7 वजहें आखिर क्यों उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत चोपता इतना पॉपुलर है!

Tripoto
Photo of 7 वजहें आखिर क्यों उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत चोपता इतना पॉपुलर है! by Rishabh Dev

चारों तरफ खूबसूरत पहाड़, दूर-दूर तक दिखने वाले हरियाली और आसपास मखमली चादर वाला बुग्याल। पहाड़ों का ऐसा नजारा आपको कम जगहों पर देखने को मिलेगा। ऐसी खूबसूरत जगह पर हर कोई आना चाहेगा। उत्तराखंड के चोपता में आपको कुछ ऐसे ही सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित चोपता एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। यहाँ के पहाड़ों में एक अलग जादू है। आप चोपता क्यों आएँ? इसकी कुछ वजहें हम आपको दे देते हैं।

1- जन्नत-सा प्यारा

चोपता के चारों तरफ चीड़ के जंगल, मन मोहने वालीं पहाड़ की चोटियाँ और दूर-दूर तक फैला बुग्याल। ऐसा खूबसूरत बुग्याल और ऐसी खूबसूरत जगह आपको कम ही मिलेंगी। यही वजह है कि बड़ी संख्या में सैलानी चोपती आते हैं और इस जगह की सुंदरता को संजोकर ले जाते हैं। चोपता उत्तराखंड की सबसे पॉपुलर जगहों में से एक है। चोपता पहुँचना आसान है तो जल्द ही यहाँ आने का प्लान बनाएँ।

2- लुभावना बुग्याल

चोपता में पहाड़ और घने जंगल तो हैं ही लेकिन सबसे खास बात यहाँ के बुग्याल हैं। पहाड़ों में ऐसे बुग्याल देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। बुग्याल यानि कि घास का मैदान। चोपता में बुग्याल को देखकर लगता है कि किसी ने हरे रंगे का मखमली चादर बिछा दी हो। आप चोपता में इस बुग्याल में लोट भी सकते हैं। बहुत सारे लोग इस बुग्याल को देखने के लिए चोपता की यात्रा पर जाते हैं। आप जब चोपता जाएँगे तो इस बात को समझ पाएँगे।

3- तुंगनाथ महादेव

चोपता घाटी तीसरे केदार का भी घर है। यहाँ पर दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित भगवान शिव का मंदिर है। इस मंदिर को तुंगनाथ महादेव के नाम से जाना जाता है। एक ये भी वजह है कि लोग चोपता आते हैं और तुगनाथ महादेव मंदिर के दर्शन करते हैं। इस मंदिर तक पहुँचने के लिए 4-5 किमी. का ट्रेक करना पड़ता है। तुंगनाथ महादेव मंदिर से हिमालय की कई चोटियाँ दिखाई देती हैं।

4- हाइकिंग और ट्रेकिंग

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो चोपता घाटी आपको जरूर पसंद आएगी। चोपता सारे कई सारे ट्रेक किए जा सकते हैं। आप यहाँ से तुंगनाथ महादेव और चंद्रशिला तक ट्रेक कर सकते हैं। इसके अलावा चोपता से आप देवरियाताल, रोहिनी बुग्याल, स्यालमी बुग्याल और बिसुड़ी ताल तक ट्रेक करके जा सकते हैं। चोपता से 50 किमी. के दायरे में कई सारे ट्रेकिंग रूट हैं जिनको आप कर सकते हैं।

5- कैंपिंग

पहाड़ों में कैपिंग करने का एक अलग ही मजा है। रात में असंख्य तारों से भरा आसमान देखने को मिलेगा। ऐसा नजारा आपको शहरों में बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। चोपता घाटी के सुंदर बुग्याल में आप कैंपिंग कर सकते हैं। आपका अपना टेंट यहाँ लगा सकते हैं। इसके अलावा यहाँ पर कई सारी कैंपिंग साइट्स हैं जिनमें आप ठहर सकते हैं।

6- चन्द्रशिला

कल्पना कीजिए कि आप पहाड़ की सबसे ऊँची जगह पर खड़े हैं। जहाँ से आपको बर्फ से ढंकी हिमालय की कई चोटियाँ दिखाई दे रही हैं। दूर-दूर तक खूबसूरत वादियों के अलावा कुछ और नजारा नहीं दिखाई दे रहे हैं। चोपता में ऐसे नजारे के लिए आपको चन्द्रशिला की चढ़ाई करनी होगी। चन्द्रशिला 4,000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। चोपता की यात्रा में चन्द्रशिला जाना ना भूलें।

7- देवरियाताल

चोपता घाटी में कई सारी सुंदर जगहें हैं। ज्यादातर लोग तुंगनाथ महादेव और चन्द्रशिला जातें हैं लेकिन देवरियाताल भी बेहद सुंदर जगह है। चोपता से देवरियाताल 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। देवरियाताल 2,400 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। देवरियाताल घने जंगलों औप पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहाँ से चौखंबा और केदारनाथ की चोटियाँ देखने को मिलती है। चोपता जाएँ तो देवरियाताल की यात्रा करना बिल्कुल भी ना भूलें।

क्या आपने उत्तराखंड के चोपता की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads