कर्नाटक के 7 खूबसूरत वाटरफॉल, एक बार देखोगे तो भूल नहीं पाओगे

Tripoto
Photo of कर्नाटक के 7 खूबसूरत वाटरफॉल, एक बार देखोगे तो भूल नहीं पाओगे by Rishabh Dev

कर्नाटक भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। कर्नाटक अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सिर्फ देश में ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस है। यहाँ के मनमोहक जंगल और शानदार पहाड़ अपनी सुंदरता से स्वागत करते हैं। इसी खूबसूरत कर्नाटक में अनगिनत झरने हैं। इन वाटरफॉल्स के दिलकश नजारे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर आप कर्नाटक जाते हैं तो ये झरने आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए।

1. जोग फॉल्स

जोग फॉल्स कर्नाटक के सबसे पॉपुलर झरनों में से एक है। अपनी पहाड़ जैसी ऊँचाई की वजह से ये और भी खूबसूरत हो जाता है। जोग फॉल्स कर्नाटक का सबसे ऊँचा और भारत का दूसरा सबसे ऊँचा झरना है। 235 मीटर की ऊँचाई से गिरता जोग फॉल कर्नाटक के शमोगा में स्थित है। ये वाटरफॉल चार झरनों से मिलकर बना हुआ है। जिनको आप यहाँ साफ-साफ देख सकते हैं। अगर आप कर्नाअक आएं तो इस वाटरफॉल को देखना न भूलें।

2. हेब्बे वाटरफॉल

हेब्बे फॉल्स कर्नाटक के सबसे सुंदर झरनों में से एक है। कर्नाटक के सभी झरनों में ये सबसे देखे जाने वाला वाटरफॉल है। हेब्बे झरने के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है जो इस जगह को और भी खूबसूरत बना देती है। यहाँ तक पहुँचने के लिए आपको 2 किमी. का छोटा-सा ट्रेक भी करना पड़ेगा। कर्नाटक के इस वाटरफॉल की खूबसूरती देखकर आप प्यार में पड़ जाओगे।

3. जेस्सी फॉल्स

इस वाटरफॉल को आमतौर पर अब्बे फॉल्स के नाम से जाना जाता है। जेस्सी फॉल्स कुर्ग के टूरिस्ट स्पॉट के लिए जाना जाता है। कई छोटी-छोटी धाराएं मिलकर इस झरने को बनाती हैं। इस झरने के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है जो इसे और भी मनमोहक बना देती है। इस झरने तक पहुँचने के लिए आपको जंगल से गुजरना होगा। इस रास्ते में हैंगिंग ब्रिज भी मिलेगा। इसके अलावा यहाँ आप काली मंदिर भी देख सकते हैं।

4. सथोड़ी फॉल्स

अगर आप कर्नाटक के बेहतरीन जलप्रपात की लिस्ट बना रहे हो तो सथोड़ी फॉल्स को तो शामिल करना ही चाहिए। कई धाराओं से मिलकर बना सथोड़ी फॉल्स 50 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। डंडेली के पास स्थित सथोड़ी फॉल्स को नियाग्रा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। इस वाटरफॉल में आप नहा भी सकते हैं। बारिश के मौसम को छोड़कर आप साल भर में कभी भी यहाँ आ सकते हैं।

5. कुंचिकल फॉल्स

कर्नाटक का ये झरना उडुपी-शिमोगा जिले के बॉर्डर पर स्थित है। कर्नाटक के इस खूबसूरत झरने के बारे में कम ही लोगों को पता है। अगर आप शांति और सुकून वाले झरने को देखना चाहते हैं तो आपको कुंचिकल फॉल्स देखना चाहिए। इस झरने की नदी पर डैम बना हुआ है। बांध की वजह से आप झरने के पास नहीं जा सकते हैं लेकिन इस फॉल को दूर से देखने का भी अलग सुख है।

6. शिवाणासमुद्र जलप्रपात

कावेरी नदी शिवाणासमुद्र को दो झरनों में बांटती है, एक गगनचुक्की फॉल्स और दूसरा भराचुक्की। इन दोनों झरनों को ही शिवाणासमुद्र वाटरफॉल के नाम से जानते हैं। वीकेंड पर यहाँ काफी भीड़ होती है। अगर आपके पास समय है तो वीकेंड पर न ही आएं तो अच्छा रहेगा। शांति होगी तो झरने की आवाज को भी सुना जा सकता है। शिवाणासमुद्र कर्नाटक का सबसे खूबसूरत जलप्रपात है। सभी को एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए।

7. इरुपु झरना

कर्नाटक का इस झरने को आप ऑफबीट की लिस्ट में रख सकते हैं। कहा जाता है कि जब राम और लक्ष्मण ब्रम्हगिरी हिल्स से गुजर रहे थे। तब लक्ष्मण ने अपने भाई की प्यास के लिए चट्टान में तीर मारा था। जिससे नदी का पानी यहाँ बहने लगा। पास में ही रामेश्वर मंदिर है जहाँ शिवलिंग है। इसके बारे में भी किवदंती है कि भगवान राम ने खुद इस शिवलिंग की स्थापना की थी। कर्नाटक की यात्रा में इस झरने को भी शामिल किया जा सकता है।

क्या आपने कर्नाटक के इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads