
Nainital नैनीताल
उत्तराखंड यानी देवभूमि और कुदरत की अनेकों शानदार चित्रकारी से सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाला भारत का यह राज्य कई मामलों मे बेमिसाल है। यहीं बसा एक शहर नैनीताल एक ऐसा पर्यटन केंद्र हैं जहां हर सैलानी ज़रूर जाता है या फिर ज़रूर जाना चाहता है। इस आर्टिकल में मैं आपके साथ शेयर करूंगा नैनीताल के ऐसी खाने की जगहें जहां आपके पेट और जीभ दोनों को खुशी मिलेगी और वो भी ज्यादातर नैनीताल झील के खूबसूरत नजारे के साथ। (ये लिस्ट किसी रैंक या क्रम में नहीं है और ज़्यादातर नैनी झील के किनारे मालरोड पर स्थित है।)! तो अगर आप भी नैनीताल जा रहे हैं या फिर जाने वाले हैं तो अपनी पेट की भूख शांत करने के लिए इन बेहतरीन ठिकानों पर धावा बोलिए ....🍞🍔☕🥂🥘🍦🍽

Sakley's Restaurant & Pastry Shop
मल्लीताल में बने इस रेस्टोरेंट में एक ही चीज़ है जिसे लेकर आप शायद थोड़े असंतुष्ट हों और वो है खाने की क्वॉन्टिटी लेकिन, जब इसे आप अपनी जीभ से लगाते हैं तो इसकी क्वालिटी और स्वाद आपको संतुष्ट कर देती है। स्टाफ का व्यवहार भी आपको पर्यटकों के अनुकूल मिलेग। कीमतें प्रीमियम हैं लेकिन आपको एक बढ़िया टेस्टी लग्जरी खाना, एक प्रीमियम माहौल आपको लास्ट में हैप्पी कर ही देता है। इस जगह की खासियत यहां की स्वीट डिशेज हैं लेकिन, यहां का बाकी खाना भी स्वाद है दोस्तों।
स्थान- पोपलर इस्टेट आल्प्स होटल कंपाउंड, मल्लीताल



नानक रेस्टोरेंट Nanak Restaurant
आपको स्वाद बेहतरीन मिलेगा चाहे वो पकवान उत्तर या दक्षिण भारतीय हो, पंजाबी हो या चाइनीज, पिज्जा हो या फिर इनके केक, ड्रिंक हो या फिर इनकी स्वीट डिशेज। स्टाफ का व्यवहार अच्छा है। नैनी झील के अच्छे व्यू के लिए फर्स्ट फ्लोर पर अपने साथियों या परिवार के साथ बैठिए। कीमत भी जेब नहीं फाड़ेगी और आपका समय भी अच्छा बीतेगा। कुलमिलाकर एक बढ़िया सौदा।
स्थान- माल रोड


शिवा रेस्टोरेंट Shiva Restaurant
इस वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में आपको मिलेगा बहुत स्वादिष्ट खाना और अच्छी सर्विस वो भी वाजिब दामों पर। स्टाफ का व्यवहार भी आपके मुताबिक। इनकी कुमाऊँनी थाली के अलावा सरसों का साग और मक्के की रोटी आपको पहाड़ी और पंजाबी खाने का बढ़िया स्वाद महसूस कराएगा। नाश्ते के लिए आलू पराठा जरूर ट्राई करें, वैसे आप अन्य किस्म के पराठे भी चख सकते है, निराश नहीं होंगे। इस जगह दो रेस्टोरेंट इसी नाम से चलते हैं इनमे से एक में पहाड़ी खाना (कुमाऊँनी थाली) आपको नहीं मिलेगी।
स्थान- बड़ा बाजार रोड, मल्लीताल


जूबीज किचन Zooby's Kitchen
नैनीताल झील के सुन्दर दृश्य के साथ स्वादिष्ट खाना और वो भी जल्दी मतलब भूख मरने से पहले ही आपको अगर स्वादिष्ट खाना मिल जाय सफर में तो क्या बात है!! कीमत शायद आपको थोड़ी ऊपर लगे लेकिन आरामदायक और लेक व्यू के साथ अंदर का अच्छा माहौल इसको पूरा कर देगा। अच्छा स्टाफ और वेज - नान वेज दोनों का बढ़िया टेस्ट इसे कुलमिलाकर एक बढ़िया डील बना देता है।
स्थान - माल रोड, मल्लीताल





सोनम मोमोज Sonam Momoz
स्थानीय तिब्बती खाने के लिए मशहूर इस ढाबा स्पॉट पर सर्विस फास्ट मिलेगी, सफाई मिलेगी और स्वाद तो मिस करेंगे ही नहीं। नैनीताल आए और मोमोज नहीं खाए तो ये कुछ वैसा ही होगा जैसे आगरा गए तो पेठा नहीं खाया या फिर अमृतसर गए और लस्सी नहीं पी तो जाना बेकार सा है। ये चाऊमिन और अन्य तिब्बती डिशेज भी सर्व करते हैं जो मोमोज के साथ अच्छा जोड़ बनाते हैं।
स्थान- तिब्बती मार्केट, मल्लीताल


दिल्ली दरबार Dilli Darbar
यहां पर बेहतरीन नॉन वेज के साथ-साथ बढ़िया वेज भी आपको परोसते हैं। स्टाफ बढ़िया है, सर्विस भी अच्छी मिलेगी। झील का सुंदर दृश्य इस स्वाद को और भी बढ़ा देता है, बस आपको खिड़की वाली टेबल पर बैठना है ! स्पेस भी इतना है कि 30-40 लोग एक साथ खा सकें। वेज और नॉन वेज दोनों के लिए एक साथ बढ़िया और वेज खाना झील किनारे खाना हो तो यहां आइए।
स्थान - माल रोड, मल्लीताल


वेज और नॉन वेज दोनों के लिए एक साथ बढ़िया और वेज खाना झील किनारे खाना हो तो यहां आइए। माहौल हो या स्टाफ दोनों ही बढ़िया।
स्थान - माल रोड, मल्लीताल


the Dhaba
नैनी झील के किनारे बना ये ढाबा पंजाबी स्टाइल में बहुत स्वादिष्ट खाना परोसते हैं। यहां का माहौल बढ़िया होने के साथ साथ झील का सुंदर दृश्य भी मनमोहक है। वेज और नॉन वेज दोनों का स्वाद बढ़िया और स्टाफ भी अच्छा, दोबारा आने का मन कर जाए तो बड़ी बात नहीं।
स्थान - माल रोड, मल्लीताल


कैफे Café LakeSide
नैनीताल झील के सबसे सुंदर नजारे और खाना एक साथ पूरे नैनीताल में शायद यहीं मिलेगा। एक प्रीमियम प्राइस और माहौल वाला मॉडर्न फूड कैफे जो जीभ को ललचाने वाले स्वाद और अच्छे स्टाफ के साथ आपकी शाम बढ़िया बना देते हैं। दोबारा यहां आना चाहेंगे तो बड़ी बात नहीं, आखिर इनका अंदरूनी माहौल इनके बढ़िया म्यूजिक से आपको वापस बुलाता है।
स्थान - माल रोड, मल्लीताल




डोमिनोज पिज्जा Domino's Pizza
अगर आपको पिज्जा ही खाना है तो बिना किसी जद्दोजहद के पहुँच जाइए नैनीताल के डोमिनोज और उड़ाईये पिज्जा पार्टी।
स्थान- जगती होटल, माल रोड, मल्लीताल


KMVN Restaurant & Bar
कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित ये रेस्तरां कम बार उन लोगों की प्यास और भूख मिटायेगा जिन्हें खाने से पहले हार्ड ड्रिंक्स का शौक है। खाना सही है और ड्रिंक्स के दाम भी बहुत ज्यादा नहीं है।
स्थान- स्नो व्यू पॉइंट, मल्लीताल


सरस्वती वेजिटेरियन रेस्टोरेंट Saraswati Vegeterian Restaurant
अगर आप कोई ऐसी जगह ढूंढ रहें हैं जहा अपना देसी खाना बढ़िया तो हो लेकिन जेब पर वजन हल्का पड़े तो सरस्वती वेजिटेरियन रेस्टोरेंट आपके लिए परफेक्ट है। यहां का खाना देसी है और दाम भी कम है। साफ सफाई भी है और मेन मार्केट एरिया में है।
स्थान- बड़ा बाजार रोड,मल्लीताल


143 Food on Wheels
अब इतना सब होने के बावजूद घूमते हुए सैलानियों को हर हाल में स्ट्रीट फूड की तलाश तो रहती ही है। नैनीताल जाने वाले रास्ते मे खुरपाताल और लवर पॉइन्ट के शानदार व्यू के साथ चाय, मैगी और रोल्स का बढ़िया स्वाद आपकी यात्रा को एक जानदार शुरुआत देगा।
स्थान- लवर्स पॉइन्ट, खुरपाताल व्यू पॉइन्ट नारायण नगर





नैनी जलेबा भंडार
ये है नैनीताल की फेमस लोटे वाली जलेबी जिसे दही के साथ सर्व किया जाता है। आखिर कितना ही खा लीजिए कुछ मीठे की गुंजाईश और ख्वाहिश फिर भी बनी रहती है और खासकर तब जब स्वीट डिश कुरकुरी गरमागरम जलेबी हो तो।
स्थान - बड़ा बाजार, मल्लीताल

तो अब आप जब भी नैनीताल जाएंगे तो घूमने के साथ लगने वाली भूख के लिए कहां जाएँ इससे परेशान नहीं होंगे...
ये आर्टिकल कैसा लगा नीचे कॉमेंट बॉक्स में बताएं 🙏