चंडीगढ़ के 7 पब जहाँ मिलता है रंगीन शाम के साथ-साथ क्वालिटी ड्रिंक्स का बढ़िया तोहफा

Tripoto
Photo of चंडीगढ़ के 7 पब जहाँ मिलता है रंगीन शाम के साथ-साथ क्वालिटी ड्रिंक्स का बढ़िया तोहफा by Deeksha

अगर आप चंडीगढ़ में हैं तो यकीन मानिए आपके पास नाइट क्लब्स, बार और पब की कोई कमी नहीं है। हर इंसान चंडीगढ़ की मजेदार नाइट लाइफ का मजा लेना चाहता है। 

ये वो शहर है जिसकी कॉस्मोपॉलिटन भीड़ रात के समय अपनी जिंदगी को पूरा एन्जॉय करने निकलती है। क्योंकि चंडीगढ़ में नाइट लाइफ जबरदस्त है इसलिए यहाँ क्लब्स का भी बढ़िया ऑप्शन मिल जाता है। 

इसलिए चंडीगढ़ को पार्टी के मामले में हमेशा ऊपर रखा जाता है। मजेदार और कूल नाइट लाइफ के मामले में चंडीगढ़ के सभी क्लब्स को पूरे नंबर मिलते हैं। 

अगर आप भी चंडीगढ़ में मस्ती करना चाहते हैं तो हमने शहर के सबसे बढ़िया क्लब्स, बार और पब की सूची तैयार की है। 

जहाँ आपको लाजवाब ड्रिंक्स और खाने के साथ-साथ बढ़िया माहौल भी मिलता है।

1. स्कोर पब

Photo of चंडीगढ़ के 7 पब जहाँ मिलता है रंगीन शाम के साथ-साथ क्वालिटी ड्रिंक्स का बढ़िया तोहफा 1/3 by Deeksha
श्रेय: जोमाटो

अगर आप चंडीगढ़ में हैं और आपको अपनी जेब की चिंता नहीं है तो यकीन मनिए स्कोर पब आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। 

चंडीगढ़ के ज्यादातर लोग इस पब में रिलैक्स और चिल करने आते हैं। पब की बढ़िया सजावट और आरामदायक माहौल आपकी शाम को रंगीन बना देगा। 

अगर आप डांस करना चाहते हैं तो इस पब में डांस करने के लिए भी जगह है। चमकदार नियॉन लाइड वाले डांस फ्लोर पर दोस्तों के साथ थिरकने का मजा लेने के लिए चंडीगढ़ का ये पब बेस्ट है। 

इसके अलावा स्कोर पब में एक बड़ी एचडी स्क्रीन भी है जिस पर आप लाइव स्पोर्ट्स देखने का मजा ले सकते हैं। खाने की बात करें तो स्कोर पब में आपको खाने के लिए भी तमाम ऑप्शन्स मिल जाएंगे। 

यहाँ के सबसे पसंद लिए जाने वाले क्विजीन में नॉर्थ इंडियन, इटालियन और मेक्सिकन खाना शामिल है।

कहाँ: सेक्टर 8 सी

खर्च: 2,000 रुपए (दो लोगों के लिए)

2. लावा बार

Photo of चंडीगढ़ के 7 पब जहाँ मिलता है रंगीन शाम के साथ-साथ क्वालिटी ड्रिंक्स का बढ़िया तोहफा 2/3 by Deeksha
श्रेय: डाइन आउट

अगर आप चंडीगढ़ में अपने दोस्तों के साथ रातभर हैंगआउट करना चाहते हैं तो आपको लावा बार आना चाहिए। 

पार्टी और रात में चिल करने के लिए ये जगह चंडीगढ़ की टॉप तीन जगहों में शामिल है। होटल ताज में स्थित इस बार में मस्ती करने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी। 

इसलिए अगर आपको पैसों की चिंता नहीं है तो आप आराम से लावा बार आ सकते हैं। लावा बार की खासियत है कि यहाँ आपको सबसे बढ़िया क्वालिटी की वाइन और कॉकटेल्स मिलते हैं जो आपके पूरे एक्सपीरियंस को और भी शानदार बना देगा।

लावा बार का खाना भी आपको उंगलियाँ चाटना के लिए मजबूर कर देगा। इस बार में अक्सर लाइव कार्यक्रम होते रहते हैं। 

अगर आप शाम के समय यहाँ आएंगे तो आपको कोई ना कोई फेमस बैंड परफॉर्म करते हुए मिल जाएगा। 

स्कोर पब की तरह यहाँ भी एक बड़ी स्क्रीन का इंतेजाम किया गया है जिससे पब में आए सभी मेहमान लाइव स्पोर्ट्स देखने का मजा उठा सकें।

कहाँ: सेक्टर 17

खर्च: 2,700 रुपए (दो लोगों के लिए)

3. मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज

अगर आप नॉर्मल से हटकर कुछ एन्जॉय करना चाहते हैं तो चंडीगढ़ के इस बार में आपको वो सभी चीजें मिलेंगी। 

इस बार में खाने के स्वाद से लेकर ड्रिंक्स सर्व करने के तरीके तक हर चीज एकदम अलग और नायाब है। 

इस बार की खास बात ये भी है कि यहाँ ड्रिंक्स का दाम तय नहीं है। यहाँ ड्रिंक्स की कीमत उनकी डिमांड और सप्लाई को देखकर तय की जाती है। जिसकी वजह से ये जगह लोगों को खूब पसंद आती है। 

अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपकी पसंदीदा ड्रिंक आपको बेहद कम दाम में भी मिल सकती है। 

खाने के मामले में भी इस जगह की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। इस बार में आपको कॉन्टिनेंटल, इटालियन से लेकर चाइनीज और स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन खाने तक सभी चीजें मिल जाएंगी। 

इस बार में भी एक बड़ी स्क्रीन है जो लाइव स्पोर्ट्स देखने का मजा लिया जा सकता है।

कहाँ: सेक्टर 26

खर्च: 1,500 रुपए (दो लोगों के लिए)

4. द ग्रेट बियर

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें बियर पीना अच्छा लगता है तो ये जगह आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। चंडीगढ़ के लोगों के बीच इस जगह की खास को खूब पसंद किया जाता है। 

व्हिस्की और वोडका की दुनिया में बियर पीने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ये जगह किसी सुनहरे सपने की तरह है। इस शानदार पब में आपको खाने की भी लाजवाब वैरायटी मिलेगी। 

आप इनके बढ़िया मेनू में से अपनी मनपसंद डिश चुनकर उसका स्वाद ले सकते हैं। इस पब में आपको बेहतरीन जर्मन बियर का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। 

जिसमें गोल्डन एले, व्हीट बियर, जर्मन बॉक, ब्रूअर्स स्पेशल जैसी खास बीर शामिल हैं। 

इसके अलावा इस पब में शूटर्स, सिंगल मॉल्ट, सांगरिया, मार्टिनी और तमाम तरह की स्पिरिट पीने का भी मजा लिया जा सकता है।

कहाँ: सेक्टर 26

खर्च: 1,600 रुपए (दो लोगों के लिए)

5. पारा क्लब

अगर आप पार्टी एनीमल हैं और आपने इस नाइट क्लब में पार्टी करने का मजा नहीं लिया तो यकीन मानिए आप एक बहुत शानदार अनुभव लेने से चूक गए हैं। 

इस क्लब की सजावट से लेकर यहाँ के डांस फ्लोर और ड्रिंक्स काउंटर तक हर चीज की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। 

इस क्लब के इंटीरियर को देखकर समझ आता है कि हर चीज का चुनाव करने में कितना ध्यान दिया गया है। क्लब में रंग बिरंगी चमकदार लाइटें हैं जो पूरे माहौल को और भी तरोताजा कर देती हैं। 

इन लाइटों का मजा लेते हुए डीजे की धुन पर डांस करने का मजा आखिर कौन नहीं लेना चाहेगा। इस क्लब में लाउंज की सुविधा भी दी गई है जहाँ आप आराम कर सकते हैं। पारा क्लब का खाना भी बेहद जायकेदार होता है। 

यहाँ आपको कॉन्टिनेंटल और नॉर्थ इंडियन खाने की बढ़िया वैरायटी मिल जाएगी। कुल मिलाकर ये क्लब पार्टी करने के लिए अच्छी जगह है।

कहाँ: चंडीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र

खर्च: 3,000 (दो लोगों के लिए)

6. हॉप्स एंड ग्रेन्स

द ग्रेट बियर की तरह ये जगह भी बियर पीने का शौक रखने वालों के लिए जन्नत जैसी है। 

अगर आप चंडीगढ़ में हैं और आपका बढ़िया क्वालिटी की बियर पीने का मन है तो आपको बिना ज्यादा सोचे हॉप्स एंड ग्रेंस की तरफ बढ़ जाना चाहिए। 

इस ब्रूअरी में मिलने वाली सभी बियर को एक खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। 

जिसकी वजह से इनका स्वाद सबसे अलग लेकिन बेहद लाजवाब होता है। 

कम शब्दों में कहा जाए तो यहाँ मिलने वाली बियर का नायाब टेस्ट ही इस जगह को सबसे अलग बनाता है। 

अगर आप बियर नहीं पीना चाहते हैं तो उसके लिए भी इस बार में इंतेजाम किया गया है। आप यहाँ मिलने वाली तमाम और ड्रिंक्स में से कोई एन्जॉय कर सकते हैं। 

इस बार की सजावट भी काफी बारीकी से की गई है। यहाँ आने वाले सभी मेहमानों को आरामदायक माहौल मिल सके इसका खास ध्यान रखा गया है।

कहाँ: पंचकुला

खर्च: 3,000 रुपए (दो लोगों के लिए)

7. पेडलर्स

चंडीगढ़ का ये पब यंग जेनरेशन के बीच काफी फेमस है। आप चंडीगढ़ में किसी से भी पूछ लीजिए आपको पेडलर्स की तारीफ ही सुनने को मिलेगी। 

इस जगह की वाइब से लेकर यहाँ मिलने वाली ड्रिंक्स और कॉकटेल्स तक हर एक चीज बहुत शानदार है। 

केवल यही नहीं इस पब की सजावट करने में भी अलग अलग रंगों का इस्तेमाल किया गया है। यहाँ लगी लाइट्स पब के पूरे माहौल में जान डाल देती हैं। 

आप किसी भी समय इस पब में चले जाइए आपको अक्सर यहाँ है रहे लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस को एन्जॉय करने का मौका मिल जाएगा। 

आप यहाँ नॉर्थ इंडियन और इटालियन खाना खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। पब में आने वाले सभी मेहमानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो उसपर भी खास ध्यान दिया जाता है। 

कुल मिलाकर ये जगह अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करने के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

कहाँ: सेक्टर 35

खर्च: 2,200 रुपए (दो लोगों के लिए)

क्या आपने चंडीगढ़ के किसी पब में पार्टी करने का मजा लिया है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी जरूर पढ़ें: sinq night club, shopping in Chandigarh, cafe in chandigarh, gurudwara fatehgarh sahibsector 17 market chandigarh

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

Further Reads