अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ

Tripoto
Photo of अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ by Rishabh Dev

घुमक्कड़ी में हर रोज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। अब इसमें नया अध्याय जुड़ा है दिल्ली से लंदन की रोड ट्रिप का। कोरोना ने इर इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है, टूरिज्म भी इससे अछूता नहीं रहा है। घुमक्कड़ी की हसरत पाले लोगों को इस महामारी ने घर पर रहने को मजबूर कर दिया। लेकिन कहते हैं ना सब्र का फल मीठा होता है, वैसा ही कुछ हुआ है। एडवेंचर ओवर्लांड्स नाम की एक कंपनी दुनिया भर के घुमक्कडों के लिए घूमने का शानदार मौका लेकर आई है। ये कंपनी एक रोड ट्रिप करा रही है जिसमें आप दिल्ली से लंदन जा सकते हैं। 70 दिन में पूरी होने वाली इस यात्रा में आप 18 देशों से होते हुए लदंन पहुँचेंगे। सबसे खास बात ये रोड ट्रिप होगी एक शानदार लग्जरी बस में। हालाँकि इसके लिए आपको कुछ इंतजार करना होगा क्योंकि ये बस 2021 में शुरू होगी।

1957 में शुरू हुई थी ऐसी रोड ट्रिप

Photo of अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ 1/6 by Rishabh Dev
श्रेय: बस टू लंदन।

अगर आप इंटरनेट के गलियारे में देखेंगे तो आपको ऐसी ही एक पुरानी तस्वीरें मिल जाएँगी। इसकी शुरुआत ऑस्वाल्ड जोसेफ गैरो फिशर ने 1957 में की थी। सफेद रंग की एक बस फ्रांस, इटली, योगुस्लाविया, बुलगारिया, तुर्की, ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों से होते हुए भारत पहुँचती थी। भारत में ये बस नई दिल्ली से चल कर आगरा, इलाहाबाद, बनारस और कोलकाता तक आती थी। तब लदंन से कोलकाता आने का किराया 85 पाउंड्स और वापसी के लिए आपको 65 पाउंड्स से ऊपर देने होते थे।

इतने सालों बाद अब एडवेंचर ओवरलांड्स भी आपको एक ऐसी ही यात्रा पर ले जाने की पूरी तैयारी कर चुका है

मई 2021: क्या है रूट?

Photo of अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ 2/6 by Rishabh Dev
श्रेय: बस टू लंदन।

मई 2021 से शुरू होने वाली इस रोड ट्रिप के रूट के बारे में जानकर आप उत्साह से भर जाएँगे। ये यात्रा 70 दिन में पूरी होगी जिसमें आप 20 हजार किलोमीटर का सफर बस में तय करेंगे। यात्रा चार हिस्सों में होगी। आप चाहें तो पूरी यात्रा कर सकते हैं या फिर अपनी सुविधा और समय के अनुसार किसी भी हिस्से की यात्रा कर सकते हैं। जैसे अगर आप केवल चीन तक जाना चाहते हैं तो आप पहला और दूसरा हिस्से तक की यात्रा को चुन सकते हैं। आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि ये रोड ट्रिप बहुत दिनों तक चलेगी। इसलिए उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पूरी यात्रा करना चाहते हैं।

पार्ट 1: भारत, म्यांमार, थाईलैंड

Photo of अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ 3/6 by Rishabh Dev
लेफ्ट में बागान और राइट में बैंगकॉक।

ये रोड ट्रिप भारत होते हुए कोहिमा से निकल कर पहला पड़ाव होगा म्यांमार। यहाँ बस आपको 9 दिनों तक म्यांमार की सैर कराएगी। म्यांमार में आप बागान के ऐतिहासिक शहर को अच्छे से देख सकते हैं। ये शहर अपने आप में कई ऐसे नगीने लिए बैठा है जिन्हे देख कर आप खुश हो जाएँगे। यहाँ हजारों साल पुराने पैगोडा से लेकर और भी ऐसी बहुत से चीजें हैं जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे। बागान से होते हुए बस यांगोन पहुँचेगी।

यांगोन म्यांमार का सबसे बड़ा शहर है। म्यांमार की वास्तुकला को दिखाते इस शहर में आप यहाँ के पारंपरिक ढ़ंग से बने पगोडा देख सकते हैं। इसमें म्यांमार का फेमस स्वर्ण पैगोडा भी शामिल है। यांगोन में खाने के लिए भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं तो इसलिए यहाँ के खाने का स्वाद लेना न भूलें। इसके बाद बस म्यांमार से थाईलैंड आएगी। थाईलैंड में राजधानी बैंगकॉक और चियांग खोंग को आप अच्छे से देख पाएंगे। यहाँ से आप मेकोंग नदी से होते हुए लाओस पहुँचेंगे। हालाँकि यहाँ बस नहीं रुकेगी। ये जगह केवल चीन जाने के लिए एंट्री गेट का काम करेगा।

पार्ट 2: चीन

Photo of अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ 4/6 by Rishabh Dev
लेफ्ट में चेंगदू और राइट में है जिनजियांग है।

अगले 20 दिन तक आप चीन के सफर पर रहेंगे। इसमें सबसे पहले आप चेंगदू देखेंगे जो यहां के फेमस पांडा का घर है। पांडा के लिए ये जगह कुदरत की सबसे अच्छों में से एक है। यहां के नजारे बेहद खूबसूरत हैं इसी वजह से यहाँ साल भर सैलानी आते हैं। इसके बाद आप घास के मैदानों का शहर रूओएरगई से होते हुए गांसू पहुँचेंगे। आप चीन में हों और ग्रेट वॉल ना देखें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। गांसू में आप पुराना सिल्क रूट और मोगोवा की गुफाएँ भी देख सकते हैं। इस ऐतहासिक शहर से निकल कर चीन कि सबसे बड़े इलाके जिनजियांग पहुँचेंगे। ये जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है। बर्फ से ढँके पहाड़ और रेगिस्तान यहाँ आपको सब देखने को मिलेगा।

पार्ट 3: मध्य एशिया ( किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, काजाखिस्तान और रूस)

Photo of अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ 5/6 by Rishabh Dev
लेफ्ट में किर्गिस्तान हैऔर राइट में है उज्बेकिस्तान।

किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और काजाखिस्तान टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक हैं। इसकी वजह है यहाँ की अनछुए डेस्टिनेशन जो इन देशों में कहीं और नहीं मिलेंगे। किर्गिस्तान का 70 फीसदी हिस्सा पहाड़ों से ढँका हुआ है। इस देश के में 88 पर्वत श्रृंखलाएँ हैं जिनको हर कोई देखना चाहेगा। इसके अलावा किर्गिस्तान शाॅपिंग के लिए भी अच्छी जगह है। यहाँ के बाजार में आपको वो सब मिल जाएगा जो आप सफर के दौरान खरीदना चाहते हैं। किर्गिस्तान से चल कर आप उज्बेकिस्तान पहुँचेंगे।

इस 7 दिन के सफर में आप समरकंद, बुखारा और खिवा का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ आपको कई ऐसी इमारतें देखने को मिलेंगी जिनसे आप नजर नहीं हटा पाएँगे। इसके बाद आपका सामना रूस से होगा। रूस में सबसे पहले आप अस्त्राखन में आप एक दिन के लिए क्रूज की सैर कर सकते हैं। आपकी ये यात्रा कैस्पियन सागर में होगी। यहाँ आप समुद्री जीवन को अनुभव कर सकते हैं। इसके बाद रूस की राजधानी मॉस्को आएँगे जहाँ पर आप विश्व के कुछ महान जगहों को देख सकते हैं।

पार्ट 4: यूरोपः लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम

Photo of अब बस से कर सकेंगे दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए इस रोड ट्रिप के बारे में सब कुछ 6/6 by Rishabh Dev
बायीं तरफ लिथुआनिया है और दायीं साइड है प्राग।

इस ट्रिप का सबसे आखिरी हिस्सा सबसे लंबा है। इस रोड ट्रिप में आप सबसे पहले लातविया और लिथुआनिया से होते हुए पोलैंड की राजधानी वारसॉ पहुँचेंगे। बाल्टिक देशों में आप पुराने जमाने के शहर भी देख सकते हैं, इन पुराने शहरों को यूनेस्को की हेरीटेज लिस्ट में शामिल है। इसलिए इन शहरों को अच्छे से देख लेना चाहिए। वारसॉ में आप इतिहास से जुड़ी चीजें देख सकते हैं।

प्राग अपनी ऊँची नुकीली मीनारों के लिए फेमस है। यहाँ 100 से भी ज्यादा ऐसी इमारतें और चर्च हैं। आपको यहाँ की बियर भी चख लेनी चाहिए। इसके बाद आपका स्वागत बेल्जियम में होगा। बेल्जियम जो पूरी दुनिया में अपनी चॉकलेट और शराब बनाने वाली भट्टियों के लिए फेमस है। बेल्जियम से नीदरलैंड के रास्ते आप फ्रांस पहुँचेंगे। यहाँ से आप यूनाइटेड किंगडम आएँगे जो आपकी इस 70 दिन की यात्रा का आखिरी पड़ाव है।

रोड ट्रिप में मिलने वाली सुविधाएँ:

1. रहने का खर्चा, एक कमरे में दो लोगों के रहने कि व्यवस्था होगी इसलिए सिंगल रूम मिलेगा इसकी आशा ना रखें।

2. खाने का खर्च

3. लग्जरी बस का किराया

4. पूरी यात्रा में एक डॉक्टरों की टीम भी साथ रहेगी। रास्ते में अगर किसी को भी कुछ दिक्कत आती है तो इसका भी खास ध्यान रखा गया है।

5. सभी तरह के एंट्री पास, कस्टम क्लीयरेंस और इनर लाइन परमिट।

6. क्योंकि यह बस 18 देशों से होकर निकल रही है इसलिए सभी देशों से परमिशन लेना भी जरूरी है। इस तरह के सभी कागजी कार्यवाही का खर्च और इमिग्रेशन पास इस टिकट में शामिल है।

7. हर देश में आपको एक गाइड भी दिया जाएगा।

8. ईंधन, सर्विस चार्ज, टोल फीस और पार्किंग चार्ज।

9. हर देश के लिए आपका ट्रैवल इनश्योरेंस।

10. घूमने में लगने वाले सभी तरह का खर्चे।

11. सभी जगहों के एंट्री पास।

12. आपकी यात्रा को मजेदार बनाने के लिए आपको हर देश में कुछ-कुछ एक्टिविटीज भी करवाई जाएँगी, उन सभी का खर्च।

13. चॉकलेट, स्नैक्स, पानी, कोल्ड ड्रिंक और सभी जरूरी सामानों का खर्च।

14. कंपनी की तरफ से भी आपको कुछ चीजें मिलेंगी।

15. रूट मैप।

70 दिनों के इस रोड ट्रिप पर निकलने से पहले आपको प्लानिंग कर लेनी चाहिए। कंपनी के सभी नियमों के बारे में भी अच्छे से जान लेना चाहिए। इसके लिए आप कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर पढ़ सकते हैं।

क्या आपने कभी ऐसी कोई रोड ट्रिप की है? अपने सफर का अनुभव यहाँ लिखें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads