अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं

Tripoto

बॉलीवुड और घुमक्कड़ी का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। चाहे वो लंबी रोड ट्रिप हो या पहाड़ों की गोद में लहराते हीरो-हीरोइन। ये एक ऐसा रिश्ता है जो साल दर साल और गहरा होता गया है। घूमने की बात हो और बॉलीवुड के किंग खान का ज़िक्र न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शाहरुख खान फिल्मी जगत के ऐसे अभिनेता है जिनकी फिल्मों में घुमक्कड़ी भर-भर कर दिखाई देती है। मूवीज में दिखाई गई जगहें इतनी सुन्दर होती हैं कि देखकर लगता ही नहीं की ये जगह वाकई धरती पर ही हैं।

अगर आप शाहरूख खान के फैन हैं तो आपको उन खूबसूरत जगहों पर जाना चाहिए। जहाँ शाहरूख ,खान ने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। आपको ऐसी जगहों को खोजने में वक्त न लगे इसलिए हमने आपके लिए शाहरूख खान की कुछ मूवीज की उन जगहों की लिस्ट बनाई है। जहाँ उन्होंने शूटिंग की है। इसलिए आपको इन लाजवाब और खूबसूरत जगहों पर शाहरूख फैन होने के नाते एक बार जरूर जाना चाहिए। मेरे हिसाब से अपना बैग पैक कर लीजिए क्योंकि इन जगहों को जानने के बाद आप खुद को रोक नहीं पाएँगे।

1. स्वदेश - धोम डैम

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

अगर आपने स्वदेश देखी है तो आपको वो बोट की सैर ज़रूर याद होगी। गहरे नीले रंग का पानी और उसमे तैरती नाव। दिलचस्प नज़ारों से भरा ये सीन भारत का ही है। महाराष्ट्र के वाई इलाके में कृष्णा नदी के पास धोम डैम नाम की जगह पर ये सीन फिल्माया गया है।

2. चलते चलते - मुकोनोस द्वीप, ग्रीस

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

श्रेय: विकीमीडिया।

2003 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान और रानी मुखर्जी पर बनी इस पिक्चर की ज़्यादातर शूटिंग ग्रीस में की गई है। फिल्म का मशहूर गाना "तौबा तुम्हारे ये इशारे" भी इसी द्वीप के आसपास की जगहों पर फिल्माया गया है।

3. जब तक है जान - लद्दाख, भारत

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

श्रेय: मोटोग्राफर।

लद्दाख की खूबसूरती से कौन नहीं वाक़िफ है? यशराज बैनर के नीचे बनी इस फिल्म की कहानी भी लद्दाख, गुलमर्ग और पहलगाम में फिल्माई गई है।

4. कुछ कुछ होता है - स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

श्रेय: विकीमीडिया।

आपको कुछ कुछ होता है गाना तो याद ही होगा। बता दें इस फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड में हुई है जिसमें तंटॉलों महल, एइलीन डोनान महल और ब्लैकरॉक कॉटेज जैसी जगहें शामिल हैं।

5. कभी खुशी कभी गम - गीजा पिरामिड

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

श्रेय: विकीमीडिया।

जब सामने शाहरुख खान, काजोल और गीजा के पिरामिड हों तब मुझे क्या कुछ कहने की ज़रूरत है?

6. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - स्विट्जरलैंड

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

श्रेय: विकीमीडिया।

मेरे हिसाब से इस मूवी में दिखाई देने वाली शानदार जगह के बारे में लगभग हर किसी को पता होगा। पर जब शाहरुख खान की सबसे बेहतरीन फिल्मों की बात हो रही हो तो इस डीडीएलजे को भूल जाना नाइंसाफी होगी। इस फिल्म की शूटिंग स्ताद और सानें में हुई है।

7. वीर ज़ारा - वाघा बॉर्डर

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

श्रेय: विकीमीडिया।

यश चोपड़ा की फिल्म वीर ज़ारा का सबसे फेमस हिस्सा अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर शूट किया गया है। ये वही सीन है जिसमें शाहरुख खान वापस भारत लौट आते हैं।

8. डॉन - लैंगकॉवी स्काई ब्रिज

Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha
Photo of अपने आपको शााहरूख खान के फैन मानते हो तो इन 8 जगहों पर जरूर जाएं by Deeksha

श्रेय: विकीमीडिया।

डॉन फ़िल्म के सबसे रोमांचक दृश्य की शूटिंग मलेशिया के लैंगकॉवी स्काई ब्रिज पर हुई है।

ऐसी बहुत कम चीज़ें हैं जिस पर सब भारतीयों का एक जैसा सोचना हो। लेकिन शाहरुख खान की तरफ लगाव एक ऐसी चीज है जिसका सबूत दिल्ली के राजिंदर नगर से लेकर मुंबई में मन्नत तक दिखाई देता है। सच में इस मुकाम पर पहुँचने के लिए शाहरुख खान ने बहुत लंबा सफर तय किया है।

क्या आप भी शाहरुख खान की ऐसी ही किसी जगह पर गए हैं? अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करें। शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads