राई करना ना भूलें।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

1.सम्राट छोले भटूरे

इस स्थान पर आपको बहुत ही स्वादिष्ट छोले भटूरे खाने को मिलेंगे।यह कानपुर के सबसे बढ़िया और स्वादिष्ट छोले भटूरे के लिए जाना जाता है।कुरकुरे भटूरे और मसालों में डूबा इनके छोले पेट के साथ ही साथ आपकी मन भी तृप्त हो जायेगा।आप यहां सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक जा सकते हैं।

स्थान:-सम्राट छोले भटूरे - 123/495, गोविंद नगर रोड, फजलगंज, शास्त्री नगर

दो लोगों के लिए लागत:-60 ₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

2.बचाउलाल के कचौड़ी

हमारे भारत में कचौड़ी हर देशी आदमी का पसंदिदा खाना होता है। गर्मा गर्म कचौड़ी और सब्जी सुबह सुबह अगर मिल जाएं तो पूरा दिन बन जाता है।कानपुर के बचाउ लाल के कचौड़ी पूरे शहर में फेमस है ।शहर के बीचों बीच होने की वजह से यहां काफी भीड़ होती हैं।ये गर्मा गर्म कचौड़ी के साथ रायता और चटनी भी परोसते है जो इसका स्वाद दोगुना कर देते है।

स्थान:-बचाउलाल -संदर्भ नगर, मधुराज अस्पताल के पास

दो लोगों के लिए लागत:- 80 ₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav
Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

3.बाबा बिरयानी

बिरयानी का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल हैदराबाद का आता है।पर यकीन मानिए अगर आप कानपुर में बाबा की बिरयानी खा लेंगे तो आपको हैदराबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर आपको नॉन वेज के सभी वैरेटी मिल जायेगी।चाहे वह बिरयानी हो, कबाब, टिक्का या ग्रेवी आइटम, आपके संपूर्ण रात्रिभोज के लिए यहां सब कुछ है। यहां के व्यंजनों से आती देसी घी की दिलकश महक आपको सपने में भी अपनी ओर आकर्षित कर लेगी।

स्थान:-बाबा बिरयानी - आर्य नगर, नवीन मार्केट, चमनगंज, जाजमऊ, रावे मोती।

दो लोगों के लिए लागत:- 400 ₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav
Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

4.मुरली के बताशे

गोलगप्पे का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है।हर शहर में आपको कई ऐसे ही गोलगप्पे की दुकानें मिल जाएंगी जो लोगो के बीच काफी फेमस होती है।कानपुर में ऐसी ही एक जगह है मुरली के बताशे।ये शहर के सबसे पुराने दुकानों में से एक है और लगभग 35 वर्षों से ये शहर की सेवा में लगा हुआ है।इनके बताशे इतने टेस्टी होते है कि आपका पेट भर जाएगा पर मन नहीं।

स्थान:-मुरली बताशे - 59/28, बिरहाना रोड, नौघरा, जनरल

दो लोगों के लिए लागत:- 100₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav
Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

5.रामस्वरूप चाट

30 साल से शहर के उत्तरी भाग में स्थित एक फूड स्टॉल है यह स्थान बहुत ही उचित मूल्य पर स्वादिष्ट चाट पापड़ी और अन्य हल्का जलपान प्रदान करता है ,जो काम पैसे में आपको भर पेट और स्वादिष्ट भोजन परोसता है।इनके चाट इतने स्वादिष्ट होते है कि जिस किसी को भी अगर चाट पसंद नही होगा वो भी इनके चाट का दीवाना बन जायेगा।

स्थान:-रामस्वरूप चाट - बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा के पास

दो लोगों के लिए लागत:-60 ₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav
Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

6.मसंद

मसंद एक वेज बिरयानी है जो कि सोयाबीन और कुछ खास मसालों से तैयार किए जाते हैं।इनका स्वाद इतना उम्दा होता है कि आप कुछ दिनों तक इसका स्वाद भुला नहीं पाएंगें।बिरयानी का कबाब इतने नर्म होते हैं कि मुंह में आप ही पिघलते है।सभी शाकाहारियों के लिए यह एक ही अच्छा ऑप्शन है।शहर में काफी पुराने होने की वजह से यह वहां काफी फेमस है तो आप जब भी यहां जाए तो इसे जरूर ट्राई करें।

स्थान:-मसंद -

122/1 , मरियमपुर रोड, गोल्डन पैलेस के पास, सरोजिनी नगर

दो लोगों के लिए लागत:- 100₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

7.पप्पू समोसे वाले

समोसा एक देसी स्नैक है जो हर तीसरे हिंदुस्तानी का फेवरेट है पर कैसा लगेगा आपको जब आपको इन समोसा में चीनी और इतवाली का टच भी मिले।जी कानपुर के पप्पू समोसे वाले आपको समोसो के कई वैरैटी परोसते है जो किसी भी समोसा लवर के लिए जन्नत से कम नहीं है।

स्थान:-प्पू समोसा - समोसा 0512 - 28, 90, बिरहाना रोड, नौघरा, जनरल गंज

दो लोगों के लिए लागत:-50 ₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

8.जीतू भैया स्वाल पापड़ी

ओल्ड इज गोल्ड" यह कहावत आपको कानपुर के इस दुकान पर आकर एकदम सच लगेगा। कानपुर की सबसे अनोखी खाने-पीने की चीज सदियों पुरानी है, जो शायद ही आपने पूरी तरह से देखी हो। जीतू भाई स्वाल पापड़ी का एक निवाले का हिस्सा लेने के लिए कई लोग सुबह-सुबह लखनऊ से लंबी ड्राइव पर निकल पड़ें।

स्थान:-जीतू भैया स्वाल पापड़ी - बिरहाना रोड, गीता मंदिर के पास

दो लोगों के लिए लागत:- 80 ₹।

Photo of ये हैं कानपुर के सबसे स्वादिष्ट और पॉकेट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड स्पॉट एक बार जरूर ट्राई करे by Priya Yadav

अगली बार जब भी आप कानपुर जाए तो इन पॉकेट फ्रेंडली ठिकानों पर इन टेस्टी फूड का स्वाद चखना बिल्कुल भी ना भूले जहां आपका पेट तो भरेगा ही साथ ही आपके जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

मुफ्त में यात्रा करने के लिए तैयार हैं? क्रेडिट कमाएँ और उन्हें ट्रिपोटो वीकेंड गेटवे, होटल स्टे, माइंडफुल रिट्रीट और वेकेशन पैकेज पर रिडीम करें।

Further Reads