भारत को अच्छे-से समझना है तो कीजिए ये ऑफबीट रोड ट्रिप!

Tripoto
Photo of भारत को अच्छे-से समझना है तो कीजिए ये ऑफबीट रोड ट्रिप! by Rishabh Dev

रोड ट्रिप घूमने का एक तरीका नहीं है, ये खुद को आजाद रखने की पहचान है। रोड ट्रिप से हमें उन जगहों के बारे में समझने का मौका मिलता है। जहाँ हम रोड ट्रिप करते हैं। अगर आपको भारत को जानना, समझना है तो कुछ ऐसे ऑफबीट रास्ते हैं जो रोड ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। जिनको करने के बाद भारत के बारे में काफी कुछ समझ जाएँगे। इसलिए फेमस रोड ट्रिप को छोड़िए और इन खूबसूरत ऑफबीट रोड ट्रिप्स की तैयारी कीजिए। यकीन मानिए ये रोड ट्रिप्स भारत के सबसे खूबसूरत रास्तों में से एक हैं।

1- मंगलौर से गोकर्ण

गोकर्ण अपने खूबसूरत समुद्र तट के लिए जाना जाता है। गोकर्ण के बीच पर गोवा जैसी भीड़ नहीं होती है। इसके अलावा यहाँ मंदिर भी बहुत हैं। मंगलौर से गोकर्ण की रोड ट्रिप लगभग 4 से 5 घंटे की होगी। इस रोड ट्रिप में आपको उडुपी भी मिलेगा। जो लजीज जायके के लिए जाना जाता है। यहीं पर फेमस भगवान शिव का 123 फीट ऊँचा स्टैच्यू भी है। इसके अलावा यहाँ पास में ही नेत्ररानी द्वीप भी है। इन सब जगहों के बाद आप गोकर्ण पहुँचेंगे। जहाँ आप निर्वाण बीच पर सुकून से बैठिए। यहाँ के जादुई जोग फाॅल्स को देखिए और याना गुफा को एक्सप्लोर कीजिए।

दूरीः 231 किमी.

समयः 4 से 5 घंटे।

2- गुरूग्राम से मोरनी हिल्स

हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है मोरनी हिल्स। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। गुरूग्राम से मोरनी हिल्स की रोड टिप में लगभग 5 से 6 लगेंगे। इस रोड ट्रिप के बाद मंजिल भी बेहद खूबसूरत है। मोरनी हिल्स में आप पहाड़ और हरियाली का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां झील भी है जहाँ सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। अगर आपको बर्ड वाॅचिंग करना पसंद है तो ये जगह आपके लिए पर्फेक्ट है।

दूरीः 290 किमी.

समयः 5 से 6 घंटे

3- बैंगलोर से बांदीपुर

लगभग 874 वर्ग किमी. में फैला बांदीपुर नेशनल पार्क आपके विश्वास और भरोसे को पक्का करता है। अगर आप अपनी इस रोड ट्रिप में बैंगलोर से चन्नापतना, मंडेया और मैसूर को रूट लेते हैं तो 5-6 घंटे के सफर के बाद आप बांदीपुर पहुँच जाएँगे। इस रोड ट्रिप में आप प्रकृति के करीब जा सकते है। आपको रास्ते में रंगनाथिट्टु बर्ड सैंक्चुरी और कोक्कारे बेल्लूर बर्ड सैंक्चुरी देख सकते हैं जो मंड्या में हैं। बांदीपुर नेशनल पार्क जाएँ तो ये ध्यान रखें कि शाम में 8 बजे से पहले गेट को पार कर लें क्योंकि उसके बाद गेट को बंद कर दिया जाता है।

दूरीः 212 किमी.

समयः 4 से 5 घंटे।

4- लेह से तुरतुक

वैसे तो पहाड़ों में रोड ट्रिप सभी खूबसूरत ही होती हैं लेकिन लेह से भारत के आखिरी गाँव तक की यात्रा कुछ खास ही होती है। तुरतुक अपने खूबसूरत पहाड़ों के लिए जाना जाता है। एक दिन लंबी रोड ट्रिप में आपको खारदुंगा ला से होकर गुजरना होगा। खारदुंग ला दुनिया की सबसे ऊँची रोड है। इसके अलावा नुब्रा वैली भी आपको इस रोड ट्रिप में मिलेगी। तुरतुक 16वीं शताब्दी की वो जगह है जहाँ आपको आज म्यूजियम, मस्जिद और बौद्ध आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा। इस जगह पर ट्रेकिंग और हाइकिंग भी कर सकते हैं।

दूरीः 203 किमी.

समयः 5 से 6 घंटे।

5- चंडीगढ़ से पंपौर

कश्मीर वैसे तो बहुत सारी चीजों के लिए फेमस है। उनमें से एक हैं जाफरान के फूल। लेकिन बहुत कम लोगों को कश्मीर के पंपौर के बारे में पता है जाफरान जैसे फूलों की तरह खूबसूरत है। अगर आप चंडीगढ़ से पंपौर की रोड ट्रिप पर जाते हैं तो वो आपके लिए सबसे खूबसूरत रोड ट्रिप होगी। आपको इस रास्ते में पठानकोट, उधमपुर, पटनीटाॅप और अनंतनाग मिलेंगे। ये सभी जगहें खूबसूरत हैं। आपको इस रोड ट्रिप को अक्टूबर से नवंबर में जाना चाहिए। तब ये सफर और भी खूबसूरत हो जाता है।

दूरीः 546 किमी.

समयः 13 से 14 घंटे।

6- गुवाहटी से चेरांपूजी

गुवाहाटी से चेरांपूजी की रोड ट्रिप कई मायनों में बेहद खास होती है। आपके लिए रास्ते भी शानदार होते हैं और इस रोड ट्रिप में नजारों की तो क्या ही कहने? रास्ते में आपको पहाड़, हरियाली और अनगिनत वाटरफाॅल मिलेंगे। जो आपको बार-बार सफर में रूकने को मजबूर कर देंगे। लगभग 4 से 5 घंटे की ये रोड ट्रिप में आप खूबसूरत पलों को एहसास कर पाएँगे। आपको यहाँ पर नोहाकालिकाई वाटरफाॅल्स, नोंगरिहाट का लिविंग रूट ब्रिज और मौसमी गुफाओं को देख सकते हैं। मानसून के कुछ महीनों में यहाँ भीड़ होती है इसलिए तब न जाएँ तो अच्छा रहेगा।

दूरीः 147 किमी.

समयः 4 से 5 घंटे।

7- इंदौर से मांडू

मध्य प्रदेश के सबसे पुराने कस्बों में से एक मांडू इंदौर से सिर्फ 97 किमी. की दूरी पर है। मांडू जाने के लिए आपको एक छोटी-सी रोड ट्रिप करनी होगी। कुछ ही घंटों में आप मांडू की गलियों में होंगे। मांडू अपने अफगान आर्किटेक्चर के लिए फेमस है। यहाँ आप जहाज महल, जामी मस्जिद, होशांग शाह का मकबरा और रूपमती महल देख सकते हैं। ये जगह मानसून के समय बेहद खूबसूरत लगती है। आपको मानसून के समय इंदौर से मांडू की रोड ट्रिप करने के बारे में सोचना चाहिए।

दूरीः 97 किमी.

समयः 2 घंटे।

8- ऋषिकेश से औली

ऋषिकेश से उत्तराखंड की कई खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं लेकिन ऋषिकेश से औली की रोड ट्रिप जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी। आप ऋषिकेश से देवप्रयाग, रूद्रप्रयाग, चमौली और जोशीमठ होते हुए औली पहुँचेंगे। चमौली के बाद उत्तराखंड के पहाड़ कुछ ज्यादा ही हरे और आसमान को छूते हैं। गंगा यहाँ बहती नहीं है उछल-कूद करती है। रोड ट्रिप में ये नजारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आखिर में जब औली पहुँचेंगे तो बर्फ से ढँकी दुनिया आपका इंतजार कर रही होगी।

दूरीः 196 किमी.

समयः 7 से 8 घंटे।

9- भोपाल से ओरछा

ओरछा बेहद खूबसूरत और कम भीड़ वाली जगह। जो हर मौसम में कुछ अलग-सी लगती है। यहाँ राजस्थान की तरह बड़े-बड़े महल नहीं है लेकिन ये छोटा-सा कस्बा आपको बेहद खूबसूरत लगेगा। यहाँ पर आप बुंदेलखंड के आर्किटेक्चर को समझ सकते हैं। भोपाल से ओरछा की रोड ट्रिप के बाद आप यहाँ पर कई शताब्दी पुराने आर्किटेक्चर देख सकते हैं। आप यहाँ जहाँगीर महल, ओरछा किला और ओरछा के राजाओं की छत्रियाँ देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ पास में ही बह रही बेतवा नदी के किनारे कुछ देर बैठ सकते हैं।

दूरीः 337 किमी.

समयः 6 से 7 घंटे।

10- दिल्ली से हंपता

दिल्ली में हर शख्स सोचता है कि वो एक बार पहाड़ों की दुनिया में कदम जरूर रखेगा और वो रोड ट्रिप हो तो उससे अच्छा क्या ही हो सकता है? आपको दिल्ली से हंपता की रोड ट्रिप करनी चाहिए। अक्सर लोग इस रोड ट्रिप को नजरंदाज कर देते हैं लेकिन यकीन मानिए ये रोड ट्रिप आपके लिए एडवेंचरस और यादगार रहेगी। हंपता, मनाली के पास में है जो समुद्र तल से 2,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ आप प्रकृति के बीच बैठ सकते हैं, ट्रेकिंग कर सकते हैं या पिकनिक भी कर सकते हैं।

दूरीः 397 किमी.

दूरीः 10 से 12 घंटे।

क्या आपने कभी रोड ट्रिप की है? अपने सफर का अनुभव यहाँ लिखें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

Further Reads

Related to this article
Weekend Getaways from Gokarna,Places to Visit in Gokarna,Places to Stay in Gokarna,Things to Do in Gokarna,Gokarna Travel Guide,Places to Stay in Uttara kannada,Things to Do in Uttara kannada,Uttara kannada Travel Guide,Weekend Getaways from Uttara kannada,Places to Visit in Uttara kannada,Places to Visit in Karnataka,Places to Stay in Karnataka,Things to Do in Karnataka,Karnataka Travel Guide,Things to Do in India,Places to Stay in India,Places to Visit in India,India Travel Guide,Weekend Getaways from Panchkula,Places to Stay in Panchkula,Places to Visit in Panchkula,Things to Do in Panchkula,Panchkula Travel Guide,Places to Stay in Haryana,Places to Visit in Haryana,Things to Do in Haryana,Haryana Travel Guide,Weekend Getaways from Bandipur,Places to Visit in Bandipur,Places to Stay in Bandipur,Things to Do in Bandipur,Bandipur Travel Guide,Places to Visit in Bandipur,Places to Stay in Bandipur,Things to Do in Bandipur,Bandipur Travel Guide,Places to Stay in Chamarajanagar,Weekend Getaways from Chamarajanagar,Places to Visit in Chamarajanagar,Things to Do in Chamarajanagar,Chamarajanagar Travel Guide,Places to Stay in Turtuk,Weekend Getaways from Turtuk,Places to Visit in Turtuk,Things to Do in Turtuk,Turtuk Travel Guide,Weekend Getaways from Chandigarh,Places to Visit in Chandigarh,Places to Stay in Chandigarh,Things to Do in Chandigarh,Chandigarh Travel Guide,Weekend Getaways from Kamrup,Places to Stay in Kamrup,Places to Visit in Kamrup,Things to Do in Kamrup,Kamrup Travel Guide,Places to Visit in Assam,Places to Stay in Assam,Things to Do in Assam,Assam Travel Guide,Places to Stay in Mandav,Weekend Getaways from Mandav,Places to Visit in Mandav,Things to Do in Mandav,Mandav Travel Guide,Weekend Getaways from Dhar,Places to Visit in Dhar,Places to Stay in Dhar,Things to Do in Dhar,Dhar Travel Guide,Places to Visit in Madhya pradesh,Places to Stay in Madhya pradesh,Things to Do in Madhya pradesh,Madhya pradesh Travel Guide,Weekend Getaways from Auli,Places to Stay in Auli,Places to Visit in Auli,Things to Do in Auli,Auli Travel Guide,Weekend Getaways from Shimla,Places to Visit in Shimla,Places to Stay in Shimla,Things to Do in Shimla,Shimla Travel Guide,Places to Visit in Uttarakhand,Places to Stay in Uttarakhand,Things to Do in Uttarakhand,Uttarakhand Travel Guide,Places to Stay in Orchha,Places to Visit in Orchha,Things to Do in Orchha,Orchha Travel Guide,Weekend Getaways from Orchha,Weekend Getaways from Jhansi,Places to Visit in Jhansi,Places to Stay in Jhansi,Things to Do in Jhansi,Jhansi Travel Guide,Places to Visit in Himachal pradesh,Places to Stay in Himachal pradesh,Things to Do in Himachal pradesh,Himachal pradesh Travel Guide,