
आप रविवार के दिन जब पहले ही 2 प्लेट मिसल पाव खा चुके होते हैं, तब फिर आप क्या करते हैं? आप फिर तीसरी प्लेट खाने को तैयार हो जाते हैं। बेचारे पेट को ये भी नहीं पता की अगले दिन उस पर क्या बीतने वाली है। लेकिन किसे फिक्र है? ये एक बेहतरीन मिसल पाव जो ठहरी।
महाराष्ट्र में नासिक और कोल्हापुर के लोग सोचते हैं की उन्होंने ही इस लाज़वाब पकवान का आविष्कार किया है। पुणे और मुंबई में पूरी कोशिश होती है उनके जैसे स्वादिष्ट मिसल पाव बनाने की, मगर मुझे लगता है उस लेवल का उनसे नही बन पाता।
अगर आपको विश्वसनीय मिसल पाव का स्वाद लेना है, तो मुंबई में कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स हैं जहाँ आपको मसालेदार स्प्राउट्स, फरसन, और ग्रेवी के मेल का अनुभव मिलेगा।
नया आनंद भवन


यह 64 वर्ष पुराना रेस्टोरेंट है जहाँ कोल्हापुर का विश्वशनीय मिसल पाव मिलता है। इसमें सही मात्रा में ग्रेवी, स्राउट्स, और फरसन रहते हैं जो मुझे पहले मिसल पाव की याद दिलाता है जो मैंने कोल्हापुर में ठंडी हवादार सुबह को खाया था।
प्रकाश शाकाहारी उपहार केंद्र


यह दादर के सबसे प्रसिद्ध भोजनालयों में से एक है जहाँ महाराष्ट्र के बहुत सारे व्यंजन मिलते हैं। जो मिसल यहाँ मिलता है वह बगैर पाव के होता है, और यह रेसिपी पुणे कि है। इसमें काफी मात्रा में स्प्राउट्स और मसाले होते हैं, और जो अधिक ग्रेवी होती है उसका स्वाद सांभर के जैसा होता है। इसके अलावा मिसल के साथ आमला जूस का स्वाद लेना मत भूलिएगा।
लड्डू सम्राट


लड्डू सम्राट को "लड्डुओं का राजा" भी कहा जा सकता है। यह लालबाग के प्रसिद्ध इलाके में स्थित है, और यह अपने मिठाइयों और महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के लिए जाना जाता है। पहले यहाँ के मिसल पाव कम मसालेदार थे, और उतने लजीज़ नहीं थे जितना उनका बखान था। लेकिन ये उनके लिए अच्छा है जिन्हे कम मसाले वाले व्यंजन पसंद हैं। मिसल पाव के साथ साथ आप पियूष (श्रीखंड का तरल रूप) का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
पंशीकार
एक दूसरा नामी फूड ज्वाइंट जो दादर में है उसका नाम है पंशीकार, जहाँ मिसल पाव और महाराष्ट्रीयन व्यंजन प्रसिद्ध है। पंशीकार के मुंबई में 4 सखाएं हैं और वहाँ 1921 से लजीज़ व्यंजन खिलाए जा रहे हैं। उनके यहाँ बजट के अनुकूल मिसल पाव उपलब्ध हैं जिन्हे एक बार ज़रूर चखना चाहिए।
मामलेदार मिसल
इसे एक छोटे स्टॉल के रूप में 1952 में शुरू किया गया था, और अब ये शायद महाराष्ट्र का सबसे बड़ा फूड चेन बन चुका है, जहाँ विश्वसनीय मिसल पाव खिलाया जाता है। मामलेदार अत्यंत मसालेदार मिसल्स के लिए प्रसिद्ध है। जो पहला शाखा है वो थाने में स्थित है, और मेरी राय में वहाँ एक बार ज़रूर मिसल पाव का आनंद लेना चाहिए।
अरम मिल्क बार
सिर्फ नाम पर मत जाइए, यह मुंबई के लजीज़ मिसल पाव मिलने वाले जगहों में से एक है। यह छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के ठीक सामने है, और आमतौर पर यह जगह भीड़–भाड़ वाली होती है, और यहाँ सीट खोजना अपने आप में एक टास्क है।
अब आपकी बारी है इन सारी जगहों पर जाकर मिसल पाव को चखने का, और फिर हम बताएंगे कि नाशिक और कोल्हापुर के बीच किसकी जीत हुई।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
अगर आप अपने स्थानीय भोजन के अनुभवों को हमसे साझा करना चाहते हैं, तो आप हमें यहाँ लिख सकते हैं।
बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।