अप्रैल में है 4 दिनों का लॉन्ग वीकेंड! जल्द बनाइए इन जगहों पर घूमने का प्लान

Tripoto
Photo of अप्रैल में है 4 दिनों का लॉन्ग वीकेंड! जल्द बनाइए इन जगहों पर घूमने का प्लान by Rishabh Dev

घूमना हर किसी को पसंद होता है। कोई पहाड़ों की ओर जाता है तो किसी को समुद्र पसंद होते हैं। घुमक्कड़ी से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। भारत तो ऐसे खूबसूरत नजारों से भरा पड़ा है। विदेशों से लाखों सैलानी भारत की अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं। हम भारतीयों के पास न घूमने का एक बहाना रहता है कि समय नहीं हैं और ऑफिस की छुट्टी नहीं है। अगर हम एक लॉन्ग वीकेंड के बारे में बता दें तो?

अप्रैल महीने की 14 तारीख से 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती है, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है, 16 अप्रैल को शनिवार और 17 अप्रैल को रविवार है। इन 4 दिनों की लंबी छुट्टियों का फायदा उठाकर आपको कहीं न कहीं घूमने निकल जाना चाहिए। अगर आपको लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए जगह नहीं सूझ रही है तो वो हम आपको बता देते हैं।

दिल्ली से जाने के लिए:-

1- ऋषिकेश

दिल्ली से लंबे वीकेंड पर घूमने जाने के लिए सबसे बढ़िया जगह है, ऋषिकेश। ऋषिकेश दिल्ली से बहुत ज्यादा दूर भी नहीं है और घूमने वालों को ये शहर जरूर पसंद आएगा। गंगा किनारे की शांति और सड़कों पर पर्यटकों की चहल-पहल इस शहर की पहचान है। आप यहां रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कैंपिंग भी कर सकते हैं।

2- आगरा

दिल्ली से आगरा की दूरी सिर्फ 207 किमी. है। आप कुछ घंटों में ताजनगरी पहुंच सकते हैं। आप यहां दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के दीदार कर सकते हैं। फतेहपुर सीकरी की कई शानदार और ऐतिहासिक जगहों के दीदार कर सकते हैं। अगर आपके पास समय बचता है तो मथुरा भी आपको चले जाना चाहिए।

3- जयपुर

लॉन्ग वीकेंड पर जाने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर परफेक्ट जगह है। आप 4 दिन में जयपुर को अच्छे से एक्सप्लोर करके वापस दिल्ली आ सकते हैं। यहां आप हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, अल्बर्ट म्यूजियम गालताजी मंदिर, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला और आमेर किला भी देख सकते हैं।

इन जगहों के अलावा आप इस वीकेंड पर नीरमाना, बनारस, उदयपुर, शिमला, मनाली, अमृतसर और देहरादून समेत आसपास की जगहों पर जा सकते हैं।

मुंबई से जाने के लिए:-

1- महाबलेश्वर

महाबलेश्वर भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। लॉन्ग वीकेंड पर मुंबई से जाने के लिए महाबलेश्वर एकदम सही जगह है। मुंबई से महाबलेश्वर 265 किमी. की दूरी पर है। हरियाली से भरपूर महाबलेश्वर को 5 नदियों की भूमि भी कहा जाता है। इस जगह पर आकर आप सब कुछ भूल जाएंगे।

2- गोवा

गोवा मुंबई से दूर तो है लेकिन लंबा वीकेंड होने की वजह से जाया जा सकता है। बहुत सारे लोग तो मुंबई सो गोवा की रोड ट्रिप भी करते हैं। मुंबई से गोवा 587 किमी. की दूरी पर है। समुद्र के खूबसूरत नजारों के अनुभव के लिए गोवा एकदम परफेक्ट है।

इस लंबे वीकेंड पर इन जगहों के अलावा आप मुंबई से अलीबाग, लोनावाला, मलशेज घाट, अजंता और एलोरा की गुफाएं, सापुतारा और इगतपुरी घूमने जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से जाने वाली जगहें:-

1- नारकंडा

चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश काफी पास में है। कई जगहें तो बेहद पास में हैं लेकिन जब लॉन्ग वीकेंड हो तो थोड़े दूर निकल जाना चाहिए। चंडीगढ़ से नारकंडा लगभग 173 किमी. की दूरी पर है। इस खूबसूरत जगह पर लोगों की भीड़ कम ही रहती है। बर्फ के फाहे से खेलने के लिए नारकंडा अच्छी जगह है।

2- अमृतसर

अमृतसर पंजाब की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। चंडीगढ़ से अमृतसर लगभग 225 किमी. की दूरी पर है। यहां पर आप स्वर्ण मंदिर, जालियावाला बाग और बाघा बॉर्डर समेत कई जगहों पर जा सकते हैं। लंबे वीकेंड पर अमृतसर को अच्छे से देख और जान पाएंगे।

3- मोरनी हिल्स

चंडीगढ़ से हरियाणा में स्थित मोरनी हिल्स घूमने के लिए शानदार जगहों में से एक है। यहां आकर आपको लगेगा कि किसी हिल स्टेशन पर आ गए हों। दूर-दूर तक हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। मोरनी हिल्स को देखने के बाद अगर आपके पास समय बचता है तो आपको हिमाचल की किसी जगह पर चले जाना चाहिए।

इन जगहों के अलावा चंडीगढ़ से आप कई शानदार जगहों पर जा सकते हैं जैसे कि सोलन, नालदेहरा, कसौली और शिमला।

जब अप्रैल में घूमने के लिए 4 दिनों का लॉन्ग वीकेंड मिल ही रहा है तो लगे हाथ घूमने का प्लान ही बना लीजिए। यकीन मानिए आपका वीकेंड यादगार बन जाएगा।

क्या आपनेभारत की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads