हम अपने देश की दशा देख कर इसे कोसते रहते हैं | हाँ, यहाँ गरीबी और भ्रष्टाचार आम बात है, और उससे भी आम है इनके बारे में बातें बनाना | लेकिन अगर आप एकतरफ़ा जानकारी लेकर बैठ जाएँगे तो काम नहीं चलेगा ! ग़रीबी और भ्रष्टाचार देश को देखने का केवल एक पहलू है | देश का ऐसा दूसरा पहलू भी है जहाँ की बेहतरीन कहानियाँ हमारा नज़रिया बदल देती हैं | लेकिन अगर अभी भी मुँह फुलाए बैठे भारत की खामियाँ गिन रहे हैं, तो चलिए आपको 72 ऐसी वजह बताते हैं जो आपका देश के प्रति नज़रिया बदलकर आपको गर्व से भर देंगी :
1. भारत: ऐसा देश जहाँ सिर को ऊँचा रखा जाता है मगर दिल में इज़्ज़त होती है।
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 1/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551598296_1.png)
2. भारत की विविध संस्कृति के तहत हमारे पास चुनने को बहुत कुछ है | चाहे बात खाने की करें, कला की, या देवताओं की, हमारे यहाँ सभी बहुतायत में हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 2/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551598311_2.jpg)
3. सांस्कृतिक रूप से ही नहीं बल्कि हम भौगोलिक रूप से भी काफ़ी समृद्ध हैं | पर्वतों का राजा हिमालय जिसकी भव्यता देखने हर साल हज़ारों सैलानी भारत आते हैं हमारे कई रत्नों में से एक है|
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 3/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551598325_3.jpg)
4. दुनिया के कुछ सबसे सुंदर समुद्रतट भी यहाँ पाए जाते हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 4/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551598676_4.jpg)
5. भारत में सभी तरह के मौसम मौजूद हैं | इतने तरह के मौसम होते हुए भी संतुलन बरकरार है | ज़िंदगी जीने के लिए सालभर बर्फ या बारिश से नहीं लड़ना पड़ता |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 5/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606680_5.jpg)
6. भारत में तरह-तरह के त्योहार मनाए जाते हैं जिनकी वजह से तोहफे और मिठाइयाँ तो मिलती ही है, साथ ही मिलती है छुट्टियाँ !
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 6/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/transfer/img/1235940/TripDocument/1551606669_6.gif)
7. भारत को दुनिया की सबसे पुरानी और आज तक चली आ रही सभ्यता माना जाता है, जिसके बावजूद हमने पिछले 10000 सालों में किसी पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश नहीं की |
8. क्योंकि भारत में ही आपको रोज़ सुबह ऐसे नज़ारे देखने को मिलेंगे |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 7/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606662_8.jpg)
9. अतिथी देवो भव:। हमारे यहाँ मेहमान को भगवान माना जाता है | हमारी मेहमान-नवाज़ी पूरी दुनिया में मशहूर है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 8/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606655_9.jpg)
10. अनेकता में एकता भारत में ही देखने को मिल सकती है | हमारे यहाँ एक गुजराती परिवार असामी चाय पीते हुए बंगाली परिवार से रिश्ते की बात कर लेता है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 9/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606649_10.jpg)
11. भारत में रहकर आप मोल-भाव करना सीख जाएँगे | फिर चाहे वो मोल-भाव सब्ज़ीवले से हो या मनमर्ज़ी करते पुलिस वाले से | सच्चा भारतीय मोल-भाव कर आवाज़ उठाने से नहीं डरता |
12. स्ट्रीट फ़ूड का ज़ाएका तो हर एक भारतीय की ज़ुबान को पता ही है | जिन्हें नहीं पता वो बस सड़क पर निकल पड़ें |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 10/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606605_12.jpg)
13. सड़क यात्रा का मज़ा तो भारत में ही है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 11/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606600_13.jpg)
14. अगर आप भारतीय हैं तो चौकड़ी मार कर बैठने का आनंद तो आप जानते ही होंगे | सिनेमा हॉल की सीट पर चौकड़ी मार के बैठने से ज़्यादा आराम और कहीं नहीं है |
15. भूतहा गुफ़ाओं से लेकर हरे-भरे मैदानों और शहरों की चकाचौंध से लेकर जंगलों की चुप्पी, भारत में सबकुछ है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 12/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606535_15.jpg)
16. हम एक दूसरे से हाथ जोड़कर मिलते हैं क्योंकि हमें सभी में परमात्मा दिखता है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 13/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606529_16.jpg)
17. अमेरिका और जापान के साथ भारत ने भी अपने देश में अपना ही एक सुपर कंप्यूटर बना डाला है - संस्कृति और तकनीक साथ-साथ |
18. भारत को अत्याधिक ऊँचाई पर युद्धकला में महारत हाँसिल है |
19. हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र तो हैं ही, साथ ही भारत दुनिया का दूसरे नंबर का देश है जहाँ सबसे ज़्यादा अंग्रेज़ी बोली जाती है |
20. रिश्तों और एहसास को पैसों में नहीं तोला जा सकता | ऐसा एक भारतीय से ही सीखा जा सकता है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 14/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606501_20.jpg)
21. समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय सभ्यता, भारत में कई रंगों के नज़ारे दिख जाते हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 15/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606495_21.jpg)
22. भारत में रहने वाली अनेकों जातियों में भेदभाव नहीं किया जाता और क़ानूनी रूप से सभी को समान दृष्टि से देखा जाता है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 16/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606488_22.jpg)
23. नारेबाज़ी, पथराव और लाठीचार्ज का सामना करके भारत में ही एक निर्दोष नागरिक को न्याय दिलाया जाता है |
24. भारत में जितना घूमो उतना कम है | जितना समय बिताओ, कम ही लगेगा |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 17/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606461_24.jpg)
25. अपने पजामे-बनियान आप आराम से बालकनी में खुलकर सुखा सकते हैं- भारत में आपको कोई कुछ नहीं कहेगा |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 18/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606456_25.jpg)
26. दशहरा, दीवाली, ईद, शादी-ब्याह, त्योहार, भारत पाकिस्तान मैच - चाहे जो भी हो, जी भरकर पटाखे चलाओ |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 19/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606439_26.jpg)
27. वहीं भारतीय अंतरिक्ष अभियान दुनिया के सबसे कम खर्च वाले अंतरिक्ष अभियानों में से एक हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 20/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606426_27.jpg)
28. बर्फ़ीले तूफान के बीच पहाड़ को देख रहे हों या साफ मैदान में खिलते एक पौधे को, भारत में कुदरत का अलग ही स्वरूप देखने को मिलेगा |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 21/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606414_28.jpg)
29. ज़रा देर यहाँ की ज़मीन पर लेट कर मिट्टी से जुड़ने की कोशिश करो |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 22/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606402_29.jpg)
30. भारत में कभी भी किसी ने कुछ छोटा नहीं सोचा | यहाँ वाल्मीकि की रामायण भी है तो चार्वाक का भोग विलास भी है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 23/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606386_33.jpg)
31. भारत में लोगों के दिल भले ही बड़े हों लेकिन बुरे वक़्त के लिए पहले ही बचाने को हम कंजूसी नहीं कहते |
32. सड़कों की बात करें तो घंटों जाम में फंसकर आप सहनशील तो बन ही गये हैं|
33. इसी सहनशीलता को बढ़ाने का काम हमारे बॉलीवुड की फिल्मों ने भी किया है जो 3 घंटे से कम की नहीं होती |
34. हर साल लगभग 400 फिल्में बाज़ार में उतारने के साथ ही बॉलीवुड फिल्म निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र भी बन जाता है |
पोस्ट पढ़ते पढ़ते आधे रास्ते तक आने के लिए शुक्रिया | उम्मीद है आपको मज़ा आ रहा होगा |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 24/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/transfer/img/1235940/TripDocument/1551606366_34.gif)
35. अगर मुंबई का मानसून देख लिया तो फिर कभी गरजता बादल सुनकर डर नहीं लगेगा |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 25/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551606288_cc.jpg)
36. मुंबई में निर्माणकला के अद्भुत करिश्मे, सी-लिंक में इतने स्टील के तार लगे हैं कि जोड़ो तो धरती की गोलाई नापी जा सकती है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 26/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605960_rf.jpg)
37. संयुक्त राष्ट्र ने एक उपग्रह का नामकरण भूतपूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर किया है | गर्व से सीना चौड़ा हो गया |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 27/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605943_ab.jpg)
38. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दुनिया में सबसे ज़्यादा शाखाएँ हैं |
39. 100 प्रतिशत साक्षरता के साथ मावलीनोंग भारत का सबसे साफ सुथरा गाँव है |
40. बनारस, जिसे दुनिया का सबसे पुराना शहर भी कहा जाता है, में ईसा से 500 साल पहले बुद्ध का आगमन हुआ था | आज भी ये शहर उसी रफ़्तार से बढ़ रहा है |
41. भारतीय रेलवे में लगभग 14 लाख कर्मचारी काम करते हैं | इतनी तो कई देशों की जनसंख्या है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 28/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605903_41.jpg)
42. भारत में 'खिसकना' एक शब्द ही नहीं, जीवन जीने का एक नज़रिया भी है |
43. भारतीयों को पता है कि तारे देखने हैं तो अंधेरे का सामना तो करना होगा |
44. भारत की राजनैतिक पार्टियों को देखिए, मनोरंजन के लिए फिल्में देखने की ज़रूरत नहीं होगी |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 29/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605885_tyy.jpg)
45. टाटा समूह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फ़ोसिस टेक, दुनिया की 200 सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में शीर्ष 50 में स्थान प्राप्त करती हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 30/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605864_ttt.png)
46. औरोविल तमिलनाडु में पुडुचेरी के पास में प्रायोगिक रूप से बसाई हुई टाउनशिप है | समुद्रतट के किनारे बसी इस जगह में दुनिया के कोने-कोने से आए लोग रहते हैं | भाषाओं के आधार पर पड़ोस बनाए हुए हैं जैसे- हिंदीभाषी, संस्कृीतभाषी, फ्रांसीसी और तमिलभाषी |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 31/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605837_rrr.jpg)
47. दुनिया के सबसे पुराने युद्धक़ौशल की कला जिसे कलरिपयट्टू कहा जाता है, केरल राज्य से ही उपजी है |
48. हिवरे बाज़ार - गाँव जहाँ 60 लखपती रहते हैं |
49. मेघालय में विश्वस्तर का सबसे बड़ा मातृ प्रधान समाज है |
50. भारत की औरतें हर क्षेत्र में दुनिया को अपने कौशल का प्रमाण दे रही हैं |
51 गाँधीनगर को एशिया की सबसे हरि-भरी राजधानी माना जाता है और फ़ोर्ब्स ने अहमदाबाद को विश्वस्तर पर तीसरा सबसे जल्दी बढ़ने वाला शहर बताया है |
"कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में''
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 32/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605741_gg.jpg)
52. भारत में सदियों से पवित्र मानी जाने वाली जगहें भी हैं तो ऐसी जगहें भी हैं जहाँ अब रेव पार्टियाँ होती हैं |
53. भारत में सबसे उच्च गुणवत्ता वाली भांग पाई जाती है |
54. और वन्यजीव यहाँ से बेहतर कहीं नहीं देखे जा सकते |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 33/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605725_sd.jpg)
55. चाहे जितनी बार देखा हो, मगर इंडिया गेट, गेटवे ऑफ इंडिया, चारमीनार और विक्टोरीया मेमोरियल का जादू कभी पुराना नहीं होता |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 34/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605699_cvb.jpg)
56. यहाँ नए और पुराने का ऐसा संगम है, लगता है जैसे भारत में बीता कल आज का हाथ कभी नहीं छोड़ता |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 35/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605681_we.jpg)
57. भारतीयों के दोस्त देश के किसी भो कोने से हो सकते हैं- वो चाहे हरियाणवी हो, मणिपुरी या कश्मीरी |
58. भारत में इतनी भाषाएँ बोली जाती हैं कि एक से ज़्यादा भाषाएँ तो लगभग सभी बोल लेते हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 36/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605654_aa.jpg)
59. गाली तो हमारी ज़ुबान पर रखी है | मगर दिल से कभी बुरा नहीं मानते |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 37/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605604_cv.jpg)
60. गोवा जैसी पार्टी आपको शायद ही कहीं मिलेगी | हर साल दुनियाभर के कलाकार यहाँ आकर अपने संगीत पर सबको नचाते हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 38/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605567_rrt.jpg)
61. हमारी 5000 साल पुराने इतिहास में कई ऐसी कहानियाँ, चरित्र और कविताएँ हैं जिनसे हर भाव और बात ज़ाहिर की जा सकती है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 39/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605512_dd.jpg)
62. भारत में विश्वस्तर पर सबसे ज़्यादा पोस्ट ओफिस हैं, जिनमें से एक श्रीनगर में पानी पर तैरता है |
63. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय ईसा से 700 साल पहले तक्षशिला में खुला था | दुनियाभर के 10500 से ज़्यादा बच्चे, 60 से ज़्यादा विषयों का अध्ययन करते थे | बाद में 4थी शताब्दी में पुनर्निर्मित नालंदा विश्वविद्यालय पुरातन भारत की एक महान उपलब्धि थी |
64. भारतीयों की रग-रग में अध्यात्मिकता बसी हुई है | सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारी ज़ुबान पर परमात्मा का नाम और प्रार्थना ही रहती है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 40/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605450_r.jpg)
65. भारतीयों के दिल बड़े हैं, इस बात को किसी सबूत की ज़रूरत नहीं है |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 41/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605434_w.jpg)
66. दुनिया की सबसे ज़्यादा भीड़ कुंभ मेले के समय जमा होती है मगर मेले का संचालन शांतिपूर्वक होता है |
ख़ासकर साल 2001 की तरह जब मेले में 4 करोड़ लोग गंगा के किनारे जमा हो गये थे | ये नज़ारा अंतरिक्ष से दिख रहा था |
67. हिमाचल प्रदेश की स्पिति वैली में हिक्किम नामक छोटे से गाँव में दुनिया का सबसे ऊँचा पोस्ट ओफिस स्थित है |
68. दुनिया की 22 प्रतिशत जनसंख्या यानी 1.6 खरब लोग ऐसे धर्मों का पालन करते हैं जिनकी शुरुआत भारत से हुई थी |
69. क्योंकि इतने लोगों के साथ रहने में मन के भाव कुछ और ही होते हैं |
![Photo of वो बातें जो विश्वास दिलाती हैं कि भारत जैसा कोई नहीं! 42/42 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1235940/TripDocument/1551605391_q.jpg)
70. केरल में कोचीन हवाई अड्डा दुनिया का पहला पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा द्वारा संचालित हवाई अड्डा है |
71. भारत में 47.3 अरब लोग में इंटरनेट से जुड़े हुए हैं | और इस संख्या में रोज़ इज़ाफा होता जा रहा है |
72. अगर आप यहाँ तक पहुँच ही गए हैं तो मुबारक हो ! मेरी ही तरह आप भी सच्चे देशभक्त हैं | ये पढ़कर आपका सीना गर्व से फूलकर 56 इंच का हो गया होगा | तो इस पोस्ट को अपने जैसे अन्य देश भक्त भारतीयों के साथ शेयर करें । जय हिंद!
आपको अपने देश की कौन- सी बात सबसे अच्छी लगती है? हमें कॉमेंट्स में बताएँ। अपनी भारत यात्रा का अनुभव लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |