बजट फ्रेंडली ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन।

Tripoto
4th Sep 2023
Photo of बजट फ्रेंडली ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन। by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर घूमने के लिए आपको कई तरह के पर्यटन स्थल मिल जायेंगे। हमारे देश में ऐसी बहुत सारी जगहें मौजूद हैं जहाँ पर आप कम बजट में घूम सकते हैं। इसलिए आज मैं आप लोगों को एक बेहतरीन और अच्छी जगह के बारे में बताऊंगी। ताकि आप एक बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लान कर सकें। और आप अपने आने वाली आगे की यात्राओं को अच्छे से कर पायें। दोस्तों, आज मैं जिस जगह की बात करूंगी। इस जगह घूमने जानें की सबसे ख़ास बात यह है कि अगर आप इस जगह का प्लान बनाते हैं तो आपको कम बजट में कई बेहतरीन जगहें देखने को मिलेंगी। और खर्च का ज़्यादा दबाव भी नहीं आएगा। तो आइए जानते हैं उस बेहतरीन जगह के बारे में जो अच्छी होने के साथ बजट फ्रेंडली भी हैं।

भावनगर

Photo of बजट फ्रेंडली ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन। by Smita Yadav

भावनगर, गुजरात का एक छोटा शहर जो ऐतिहासिक और आधुनिक कलाकृतियों से भरा है। गुजरात का भावनगर भी खूबसूरती के मामले में कम नहीं है। वर्तमान में यह बंदरगाह शहर अपने शानदार स्थलों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस खूबसूरत राज्य को 'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की प्राचीन संरचनाओं में आप राजपूत वास्तुकला के साथ औपनिवेशिक प्रभाव भी देख सकते हैं। खम्भात की खाड़ी के किनारे मौजूद होने के चलते यहाँ सैलानी भी भारी संख्या में घूमने पहुंचते रहते हैं। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि पर्यटन के लिहाज से गुजरात का यह शहर आपके लिए कितना खास है, साथ ही यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जो एक बजट ट्रिप के लिए बहुत अच्छे स्थान साबित हुए हैं।

भावनगर की बेहतरीन जगहें

1. गोपनाथ बीच

Photo of बजट फ्रेंडली ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन। by Smita Yadav

गुजरात के भावनगर में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले गोपनाथ बीच का नाम जरूर लिया जाता है। क्योंकि गोपनाथ बीच भावनगर के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। सफेद बालू और चमचमाते पानी के साथ यह बीच आराम फरमाने के लिए एक आदर्श विकल्प है। गोपनाथ बीच खूबसूरती के साथ-साथ बर्ड वॉचिंग के लिए भी लोकप्रिय स्थान माना जाता है। बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी काफी सुंदर दिखाई देता है।जुलाई से सितंबर तक यहाँ सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

2. नीलामबाग पैलेस

Photo of बजट फ्रेंडली ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन। by Smita Yadav

नीलामबाग महल भावनगर का एक मुख्य स्थल है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है। इस महल का निर्माण 1859 में किया गया था। यहाँ पर भावनगर के राजा निवास करते थे। इस महल को अब एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है।नीलामबाग पैलेस की वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। ऐसे में अगर आप भावनगर घूमने जाते हैं तो आप यहाँ पर आकर घूम सकते हैं। और शाही अंदाज में ठहर सकते हैं साथ ही भावनगर की खूबसूरती को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहाँ पर आप आने से पहले बुकिंग करवा कर आए, ताकि आप यहाँ आने पर कोई दिक्कत न हो और आप एंजॉय कर सकें।

3. गौरीशंकर झील

Photo of बजट फ्रेंडली ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन। by Smita Yadav

भावनगर के प्राकृतिक आकर्षणों स्थलों की बात होती है, तो गौरीशंकर झील का नाम जरूर लिया जाता है। यह एक कृत्रिम झील हैं। गौरीशंकर झील भावनगर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। गौरीशंकर झील बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है और बहुत सुंदर है। यह झील भावनगर के महाराजा तखत सिंह जी ने बनवाई थी। इस झील का निर्माण 1872 में जलाशय के रूप में किया गया था। यह पानी का मुख्य स्त्रोत हुआ करती थी। इस खूबसूरत झील के किनारे भावनगर के अलावा अन्य कई शहरों से लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। गौरीशंकर झील के पास एक प्राचीन शिव मंदिर भी है। सच कहूं तो इस झील की असल खूबसूरती मानसून में होती है। झील के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। काफी पर्यटक यहाँ पर बेहतरीन नजरें देखने के लिए पहुंचते हैं।

4. विक्टोरिया नेचर पार्क

Photo of बजट फ्रेंडली ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो भावनगर की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन। by Smita Yadav

दोस्तों, करीब 500 एकड़ में फैला यह खूबसूरत पार्क हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता हैं। भावनगर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने के लिए आप यहाँ के विक्टोरिया पार्क आ सकते हैं। यहाँ आपको चारों तरफ हरियाली नज़र आयेगी जिसे देखकर आपका मन मुग्ध हो जायेगा। प्रकृति के साथ कुछ समय आराम के बिताने के लिए यह एक आदर्श विकल्प है। मानसून के समय इस पार्क में चारों तरफ दिखाई देती है। यहाँ आकर आप सुकून का पला बिता सकते हैं। आपको बता दूं दोस्तों, कि सुबह और शाम के समय यहाँ सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं।

क्या आपने हाल ही में कोई यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads