जन्माष्टमी उत्सव का एक अलग ही ढंग देखने को मिलता हैं मुम्बई के इन जगहों पर

Tripoto
5th Sep 2023
Photo of जन्माष्टमी उत्सव का एक अलग ही ढंग देखने को मिलता हैं मुम्बई के इन जगहों पर by Yadav Vishal
Day 1

भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में जन्माष्टमी का पर्व 6-7 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा हैं। जन्माष्टमी का पर्व हमारे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस दिन लोग उपवास रखने के साथ भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जन्म से लेकर जीवन के हर पड़ाव पर चमत्कार दिखाए। श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े कई किस्से ऐसे हैं, जो मानव समाज को सीख देते हैं। अधर्म और पाप के खिलाफ सही मार्गदर्शन करते हैं। ऐसे में लोग जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रसिद्ध जगहों पर अपने अपने तरीके से यह त्योहार मनाते हैं। जैसे देश के हर हिस्से में इस त्योहार को मनाने का अपना अनोखा तरीका है, वैसे ही मुंबई में भी जन्माष्टमी उत्सव मानने का एक अलग ढंग हैं। यहां के लोग यह पर्व दही हांडी के नाम से मनाते हैं। अधिकांश समुदाय इस परंपरा का पालन करते हुए दही के बर्तन को एक ऊंची जगह लटका देते हैं और फिर रीति-रिवाजों के अनुसार, एक दूसरे के ऊपर चढ़कर मानव पिरामिड बनाते हैं और मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं और प्रसाद वितरण करते हैं। साथ ही साथ मुंबई के कई मंदिरों में पूजा अर्चना भी होती हैं। आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए आपको मुंबई के उन जगहों से रूबरू कराएंगे जहां आपको जन्माष्टमी का एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा।

Photo of जन्माष्टमी उत्सव का एक अलग ही ढंग देखने को मिलता हैं मुम्बई के इन जगहों पर by Yadav Vishal

इस्कॉन मंदिर

यह भगवान कृष्ण को समर्पित एक मंदिर जो कि जुहू में स्थित हैं। इस्कॉन मंदिर में यह त्योहार बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। इस दिन इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता हैं। इसके अलावा, इस्कॉन मंदिर की समिति लंगर (मुफ्त भोजन सेवा) का आयोजन करती है, और परिसर में भक्ति गीत गाए जाते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पे यहां कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें भाग लेने आस पास के शहर के लोग भी आते हैं। देवताओं को जन्माष्टमी के इस विशेष अवसर पर डिजाइनर पोशाकें भी पहनाई जाती हैं। यहां भव्य प्रकार से पूजा अर्चना भी होती हैं। अगर आप इस जन्माष्टमी मुंबई जा रहें हैं तो इस्कॉन मंदिर जाना ना भूलें।

पता: इस्कॉन मंदिर, हरे कृष्णा लैंड, जुहू, गिरगांव चौपाटी

रामकृष्ण मठ और मिशन 

रामकृष्ण मठ और मिशन हर साल भव्य तरीके से जन्माष्टमी का पर्व मनाता हैं। यह एक पवित्र स्थान है, जिसका आध्यात्मिक माहौल 95 वर्षों से निरंतर पूजा और ध्यान से मजबूत हुआ है। हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर यहां लाखों लोग आते हैं। अगर आप इस जन्माष्टमी मुंबई जा रहें हैं तो रामकृष्ण मठ और मिशन जाना ना भूलें।

पता:रामकृष्ण मिशन मार्ग, 12वीं रोड, खार (पश्चिम), मुंबई

Photo of जन्माष्टमी उत्सव का एक अलग ही ढंग देखने को मिलता हैं मुम्बई के इन जगहों पर by Yadav Vishal

श्रमिक सार्वजनिक उत्सव मंडल

श्रमिक सार्वजनिक उत्सव मंडल द्वारा आयोजित दही हांडी मुंबई के सबसे लोकप्रिय दही हांडी कार्यक्रमों में से एक हैं। ऐसा माना जाता हैं कि यहां की दही की बर्तन की ऊंचाई सबसे ऊपर लटकाई जाती हैं। इस आयोजन के लिए बनाई गई हांडी को तोड़ना भी काफी मुश्किल होता है। कई दफा ऐसा भी होता हैं की इसकी ऊंचाई के कारण यहां के लोग दही के हांडी को तोड़ भी नहीं पाते हैं। इस दही हांडी के कार्यक्रम को देखने देश विदेश से लोग आते हैं। अगर आप इस जन्माष्टमी मुंबई में हो तो इस कार्यक्रम को देखना ना भूलें।

पता: श्रमिक सार्वजनिक उत्सव मंडल, खारघर

संकल्प प्रतिष्ठान दही हांडी

आप बता दूं कि संकल्प प्रतिष्ठान दही हांडी का चर्चा तो विदेशों तक हैं। यहां के दही हांडी के कार्यक्रम के लिए विदेशी को भी आमंत्रित किया जाता हैं। अगर आप इस जगह जाते हैं तो कई बॉलीवुड अभिनेता को भी देख सकते हैं। इसे मुंबई के सबसे अमीर दही हांडी मंडलों में से एक माना जाता है। इसकी पुरस्कार राशि लाखों में होती हैं। यहां आपको जन्माष्टमी का एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा, चारों ओर से गाने की धुन और बाल गोपाल के नारे आपकी ऊर्जा से भर देंगे। अगर इस जन्माष्टमी आप मुंबई आ रहे हैं तो इस जगह पे जाना बिलकुल भी ना भूलें।

पता: संकल्प प्रतिष्ठान दही हांडी, जंबोरी मैदान, बीडीडी चॉल्स, वर्ली

Photo of जन्माष्टमी उत्सव का एक अलग ही ढंग देखने को मिलता हैं मुम्बई के इन जगहों पर by Yadav Vishal


अगर आप भी इस खास दिन घूमने-फिरने की ख्वाइश रख रहे हैं, और जन्माष्टमी के पर्व का मज़ा दुगना उठाना चाहते हैं तो मुंबई के इन जगहों पे जाना ना भूलें।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads