
भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश हैं जहां पूरे साल सैलानियों की भीड़ जमा रहती हैं जी हां हम आपको बता रहे है दुनिया की सबसे खूबसूरत देश नेपाल की जिसे दुनिया की छत भी कहा जाता हैं। नेपाल चारो तरफ हरियाली और ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ देश हैं। जिसके वजह से यहां हर एक पर्यटक आना चाहते हैं। नेपाल में हिमालय की चढ़ाई ट्रैकिंग और कुछ लोग इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी के लिए आतें हैं। नेपाल की एक खास बात यह है कि इस देश में अपराध दर बहुत कम हैं जिसके लिए नेपाल एक सुरक्षित पर्यटन देश बन गया है। अगर आप भी नेपाल घूमने जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल से हम आपको नेपाल की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो आप पहले जान ले और अपने लिस्ट में शामिल कर ले।
काठमांडू (नेपाल)
काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर और नेपाल की बेहद आकर्षक राजधानी भी हैं। ये शहर 1400 मीटर की ऊंचाई पर बसा हैं जिसके वजह से यहां पर पूरे साल ठंडी रहती हैं।जिसके वजह से यहां घूमने में बेहद मजा आता हैं।काठमांडू अपने मठों, मंदिरों, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शांति वाली जगह के रूप में भी जाना जाता है। प्रकृति की खुबसूरत वादियों में आपको एक सकून का अनुभव होगा ।




पोखरा (नेपाल)
पोखरा नेपाल का सबसे मुख्य और खुबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। आपको बता दे की काठमांडू के बाद पोखरा नेपाल का सबसे बड़ा दूसरा शहर हैं। जो 900 मीटर की उंचाई पर बसा हुआ हैं। यहां पे अनपूर्णा सर्किट ट्रैक होने के कारण ट्रेकरो की भारी भीड़ लगी रहती हैं। ये शहर ऊंची पहाड़ी चोटिया,झील,नदी और धार्मिक प्राकृतिक रोमांचक स्थलों का एक संगम है। यहां आकर आप कई रोमांचक एक्टिविटी का भी अनुभव ले सकते हैं।



लुम्बिनी, नेपाल
लुम्बनी नेपाल गौतम बुद्ध का जन्मस्थली है। जो हिमालय पर्वतों से घिरा हुआ है। आपको बता दे लुम्बनी एक विश्व यूनिस्को धरोहर स्थल भी हैं। इसके स्तूप और मठ इसे बेहद खास बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इस जगह को सम्राट अशोक के स्मारक स्तब्ध के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप नेपाल आने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लुम्बिनी में शास्त्रों का अध्ययन करने, धर्म के बारे में जानने और दिमाग को शांत करने के लिए जरूर जाएं। लुम्बिनी में माया देवी का भी मंदिर है, जिसमें माया देवी की मूर्ति की पूजा की जाती है।



कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें