ऐसे फूड जिसको खाने पर मिलता है इनाम।

Tripoto
Photo of ऐसे फूड जिसको खाने पर मिलता है इनाम। by Ankit Kumar

दिल्ली! एक ऐसा शहर है जहाँ पर घूमने के लिए बहुत-सी ऐतिहासिक, धार्मिक और तो और एडवेंचरस जगह मिल जाएगी। पर सिर्फ़ घूमना ही तो सब कुछ नहीं होता है ना! अगर हम कहीं घूमने आएँ और कुछ खाया नहीं तो घूमना अधूरा-अधूरा सा लगने लगता है।

दिल्ली घूमने के साथ-साथ तरह-तरह के फ़ूड के लिए भी जाना जाता है। फास्टफूड हो या कोई देसी रेसिपी, यहाँ हर प्रकार का व्यंजन खाने को मिलता है। और फ़िर आपको दिल्ली में ऐसा खाना खाने को मिले जिसको खाने के लिए आप को पैसे भी मिले तो? खाने के ज़ायके के साथ-साथ पैसा भी, क्या बात है! आज हम ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बात करेंगे जहाँ पर खाना निश्चित समय पर खा कर ख़त्म करने पर आप को इनाम मिलेगा।

1. शाकाहारी थाली

स्थान- चाप फैक्ट्री, रोहिणी, दिल्ली।

थाली

Photo of ऐसे फूड जिसको खाने पर मिलता है इनाम। by Ankit Kumar

एक ऐसी शाकाहारी थाली जिसको खाने पर आपको मिलेंगे पूरे 5100 रुपए। थाली में आप को मिलेगी 1 बाहुबली नान मक्खन लगा कर (आप इसका साइज़ देख कर समझ जाएँगे कि इसका नाम बाहुबली क्यों रखा गया) और साथ में रुमाली रोटी, दाल मखनी, शाही पनीर और चाप। पर शर्त केवल इतनी है कि इस थाली को आप को 10 मिनट में खाना है।

2. दिल्ली का सबसे बड़ा पराठा

स्थान- 274A मेट्रो पिलर 715 के सामने, उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन, दिल्ली

पराठा

Photo of ऐसे फूड जिसको खाने पर मिलता है इनाम। by Ankit Kumar

अगर आप पराठे खाने के शौकीन है तो ये फ़ूड चैलेंज आप के लिए एक सुनहरा अवसर है। 'परीक्षा पराठा जंक्शन' उत्तम नगर में आपको 1.2 किलोग्राम का 2 फुट लम्बा एक ऐसा पराठा खाने मिलेगा जिसको खाने पर पूरे के पूरे 11,000 रुपए का इनाम और साथ में ज़िन्दगी भर के लिए खाना फ़्री। यहाँ पर जो भी खाने आते हैं वो यहाँ के पराठे की तारीफ़ किए बिना नहीं रह पाते।

3. बुखारा नान

स्थान - आईटीसी मौर्य, दिल्ली

बुखारा नान

Photo of ऐसे फूड जिसको खाने पर मिलता है इनाम। by Ankit Kumar

आईटीसी मौर्य में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जो ऑथेंटिक भारतीय खाना परोसता है। रेस्टोरेंट को अपने VVIPs कस्टमर को सर्व करने के लिए जाना जाता है। बुखारा होटल अपने दाल बुखारा के लिए जाना जाता है। और सिर्फ़ दाल बुखारा ही नहीं ये अपने बुखारा नान के लिए भी पूरे विश्व में प्रचलित है। इसका नान इतना ज्यादा बड़ा है कि 4 लोगों का पेट आराम से भर सकता है।

4. सबसे बड़ा डोसा

स्थान - स्वामी शक्ति नगर, उत्तम नगर

डोसा

Photo of ऐसे फूड जिसको खाने पर मिलता है इनाम। by Ankit Kumar

साउथ इंडियन फ़ूड की बात ही कुछ और है। आप जब भी साउथ इंडियन फ़ूड खाएँगे तब-तब आप अपनी उंगलियाँ को चाटते रह जाएँगे। साउथ इंडियन फ़ूड अपने स्वाद के साथ-साथ अपनी स्वस्थ भोजन के लिए भी जाना जाता है। अगर एक ऐसा चैलेंज हो जिसमें स्वादिष्ट डोसा खाने में 71,000 रुपए मिलें तो क्या ही बात है। पर इसमें ट्विस्ट इतना है कि डोसे 10 फुट लम्बा है जो पूरी तरह आलू से भरा हुआ है, साथ में आप जितना चाहें उतना सांभर और चटनी ले सकते हैं।

5. 2 किलोग्राम का चिकन बर्गर

स्थान - प्रैंकस्टर (Prankster), सेक्टर 29, गुरुग्राम

चिकन बर्गर

Photo of ऐसे फूड जिसको खाने पर मिलता है इनाम। by Ankit Kumar

बर्गर का प्रचलन भारत में आज़ादी के कुछ सालों बाद से ही होने लगा और वर्तमान में इतना ज़्यादा हो गया है कि हर रोज़ करोड़ों बर्गर दिल्ली में ही बिक जाते हैं। सोचो अगर बर्गर के दीवानों के लिए एक ऐसा स्वादिष्ट और जूसी 2 किलोग्राम का बर्गर हो जिसे खाने पर 5000 रुपए का इनाम साथ मिले। तो आप अपने दोस्तों के साथ यहाँ जा कर इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश करें और इनाम जीतें।

तो अब देर किस बात की? जाइए और जा कर इन सब चैलेंज को पूरा करिए। अगर अभी नहीं जा सकते तो फ़िलहाल के लिए इन जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में ऐड कर लें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads