
जब बात घूमने की आती है तो दो ही तरफ़ सबसे पहले ध्यान जाता है, एक तो पैसा और दूसरा समय। समय बचाने का तरीक़ा तो शायद भगवान को ही पता हो, लेकिन पैसे बचाने की सैकड़ों तकनीकें हमारे पास मौजूद हैं।
इन 6 जगहों पर बजट में आपको रहने को भी हो जाएगा और घूमने के लिए कोई कमी नहीं खलेगी।
1. कनातल
जलस्तर से 2,590 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कनातल मसूरी से 40 किमी0 दूर है। दिल्ली और उसके आस-पास की जगहों में रहने वालों के लिए ये पहाड़ बहुत नज़दीकी हैं।

आप वीकेंड ट्रिप के लिए इस जगह का प्लान बना सकते हैं। यहाँ से आप नई टिहरी, कौड़िया जंगल, सुरकंडा देवी मंदिर और धनौल्टी का प्लान बना सकते हैं। बस यहाँ से कनातल को निकलना है।
2. बीर बिलिंग

सुकून, शान्ति और पैराग्लाइडिंग का जो अनुभव यहाँ मिलता है, कहीं नहीं मिलता। पूरे एशिया में पैराग्लाइडिंग के लिए बीर बिलिंग का नाम दूसरे नंबर पर आता है। और सबसे अच्छी बात ये है कि यहाँ घूमने, पैराग्लाइडिंग में बहुत पैसे भी खर्च नहीं होते। हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा ज़िले में स्थित बीर बिलिंग में कई सारे बौद्ध मठ भी हैं, जो इस रोमांचकारी तस्वीर में सुकून और शान्ति के कुछ लम्हे पिरोते हैं।
3. पॉन्डिचेरी
भारत में फ्रेंच लोगों का घर कहा जाता है पॉन्डिचेरी को। भारत की सबसे सुन्दर जगहों में एक, अपने बीचों के लिए मशहूर यह जगह अपनी कला और ऐतिहासिक विरासत अपने में सँजोए है। आकर्षक फ्रेंच वास्तुकला और बीच देखने के लिए इस जगह को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ लीजिए।

4. जैसलमेर
सर्दियों में जैसलमेर घूमने से बेहतर जगह शायद ही मिले। सोने का यह शहर रेगिस्तान का लुत्फ़ लेने के लिए भारत की कुछ विशेष जगहों में अपना नाम शुमार करता है।

ऊँट की सवारी करने के लिए, रात में कँपकपाते रेगिस्तान में चाँद की रौशनी में मस्ती मौज करने के लिए यहाँ आने का मौक़ा क्यों ही छोड़ना है। इसके साथ ही रेगिस्तान की कला और संस्कृति का अपना महत्त्व है जिसको हर यात्री देखना चाहता है, जानना चाहता है, पसन्द करना चाहता है।
5. कुमारकोम

वेम्बानाड झील पर बसा है कुमारकोम, जो केरल की नई जन्नत जगहों में एक है। ढेर सारी नहरों में उलझा हुआ कुमारकोम, बोट और फ़ेरी से आपको सारी जगहें घुमाता है। अगर यहाँ का प्लान बनाते हैं तो कुमारकोम बर्ड सैंचुरी देखने के लिए सबसे आकर्षक जगह है।
6. हम्पी
इतिहास और संस्कृति को पसन्द करते हैं आप? अगर हाँ, तो यहाँ ज़रूर आएँ। बंगलौर से 350 किमी0 दूर हम्पी यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में आता है जहाँ इतिहास यहाँ की मिट्टी में महकता है।
14वीं सदी में विजयनगर साम्राज्य यहाँ हुआ करता था। हम्पी बाज़ार और दरोजी का भालू सैंक्चुरी यहाँ की दो प्रमुख देखने लायक जगहें हैं। इसके साथ ही फ़ोटोग्राफ़र और जो लोग शान्ति सुकून की खोज में आए हैं, उन्हें भी यहाँ आना चाहिए।

तो आपने कौन सी जगह चुनी? अपनी यात्रा के अनुभव यहाँ लिखें और Tripoto समुदाय का हिस्सा बनें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।
यह एक अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।