![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1559987/TripDocument/1649171720_ea9q_fhucaayqum.jpg)
अगर आप भी इस गर्मी से परेशान हो चुके है और इस गर्मी से राहत पाने के लिए किसी हिल स्टेशन की तलाश में है। जो इस गर्मी से राहत के साथ साथ मन को सुकून और दिमाग को फ्रेश कर सके। तो इस बार आप अनंतनाग की सैर के लिए निकल जाइये।
अनंतनाग में आपको झरने और झील देखने को मिलेंगी। अनंतनाग जम्मू और कश्मीर राज्य का एक जिला है। अनंतनाग को जम्मू और कश्मीर की व्यापारिक राजधानी भी कहा जाता है। यह क्षेत्र कश्मीर घाटी की विकसित क्षेत्र में से एक है। इस जिले का नाम एक लोकप्रिय लोकगीत के आधार पर पड़ा। जिसके अनुसार भगवान शिव ने अमरनाथ की गुफ़ा के रास्ते पर जाते हुए सभी कीमती वस्तुओं का त्याग कर दिया। वह स्थान जहाँ उन्होंने अनेक साँप गिराए उसे अनंतनाग कहा जाता है। अमरनाथ की यात्रा के लिए यात्री अनंतनाग होते हुए ही जाते है।
क्या देखें?
अनंतनाग अपने अनेको धार्मिक स्थलों के कारण भी पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए काफी अहम है। अनंतनाग में धार्मिक स्थल हजरत बाबा रेशी, गोस्वमी गुंड आश्रम, शालिग्राम मंदिर , नीला नाग मंदिर है।
अनंतनाग शहर से 9 किलोमीटर की दूरी पर मार्तंड सूर्य मंदिर मौजूद है जिसे आप घूमने जाने पर देख सकते है। इस मंदिर का निर्माण भगवान सूर्य के सम्मान में राजा ललितादित्य ने करवाया था। वर्तमान में मार्तंड सूर्य मंदिर जीर्ण अवस्था में है। फिर भी बर्फ से ढके पहाड़ो के बीच खड़े इस मंदिर के अवशेष काफी मात्रा में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। 15वी शताब्दी में बने शेख जेनुद्दीन के ऐशमुकम धार्मिक स्थल को भी देख सकते है। ऐसा माना जाता है कि शेख जेनुद्दीन ने अपना पूरा जीवन अल्लाह को समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वयं को गुफ़ा तक सीमित कर लिया और लोगों को अल्लाह के बारे में उपदेश दिए।
इसके अलावा आप धार्मिक स्थल जैसे मस्जिद सयद शब,नघबल, खीरभवानी अस्थापन और ऐश्मुक़म का भ्रमण भी कर सकते हैं।
इन सब के अलावा आप झरने और झील भी देख सकते है। अनंतनाग में बहुत से झरने और झील है।
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/SpotDocument/1649228134_1649171525_1649171517020.jpg.webp)
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/SpotDocument/1649228134_1649171526_1649171517255.jpg.webp)
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/SpotDocument/1649228134_1649171550_1649171548053.jpg.webp)
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/SpotDocument/1649228135_1649171659_1649171657216.jpg.webp)
अगर आप प्राकृतिक को पसंद करते है। आपको भी नदियों पहाड़ो झरनों और झीलों को देखना पसंद है तो ये जगह आपको बहुत पसंद आएगी। आप प्रकृति के इन हसीन नज़रो को देखने के लिए एक बार अनंतनाग जरूर जाए। अनंतनाग में घूमने के लिए कुछ प्रमुख झरने और झील।
1. वुलर झील
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649228109_1649171451_1649171450012.jpg.webp)
श्रीनगर के बांदीपोरा जिले में स्थित वुलर झील,भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है, जो 200 वर्ग किमी में फैली है। वुलर झील अनंतनाग में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। वुलर झील के केंद्र में एक छोटा सा द्वीप भी स्थित है, जिसे ‘ज़ैना लैंक’ के नाम से जाना जाता है। वुलर झिल को आप अपनी अनंतनाग की यात्रा के दौरान घूमने अवश्य जाए।
2. मानसबल झील
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649228029_1649171398_1649171392507.jpg.webp)
मानसबल झील अनंतनाग में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है जिसे भारत में सबसे गहरी झील के रूप में भी माना जाता है। मानसबल झील प्रकृति प्रेमियों और बर्डवॉचर्स के लिए स्वर्ग के रूप में कार्य करती है।
3. झेलम नदी
झेलम नदी पंजाब की पांच नदियों में सबसे बड़ी नदी है जो पश्चिमी ओर बहती हुई कश्मीर घाटी से होकर पाकिस्तान में प्रवेश करती है। इसकी कुल लंबाई लगभग 450 मील (725 किलोमीटर) है।झेलम नदी अनंतनाग का लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। जहाँ स्थानीय लोगो के साथ-साथ बड़ी मात्रा में पर्यटक इस नदी के किनारे पिकनिक मनाते हुए देखे जाते है।
4. किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227930_1649171244_1649171236724.jpg.webp)
चीनाब नदी के एक पठार के उपर, नागिन सरासर ग्लेशियर के नीचे लगभग 2190 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला, किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान जम्मू और कश्मीर के प्रमुख वन्यजीव स्थलों में से एक है।किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान अनंतनाग में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप अनंतनाग घूमने का प्लान बना रहे है तो किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर ले।
5. अमरनाथ
अमरनाथ भगवान शिव के भगतो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ की एक शिवलिंग बनती है। जिसके दर्शन के लिये भक्त बहुत दूर दूर से आते है।अनंतनाग शहर में स्थित अमरनाथ गुफा को तीर्थ यात्रियों के लिए एक पवित्र स्थल माना जाता है। क्योंकि भक्तो के अनुसार ये वही गुफा है जहाँ पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी जिसको सुनने वाला अमर हो जाता है। इसीलिए इस जगह को अमरनाथ कहा जाता है।
6. अच्छाबल झरना
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227795_1649171197_1649171145079.jpg.webp)
अच्छाबल झरना सोनसरवर की पहाड़ियों से निकलता है। अच्छाबल का वास्तविक स्रोत ब्रेंगी नाला है। इस चमचमाते झरने की भव्यता देख कर पर्यटक मंत्रमुकध हो जाते है।
7. वेरिगन झरना
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227773_1649171074_1649171068042.jpg.webp)
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित वेरीनाग झरना अनोखा है और यह घाटी में विशेष बहुत महत्व रखता है।वेरीनाग' झरना पीर पांचाल की खूबसूरत और हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित है. यह झरना न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि इसे कश्मीर घाटी की प्रमुख नदी झेलम का स्रोत भी माना जाता है
8. कोकरनाग झरना
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227739_1649170965_1649170959357.jpg.webp)
कोकरनाग झरना अनंतनाग से 25 किलोमीटर और श्रीनगर से 80 किलोमीटर दूर स्थित है। साथ ही आपको यहां बता दें कि कोकरनाग कई छोटे-छोटे सरोवर और झरनों के लिए विखाय्त है और इन सरोवरों को एकत्रित रूप से 'कोकर' नाम से जाना जाता है।
क्या करें?
1. स्कीइंग
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227526_1649170925_1649170922057.jpg.webp)
स्कीइंग अनंतनाग में सबसे लोकप्रिय और साहसिक गतिविधि है। जिसका किराया 500 से 1000 रुपये प्रति व्यक्ति तक पड़ता है।
2. पैराग्लाइडिंग
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227493_1649170882_1649170880614.jpg.webp)
पैराग्राइडिंग अनंतनाग के लोकप्रिय के खेलो में से एक है जो काफी एडवेंचर्स खेल भी लगता है। जिसमे आप किसी पंछी की तरह हवा में उड़ सकते है और नीचे की तरफ देखने पर घटिया और आस आप की पहाड़ियां बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसका किराया 2500 से 3000 प्रति व्यक्ति तक लगता है।
3. रिवर राफ्टिंग
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227552_1649170816_1649170813929.jpg.webp)
यह एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमे आप ताजे बहते हुए पानी मे डुबकी लगाने का आनंद ले सकते है और नौका विहार का आनद ले सकते है। रिवर राफ्टिंग भी जम्मू कश्मीर की एक प्रमुख एक्टिविटी है।
अनंतनाग घूमने का सबसे अच्छा समय
![Photo of अगर गर्मी से पाना चाहते है राहत तो पहुँचें झरनों और झीलों की घाटी 'अनंतनाग' by kapil kumar](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/2209673/TripDocument/1649227589_1649170769_1649170764285.jpg.webp)
अनंतनाग घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक का समय होता है। जब आप यहाँ चिलचिलाती गर्मी में बर्फ के बीच रोमांचक समय व्यतीत कर सकते है। इसके अलावा आप यहाँ मानसून के मौसम में भी घूमने जा सकते है लेकिन सर्दी के मौसम में यहाँ जाने से बचे क्योंकि यहाँ ठंडी के मौसम में बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है जिससे आने जाने के मार्ग बंद हो जाते है। और यहाँ पर ठंडी भी बहुत अधिक पड़ती है।
कैसे पहुँचें?
अनंतनाग जाने के लिए आप ट्रेन से, हवाई जहाज से या सड़क मार्ग से पहुँच सकते है।
फ्लाइट से अनंतनाग जाने के लिए आप देश के विभिन्न शहरों से श्रींनगर पहुच सकते है जहाँ से अनंतनाग की दूरी महज 60 किलोमीटर है।
ट्रेन से अनंतनाग जाने के लिए आपको जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक जा सकते है उसके बाद आप प्राइवेट टैक्सी करके अनंतनाग पहुंच सकते है।
सड़क मार्ग से जाने के लिए देश के विभिन्न शहरों से सीधा अनंतनाग पहुँच सकते है।
कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें