मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए

Tripoto
23rd Jul 2022
Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia
Day 1

मानसून में घूमने के लिए ज्यादतर यात्री लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। जो कि इसे मानसून एडवेंचर ट्रिप के तौर पर लेते हैं लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे भी होते हैं जो मानसून में घूमने के लिए पहाड़ों से गुरेज करते हैं वैसे इन यात्रियों का गुरेज करना जायज भी रहता है क्योंकि मानसून के समय पहाड़ों पर अक्सर छोटे बड़े अभलान्चौं का आना स्वभाविक ही है। जिससे हर साल आए दिन कई दुर्घटनाएं होती हैं।

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

अगर आप भी मानसून में ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर जाने से गुरेज करते हैं तो आज हम आपके लिए मध्य प्रदेश की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको उत्तराखण्ड और हिमाचल जैसी पहाडियों पर होने वाली मानसूनी दुर्घटनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश की खूबसूरती मानसून के समय ज्यादा ही उभर कर सामने आती है। तो चलिए आपको बताते हैं मध्य प्रदेश की उन खूबसूरत जगहों के बारे, तो देर किस बात की।

1) भेड़ाघाट

भेड़ाघाट जगह नर्मदा नदी के किनारे होने के कारण बेहद प्रसिद्ध है। भेड़ाघाट मध्य प्रदेश के जबलपुर का सुप्रसिद्ध खूबसूरत स्थान है। भेड़ाघाट प्रसिद्ध होने का पूरा श्रेय दूध धारा झरने को मिलता है। झरने की खूबसूरती देखने दूर दूर से पर्यटक यहां आते हैं। मानसून में यहाँ की सुन्दरता अलग ही निखर के आती है।

2) मांडू

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

खूबसूरती के मामलें में मांडू को मध्य प्रदेश की जान भी कहा जाता है। मांडू मध्य प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत हरा भरा स्थान है जहां बारिश के समय मांडू और भी सुन्दर दिखता है। इसी कारण मानसून के समय हर साल मांडू में घूमने के लिए न्यू कपल आते हैं। यहां घूमने लायक और भी सुन्दर जगहें हैं जैसे कि रेवा कुंड, जहाज महल और रूपमती महल जहां आप घूम सकते हैं।

3) पंचमढ़ी

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

बहुत से यात्री ऐसे होते हैं जो मानसूनी मौसम में घूमने की इच्छा रखते हैं और बरसात को एंजॉय करते हैं तो उनके लिए मध्य प्रदेश में स्थित खूबसूरत पंचमढ़ी में आना चाहिए। जहां उनको कई प्रसिद्ध प्राचीन स्मारक गुफा, हरे भरे जंगल और खूबसूरत बहते झरने देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप उत्तराखण्ड और हिमाचल की खूबसूरती का आनंद मध्य प्रदेश में लेना चाहते हैं तो आपको एक बार पंचमढ़ी जरूर आना चाहिए।

4) तामिया

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

तामिया मध्य प्रदेश का एक ऐसा खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है जहां आपको शान्ति का अनुभूत होगा। तामिया अपने सनसेट पॉइंट के लिए प्रसिद्ध है बेशक आपको तामिया में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी लेकिन यहाँ आप घूमने के साथ साथ ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। तामिया मानसूनी मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है। आस्था में विश्वास रखने वालों के लिए मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध मंदिर पातालकोट भी देखने को मिल जाएगा। यहां आप अपनी फॅमिली को घुमाने ला सकते हैं।

5) अमरकंटक

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

अमरकंटक मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में खूबसूरत विंध्याचल की हरी भरी पहाड़ियों में स्थित है। अमरकंटक की पहाड़ियों से बहुत ही मोह देने वाला दृश्य देखने को मिलता है। मानसून के दिनों में यहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। कपिलधारा, शंभुधारा और दुर्गधारा यहां के प्रसिद्ध झरने हैं।

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

नर्मदा नदी का उद्गम भी अमरकंटक की खूबसूरत पहाडियों से होता है। कहा जाता है कि अमरकंटक जैसी खूबसूरत जगह नर्मदा नदी की देन है। क्योंकि नर्मदा की वजह से ही अमरकंट की धार्मिक मान्यता का प्रसार हुआ है। धार्मिक आस्था रखने वालों को यहाँ एक बार जरूर आना चाहिए।

6) ओरछा

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

ओरछा अपनी प्राचीन मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के लोग भगवान राम को राजा के तौर पर पूजते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा ओरछा को भगवान श्री राम की अयोध्या भी कहा जाता है।

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

ओरछा पहुंचते ही आपको यहाँ की प्राचीन नायाब वास्तुकला और उसकी सोंदर्यता का अनुभव होगा। ओरछा की खूबसूरती इसके आसपास की हरियाली और शांत वातावरण है जो किसी भी व्यक्ति का दिल जीत लें। आपको अपनी फॅमिली या गर्लफ्रेंड के साथ एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए।

7) चित्रकूट

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

चित्रकूट मध्य प्रदेश का खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के हरे भरे पेड़, कल कल बहते हुए झरने, रंग बिरंगे पक्षी यहाँ आने वाले हर प्रकृति प्रेमियों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

Photo of मानसूनी पहाड़ी अभलान्चौं से डर लगता है तो इस मानसून आप मध्य प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों में घूमिए by Sachin walia

चित्रकूट का कुछ क्षेत्रफल उत्तर प्रदेश में तो कुछ मध्य प्रदेश में आता है। जैसे कि चित्रकूट मध्य प्रदेश के सतना जिले में आता है तो उसके दूसरी तरफ चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश में आता है। आप यहाँ अपनी फॅमिली या गर्लफ्रेंड को घुमाने भी ले जा सकते हैं।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट बॉक्स में बताएँ।
जय भारत

Further Reads