![Photo of भारत की वो मस्ती भरी जगहें, जहाँ आप मम्मी-पापा को सच बता के नहीं जा सकते by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1630815181_5.jpg)
हर कोई चाहता है कि वो ऐसी जगह पर जाए, जहाँ वो शांति में कुछ दिन अकेले बिता सके। क्या सिर्फ यही घुमक्कड़ी है। जवाब, नहीं। घूमना सिर्फ सुकून शांति से भरी जगहों पर जाना नहीं है। ये तो पूरी दुनिया एक्सप्लोर करने का जरिया है। जिसमें लोगों से भरी मौज-मस्ती वाली जगहें भी हैं। जहाँ भीड़ भी बहुत होती है लेकिन वो माहौल गजब का होता है। इसका अनुभव हर किसी को करना चाहिए। इन मौज-मस्ती भरी जगहों पर जाने के लिए आप मम्मी-पापा को सच नहीं बता सकते हैं। अगर आपने सच बताया तो इन जगहों पर जाने का प्लान फौरन कैंसिल हो जाएगा। हमने आपके लिए ऐसी ही कुछ जगहों की लिस्ट बनाई है।
1. कसोल
![Photo of भारत की वो मस्ती भरी जगहें, जहाँ आप मम्मी-पापा को सच बता के नहीं जा सकते 1/2 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1630814213_2.jpg)
इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर कसोल का है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच बसा कसोल बेहद खूबसूरत है। हर नौजवान की हसरत होती है कि वो कसोल जरूर जाए। आपको यहाँ पर दुनिया भर के बैकपैकर्स दिख जाएंगे। यहाँ पर कई इजरायली कैफे और हॉस्टल हैं। कसोल मारिजुआना यानी गांजा के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि आप इस जगह पर मम्मी-पापा को बता के नहीं जा सकते हैं।
2. गोवा बीच
गोवा बेहद खूबसूरत जगह है और यहाँ सिर्फ पार्टी करने वाले लोग नहीं आते हैं जो गोवा को देखना चाहते हैं वो भी आते हैं लेकिन भारतीय माता पिता के मन में ये धारणा बनी हुई है कि गोवा पार्टी और मस्ती करने वाली जगह है। यहाँ जो जाता है उसके हाथ में बीयर की बोतल होती है। अगर आप अपने मम्मी-पापा से गोवा जाने के बारे में पूछेंगे तो पक्का है वो मना कर देंगे। इसलिए आपको कोई और बहाना मारकर गोवा जाने का प्लान बनाना होगा।
3. कश्मीर
![Photo of भारत की वो मस्ती भरी जगहें, जहाँ आप मम्मी-पापा को सच बता के नहीं जा सकते 2/2 by Rishabh Dev](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/1350024/TripDocument/1630814529_3.jpg)
धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर में है लेकिन एक सच ये भी है कश्मीर भारत की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। बहुत सारे लोग इस खतरे की वजह से कश्मीर जाने के बारे में नहीं सोचते हैं। आपको यहाँ सड़कों पर बंदूक लिए भारतीय सेना दिखाई देगी। ज्यादातर भारतीय माता-पिता अपने बच्चों को कश्मीर जाने के लिए मना ही करेंगे।
4. गोकर्ण
अगर आपको भीड़ भाड़ से दूर गोवा जैसे खूबसूरत देखने हैं तो गोकर्ण आपके लिए सही जगह है। बहुत सारे भारतीय गोकर्ण को यहाँ के मंदिरों की वजह से जानते हैं लेकिन यहाँ कुछ सीक्रेट नुडिस्ट बीच भी। अगर आपके मम्मी पापा को इस जगह के बारे में पता है तो आप सच बोलकर तो गोकर्ण जा नहीं पाएंगे। इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने के लिए आपको कुछ तो बहाना करना पड़ेगा।
5. अंडमान
अंडमान निकोबार अपने शानदार समुद्र बीचों के लिए जाना जाता है। अगर आप समुद्र पसंद हैं तो यहाँ के शांत बीच देखकर आपका मन खुश हो उठेगा। जिसमें हैवलॉक बीच तो जन्नत से कम नहीं है। अंडमान आओ और स्कूबा डाइविंग न करो तो फिर यहाँ आना अधूरा रहेगा। अगर आप घर पर ये बताकर आते हैं कि समुद्र के गहरे पानी में डुबकी लगाने जा रहे हैं तो शायद ही कोई माता-पिता इसके लिए हाँ कहेगा। उनको आपकी सुरक्षा की चिंता होगी और जाहिर है कि मना कर देंगे इसलिए स्कूबा डाइविंग के बारे में न बताएं तो ही अच्छा है।
6. छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ का नाम आते ही आपके जेहन में पहली चीज क्या आती है, माओवाद, नक्सली। अगर आपके मन में यही आता है तो आप उन भारतीयों में से हैं जिनको छत्तीसगढ़ के बारे में बहुत कम जानकारी है। ये जिस खतरे की बात हो रही है वो पूरे छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मे है, बस्तर में भी बहुत छोटे-से भाग में। छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहाँ के वाटरफॉल मस्ती के लिए अच्छी जगहें हैं। इसके बावजूद आप अपने मम्मी-पापा को सच बताकर यहाँ नहीं जा सकते हैं।
7. लद्दाख बाइक ट्रिप
अगर घूमने वाला सपना होता है कि वो एक बार लद्दाख बाइक ट्रिप पर जरूर जाएं। ये सफर जितना खूबसूरत है उतना की रोमांचक है। लद्दाख के पहाड़ों के बीच बाइक पर होना सुंदर सपने का जैसा है। ये एडवेंचर नौजवानों के लिए तो मजेदार है लेकिन मां-बाप इसे बेवकूफी कहते हैं। वे ऐसे सफर पर न खुद जाएंगे और न ही बच्चों को जाने देंगे। पहले तो वो लद्दाख जैसी ठंडी जगह पर जाने के लिए मना करेंगे। अगर वो लद्दाख के लिए मान भी जाते हैं तो इतने दूर बाइक से तो कतई नहीं जाने देंगे। इसलिए लद्दाख बाइक ट्रिप करनी है तो कुछ बहाना बनाना होगा।
क्या आपने भारत की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।
रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।