दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले

Tripoto
6th Jan 2023
Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav
Day 1

आगरा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में जो सबसे पहला ख्याल आता है वो है प्यार की निशानी " ताजमहल" ।आगरा शहर मुगलों द्वारा बसाया गया शहर है।आगरा में हर स्मारक और पुराना टुकड़ा मुगल वास्तुकला और इतिहास के बारे में बताता है। आगरे का ताजमहल और आगरे का पेठा तो पूरी दुनिया भर में मशहूर है।लेकिन आगरा में इसके अलावा भी आपको बहुत सी चीजे मिलेंगी जो सिर्फ और सिर्फ आगरा में ही मिलती है या वही की फेमस है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जो आप अपनी आगरा ट्रिप के दौरान वहां से खरीदना बिल्कुल भी ना भूले।ये सभी सामान आपको आगरा के बाजारों में आसानी से अच्छी कीमतों पर मिल जायेंगे।तो आइए जानते की कुछ ऐसी चीजों के बारे मे।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

1. संगमरमर की प्रतिकृतियां

जैसा कि हम सब जानते है कि आगरा संगमरमर के ताजमहल के लिए तो दुनिया भर में मशहूर है ही साथ ही यहां पर और भी कई संगमरमर की बनी इमरते है जो मुगल कालीन है।इन इमारतों की छोटी छोटी संगमरमर की प्रतिकृतियां वहां के बाजारों में मिलती है जो काफी फेमस है।इसके अलावा आप यहां फूलदान, सजावटी बक्से, मूर्तियां, प्लेट, टेबलटॉप आदि में कई प्रकार के संगमरमर शिल्प खरीद सकते हैं ।ये वस्तुएं आगरा के बाजारों की रौनक है और हर पर्यटक का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

शॉपिंग डेस्टिनेशन: फतेहाबाद रोड पर मार्बल कॉटेज और आगरा के कुछ अन्य बाजार।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

2. चमड़ा प्रोडक्ट

आगरा भारत में चमड़ा उत्पाद के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको चमडे से बने कई सामान मिल जायेंगे। आपको बता दें कि आगरा में चमड़े के प्रोडक्ट बहुत खास और प्रसिद्ध हैं क्योंकि वे मजबूत और असली चमड़े से बने होते हैं। यहां के बाजारों में आपको चमड़े से बने , जूते, जैकेट, बेल्ट, चप्पल आदि मिलेंगे जो आप अपनी आगरा ट्रिप के दौरान जरूर खरीदे।

शॉपिंग डेस्टिनेशन: सदर बाजार, किनारी बाजार, शाहगंजी बाजार, मुनरो रोड, आदि।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

3. गलीचा और कालीन

आगरा के गलीचे और कालीन भी काफी फेमस है। वहां की कालिनो और गलीचो पर लघु चित्र और डिजाइन बनी होती है जो कि मुगल स्थापत्य शैली से मिलते जुलते हैं।जिस कारण यह काफी आकर्षक लगते हैं जिन्हे आप अपने घरों में सजा सकते है।आगरा में आपको विभिन्न प्रकार के गलीचे और कालीन सजावटी मैट, वॉल हैंगिंग, घरों के लिए कालीन आदि हैं बहुत ही खूबसूरत और अच्छी कीमतों पर मिल जायेंगे।

शॉपिंग डेस्टिनेशन: ताजमहल कॉम्प्लेक्स के पास आप विभिन्न शैलियों के कालीन और अन्य शॉपिंग डेस्टिनेशन खरीद सकते हैं। किनारी बाजार, मुनरो रोड, सदर बाजार और शिल्पग्राम शिल्प गांव आदि।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

4. कढ़ाई वस्त्र

सुंदर वस्त्र तो सभी को पसंद आते है और उन पर सुंदर कढ़ाई हो तो वे और भी आकर्षक लगते है।आगरा को हाथ की कढ़ाई वाले वस्त्रों के लिए भी जाना जाता है। यहां कई प्रकार की शैलियों और डिजाइनों में कढ़ाई के वस्त्र जैसे जरी कढ़ाई, रेशम कढ़ाई, चेन सिलाई कढ़ाई आदि आगरा में बहुत पॉपुलर हैं ।आगरा में ज्यादातर वस्त्र पर जो की जाती है वो हाथो से की जाती है।इसलिए साड़ी या टेक्सटाइल पर बने हुए डिजाइन बहुत ही महीन और आकर्षक लगते हैं। यहां पारंपरिक कढ़ाई वाले वस्त्र सुंदर अर्ध-कीमती पत्थरों के काम के साथ शादी के लिए सबसे मशहूर हैं।

शॉपिंग डेस्टिनेशंस: एम्ब्रॉयडरी टेक्सटाइल्स के लिए मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशन एम्ब्रायडरी पैलेस या सुभाष बाजार और जेम्स एंड आर्ट गैलरी आदि।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

5. रेशमी साड़ियाँ और वस्त्र

रेशमी वस्त्रों या साड़ियों की आगरा में बहुत माँग है। मुगलों के इस शहर में वहां की शान अभी भी बरकरार है।यहां पर आपको कई प्रकार की रेशम की साड़ियाँ और वस्त्र जैसे रेशम मखमल, बनारस रेशम, शुद्ध रेशम, टसर रेशम के कपड़े आदि मिल जायेंगे।तो अगर आपको भी है रेशमी साड़ी या रेशमी वस्त्र का शौक तो आगरा के बाजारों से इन्हे लेना बिल्कुल भी ना भूले।इतना ही नहीं, आप आगरा में रेशम की वस्तुओं के कई संग्रह भी आसानी से पा सकते हैं।

शॉपिंग डेस्टिनेशन: सुभाष बाजार सिल्क साड़ियों या वस्तुओं के लिए सबसे प्रसिद्ध बाजार।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

6. हस्तशिल्प

जैसा कि हम सब जानते है कि आगरा एक मुगलों का शहर है और मुगलों को हस्तशिल्प का कितना शौक था ये तो हम उनकी बनाई गई इमारतों और उनके द्धारा इस्तेमाल किए गए सामानों से अंदाजा लगा सकते है।यही वजह है कि आगरा अब तक कई शिल्पकारों का घर है। यहां आप हस्तशिल्प की कई शैलियों जैसे फूल के बर्तन, संगमरमर के साबुन के पत्थर, कांच के हस्तशिल्प, कई प्रकार के मूर्ति हस्तशिल्प आदि पा सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों में इसके प्रति काफी रुझान भी देखा गया है।

शॉपिंग डेस्टिनेशन: ताजमहल परिसर के पास की दुकानें कई प्रकार की स्मृति चिन्ह और आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुओं के लिए बेस्ट।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

7. धातु के सामान

आगरा में धातु के सामान भी काफी फेमस है। यहां विभिन्न प्रकार के धातुओं से बने सामान मिलते हैं।सबसे ज्यादा जो धातु यहां पॉपुलर है वो है पीतल ।यहां पर पीतल के बने कई प्रकार के बर्तन,बॉक्स, मूर्तियां,फूलदान आदि है जो आप खरीद सकते है।इसके अलावा भी कई अन्य धातु के सामान भी आपको यहां मिलेंगे।

शॉपिंग डेस्टिनेशन: शिल्पग्राम, गंगोत्री एम्पोरियम, सदर बाजार और मुनरो रोड आदि।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

8. ताजमहल स्मृति चिन्ह

यहां से खरीदे जाने वाले सबसे पॉपुलर वस्तुओं में से ताजमहल स्मृति चिन्ह सबसे ज्यादा चर्चित है दुनिया भर में मशहूर ताज को जब लोग देखने आते हैं तो स्मृति स्वरूप इसकी कांच, शिल्प, संगमरमर आदि से बने कई अलग-अलग ताजमहल स्मृति चिन्ह खरीद कर लोग अपने साथ ले जाते है।

शॉपिंग डेस्टिनेशंस: ताजमहल के आसपास वाले दुकान और कुछ प्रसिद्ध बाजारों में उपलब्ध।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

9. मिठाई

आगरा के मिठाई तो पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां का पेठा का नाम तो हम सब ने सुना है यहां पर आने वाले लोग इन मिठाइयों का स्वाद चखना बिल्कुल नहीं भुलते है और जाते वक्त इसे अपने साथ लेकर जाते है।आगरा में सबसे पसंदीदा मिठाई पंछी पेठा है और इस मिठाई के अन्य विभिन्न स्वाद अंगूरी पेठा और चॉकलेट पेठा आदि हैं। यह मिठाई आगरा में बहुत पॉपुलर है। आगरा की अन्य प्रसिद्ध मिठाई पेठा और गजक हैं।तो इनका स्वाद चखना न भूले।

शॉपिंग डेस्टिनेशन: आगरा के स्टेशन रोड और सदर बाजार बाजार क्षेत्र में उपलब्ध।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

10. आभूषण

आगरा के ज्वेलरी सुंदर डिजाइन और बड़े बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं।जयपुर के बाद आगरा के गहने और रत्न बहुत लोकप्रिय हैं ।यहां आप बेहतरीन ज्वैलरी में अपने साथ स्टार, डायमंड नेकलेस, रूबी डायमंड्स आदि के साथ नीलम की रिंग ले जा सकती हैं

शॉपिंग डेस्टिनेशंस: ज्वैलरी के लिए आपको फतेहाबाद रोड जाना होगा और अन्य बाजार राजा की मंडी बाजार, कलाकृति बाजार आदि।

Photo of दुनिया भर में मशहूर है आगरा की ये चीज़े,अपनी आगरा ट्रिप पर खरीदना ना भूले by Priya Yadav

तो जब भी मौका मिले आगरा जाने का तो इन यूनिक सामानों को खरीदना बिल्कुल भी ना भूले।

क्या आपने आगरा की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads