बारिश के मौसम में हैं घूमने का मन तो ज़रूर घूम आएं ये जगहें, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना

Tripoto
11th Jul 2022
Photo of बारिश के मौसम में हैं घूमने का मन तो ज़रूर घूम आएं ये जगहें, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, भारत में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जो मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट हैं। खासकर, बरसात के दिनों में इन जगहों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। चारों ओर हरियाली फ़ैल जाती है। साथ ही मौसम भी बेहद सुहाना हो जाता है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बरसात के दिनों में इन जगहों की सैर करते हैं। क्योंकि बारिश के मौसम में चारों ओर हरियाली और सुहाने वातावरण से मन गदगद हो जाता है। यह एक ऐसा मौसम होता है जब प्रकृति की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं। अगर आप भी मानसून में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो फेमस जगहें कौन-कौन सी है।

1. कौसानी, उत्तराखंड

Photo of बारिश के मौसम में हैं घूमने का मन तो ज़रूर घूम आएं ये जगहें, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना by Smita Yadav

दोस्तों, कौसानी मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी और फेमस जगहों में से एक है जो कि उत्तराखंड राज्य में स्थित एक छोटा सा गाँव है यह गांव खासकर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। और मानसून में यह जगह काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है क्योंकि इस दौरान यहाँ पर बादल घरों के ऊपर तक आ जाते हैं जिसकी वजह से यह जगह एकदम स्वर्ग के सामान नजर आने लगती है। जैसे जैसे कौसानी में मानसून आता है तो यहाँ का वातावरण और भी आकर्षक हो जाता है। इसलिए अगर आप मानसून में घूमने की कोई अच्छी जगह तलाश रहें हैं तो आपको एक बार कौसानी की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए।

2. जीरो, अरुणाचल प्रदेश

Photo of बारिश के मौसम में हैं घूमने का मन तो ज़रूर घूम आएं ये जगहें, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना by Smita Yadav

दोस्तों, जीरो वैली अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो यह जगह बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल में से एक हैं और साथ ही यह खूबसूरत जगह मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। अगर आप भी इस जगह की असली सुंदरता को करीब से देखना चाहते तो आपको मानसून के मौसम में यहाँ घूमने का प्लान ज़रूर बनाना चाहिए। क्योंकि जीरो वैली एक ऐसी अनोखी खूबसूरत जगह है जहाँ की सुंदरता को एक बार देखने के बाद आप यहाँ की यात्रा के पलों को जिंदगी भर नहीं भूल पायेगे।

3. फूलों की घाटी, उत्तराखंड

Photo of बारिश के मौसम में हैं घूमने का मन तो ज़रूर घूम आएं ये जगहें, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना by Smita Yadav

दोस्तों, उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी को बात करें तो यह जगह मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसलिए इस खूबसूरत जगह को वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट् का दर्जा भी दिया गया है। मानसून के मौसम में जब यहाँ पर पानी बरसता है तो यहाँ हर तरफ आपको रंग बिरंगे फूल नजर आते हैं। साथ ही आपको बता दूं कि फूलों की घाटी हिमालय की सबसे ऊंची घाटी में से एक है। तो अगर आप मानसून में यहाँ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहाँ पर आप कई किस्मों के खूबसूरत फूलों को देख सकते हैं। और उनके रंगों को अपने यादों में समेट सकते हैं।

4. पंचगनी, महाराष्ट्र

Photo of बारिश के मौसम में हैं घूमने का मन तो ज़रूर घूम आएं ये जगहें, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना by Smita Yadav

दोस्तों, महाराष्ट्र राज्य में स्थित पंचगनी मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वैसे तो आप पंचगनी की यात्रा पूरे साल में कभी भी कर सकते हैं लेकिन मानसून के मौसम में यह जगह बेहद खूबसूरत हो जाती है। आपको यहाँ चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। आपको बता दूं दोस्तों कि पंचगनी 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जब पर्यटक मानसून के मौसम में इस जगह की यात्रा करते हैं तो यहाँ का वातावरण बेहद हरा-भरा दिखाई देता है। प्रकृति प्रेमी और पर्यटकों के लिए पंचगनी स्वर्ग के समान है। तो अगर आप मानसून के मौसम में पंचगनी घूमने का प्लान बनाते हैं तो पंचगनी आकर आपको एक यादगार अनुभव मिलेगा।

5. शिलांग, मेघालय

Photo of बारिश के मौसम में हैं घूमने का मन तो ज़रूर घूम आएं ये जगहें, मॉनसून का मजा हो जाएगा दोगुना by Smita Yadav

दोस्तों, जब भी मानसून के मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की बात आती है, तो शिलांग का नाम सबसे ऊपर आता है। इसलिए इस खूबसूरत जगह को 'पूर्व का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। और यही कारण हैं कि बारिश के मौसम में इस जगह को भारत की बेस्ट जगह के रूप में माना जाता है। जब यहाँ मानसून में पूरा शहर बारिश में भीग जाता है तो यहाँ कि सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। और देखने लायक हो जाती हैं। मानसून का मौसम धुंध भरे बादल, हरे-भरे और खूबसूरत नजारों वाले झरनों के साथ, शिलांग जाने का सबसे अच्छा कारण हो सकता है। इसलिए अगर आप मानसून में कही घूमने का प्लान कर रहे है तो शिलांग को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।

क्या आपने हाल ही में इन जगहों की यात्रा की है? अपनी कहानी को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें

Further Reads