असली घुमक्कड़ हो तो अरुणाचल प्रदेश की इन ऑफबीट जगहों पर जाना न भूलें

Tripoto
Photo of असली घुमक्कड़ हो तो अरुणाचल प्रदेश की इन ऑफबीट जगहों पर जाना न भूलें by Rishabh Dev

कई बार अच्छा लगने की कोई वजह नहीं होती है, बस मन खुश होता है और चेहरे पर रौनक होती है। घूमते हुए भी ऐसी ही खुशी मिलती है इसलिए जब वक्त मिले तो घूमने निकल जाना चाहिए। घूमते ही हम अक्सर आशंकाओं से भरे रहते हैं। वैसे भी वो घूमना ही क्या? जिसके बारे में सब कुछ पहले से पता हो। उन आशंकाओं को खत्म करना ही घुमक्कड़ी का दूसरा नाम है। अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत प्रदेशों में से एक है। यहाँ की हर एक जगह अपनी अलग खूबसूरत लिए बैठे है। इस प्रदेश को पूरब का सूर्योदय भी कहते हैं। वैसे तो कम लोग ही अरुणाचल प्रदेश घूमने जाते हैं और जो जाते हैं कुछ जानी-मानी जगहों पर होकर चले आते हैं। अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती देखनी है तो आपको अरुणाचल की ठोह में जाना पड़ेगा। अरुणाचल प्रदेश की ऐसी ही कुछ ऑफबीट यानी कि अनछुई जगहें हैं जिनके बिना अरुणाचल घूमना अधूरा रहेगा।

1. दिरांग

दिरांग के बारे में लोगों को पता तो लेकिन अक्सर इसे घूमने वाले पड़ाव के रूप में इस्तेमाल करते हैं। असम से तवांग जाते ही लोग यहाँ पर आराम करने के लिए कुछ देर ठहरते हैं। दिरांग अरुणाचल प्रदेश का एक छोटा-सा कस्बा है। पहाड़ों और हरियाली से भरी ये जगह बेहद खूबसूरत है। ऐसी जगहों आकर जिंदगी का शोर थम जाता है। ऐसा लगता है कि पूरा शोर कहीं पीछे छूट गया है। अरुणाचल प्रदेश की सही खूबसूरती को दिरांग अच्छे-से बयां करता है। अरुणाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बनाएं तो अरुणाचल प्रदेश की इस जगह का प्लान बनाएं।

2. टेंगा घाटी

अक्सर हम ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहाँ पास में नदी बह रही हो और चारों तरफ मन मोहने वाले हरे-भरे पहाड़ हों। ऐसी ही खूबसूरती लिए बैठा है अरुणाचल प्रदेश का टेंगा। ये कस्बा शहर से काफी दूर है जो आपको भागदौड़ से भरी जिंदगी से राहत देगा। प्रकृति की खूबसूरती को एहसास करने के लिए टेंगा कस्बा बढ़िया जगह है। अरुणाचल प्रदेश के छोट्रे कस्बों की तरह टेंगा भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं है। चीन बॉर्डर पास में होने की वजह से टेंगा में इंडियान आर्मी की चेक पोस्ट भी है। यकीन मानिए ये जगह आपको खुश कर देगी।

3. अनिनी

अरुणाचल प्रदेश की ज्यादातर जगहें अभी भी लोगों से बहुत दूर हैं। आपको इन जगहों पर कम ही घूमने वाले मिलंगे। ऐसी ही जगह है अरुणाचल प्रदेश का अनिनी। अनिनी एक बेहद खूबसूरत अनछुआ कस्बा है। अगर आप थोड़ा बहुत घूमते हैं तो शायद आपने इस जगह का नाम सुना होगा। कोई-कोई ही जगह ऐसी होती है जहाँ आकर लगता है कि स्वर्ग होगा तो इतना ही खूबसूरत होगा। अनिनी की वादियों की सुंदरता को देखकर आपको ऐसा ही महसूस होगा। इस कस्बे के आसपास कई आदिवासी गाँव हैं जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको एक बार जरूर दिल थामने वाली खूबसूरती का अनुभव करना चाहिए।

4. दंबुक

दंबुक अरुणाचल प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले जिलों में से एक है। दंबुक के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। यहाँ तक पहुँचना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है। यहाँ की रोड बहुत खराब है और शायद ये भी एक वजह है कि यहाँ कम लोग आते हैं। आप एक बार यहाँ पहुँच जांएगे तो अपने सफर की सारी खराबियों को भूल जाएंगे। कहते हैं न कि मंजिल सफर से ज्यादा खूबसूरत हो तो सफर कैसा था? ये मायने नहीं रखता है। इस जगह को लैंड ऑफ ऑरेंज भी कहते हैं। भारत के सबसे शानदार ऑरेंज यहीं पर होते हैं। आप यहाँ ऑरेंज फेस्टिवल में भी शामिल हो सकते हैं।

5. डोंग

अगर आपको पूरे देश में उगते सूरज का बेहतरीन नजारा सबसे पहले देखना हो तो उसके लिए अरुणाचल प्रदेश का डोंग वैली परफेक्ट जगह है। इंडो-चाइना और म्यांमार के बॉर्डर के पास स्थित डोंग गांव समुद्र तल से 4 हजार 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। ये जगह लोहित, ब्रम्हपुत्र और सती नदियों के संगम पर बसा हुआ है। पहाड़ों के बीच संगम का खूबसूरत नजारा देखकर आपका मन खुश हो उठेगा। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो डोंगे क्रॉन्ग नाम का ट्रेक कर सकते हैं। पहाड़ की चोटी से सनराइज का बेहतरीन व्यू देख पाएंगे। यकीन मानिए इससे सुंदर सनराइज कहीं नहीं देखा होगा।

6. भालुकपोंग

अगर आप पूर्वोत्तर के किसी राज्य के नहीं हैं तो शायद ही आपने अरुणाचल प्रदेश के इस कस्बे का नाम सुना हो। ये कस्बा अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर बसा हुआ है। खूबसूरती से लेकर ये जगह इतिहास के गलियारों तक ले जाती है। आप यहाँ भालुकपोंग किले का देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो भालुकपोंग ट्रेक कर सकते हैं। पहाड़ो के ऊपर उड़ते बादन आपको एक ही अलग ही खूबसूरती का अनुभव कराएंगे। अरुणाचल प्रदेश को अच्छे-से घूमना चाहते हैं तो भालुकपोंग को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ लीजिए।

7. मायोदिया पास

अरुणाचल प्रदेश की एक और एडवेंचर वाली जगह है जो इंडो-चाइना बॉर्डर के बिल्कुल पास में स्थित है। अगर आप सफर में वाटरफॉल देखना चाहते हैं मायोदिया पास का सफर आपको जरूर तय करना चाहिए। समुद्र तल से लगभग 2,655 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस जगह पर आपको साफ आसमान देखने का मिलेगा। यहाँ तक पहुँचना किसी रोमांच से कम नहीं है।

क्या आपने अरुणाचल प्रदेश की इन जगहों यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads