भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहाँ जिंदगी में एक बार जाना तो बनता हैं।

Tripoto
5th Sep 2023
Photo of भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहाँ जिंदगी में एक बार जाना तो बनता हैं। by Smita Yadav

दोस्तों,भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनके इतिहास की अपनी एक अलग कहानी है। भारत में हर उम्र के लोगों के लिए घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। भारत में बहुत से ऐसे आकर्षित तीर्थ स्थल भी मौजूद हैं जो विदेशों से आने वाले लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए अगर आप और आपका परिवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के इच्छुक हैं तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा समय साबित हो सकता है। क्योंकि भारत में बहुत से धार्मिक स्थल हैं, जो अपने आप में प्रकृति की सुंदरता से घिरे हुए हैं यहाँ का शांत वातावरण हर पर्यटक के मन को भाता हैं। ऐसे में आपको भी अपने जीवनकाल में एक बार इन बेहतरीन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए भारत के 6 ऐसे तीर्थ स्थानों की सूची लेकर आएं हैं जहाँ आपको अपने परिवार के साथ एक बार घूमने ज़रूर जाना चाहिए।

1. वैष्णो देवी मंदिर

Photo of भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहाँ जिंदगी में एक बार जाना तो बनता हैं। 1/1 by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू के कटरा से लगभग 18 किमी. की दूरी पर त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है। माता वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे ज्यादा पवित्र और प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। यहाँ पर माता वैष्णो देवी की पूजा तीन पिंण्डों के रूप में की जाती है, जिसमें बाईं ओर, दाईं ओर एवं मध्य में विराजित हैं। वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरों बाबा के मंदिर में भी दर्शन करना जरूरी माना जाता है। माता की अपार महिमा होने से यहाँ पूरे साल लाखों पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माता वैष्णो देवी के मंदिर का इतिहास करीब 700 वर्षों से भी पुराना माना जाता है, इसलिए यहाँ पर हर साल लाखों की संख्या में देश ही नहीं बल्कि विदेश से तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। अगर आपने कभी वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन नहीं किया है तो आप यहाँ दर्शन के लिए जाने का प्लान ज़रूर बनाएं।

2. स्वर्ण मंदिर

Photo of भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहाँ जिंदगी में एक बार जाना तो बनता हैं। by Smita Yadav

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। स्वर्ण मंदिर सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में है। सफेद मार्बल से बने इस मंदिर को 24 कैरेट सोने से ढंका गया है, जिसके कारण इसका नाम स्वर्ण मंदिर है। स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है। ये मंदिर दुनिया भर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर को हरमंदिर साहिब और दरबार साहिब के नाम से भी जाना जाता है। कुछ लोग इसे अत सत तीरथ के नाम से भी जानते हैं। मंदिर परिसर में ही पवित्र सरोवर भी है। सरोवर के बीचों बीच खूबसूरत स्वर्ण मंदिर स्थित है। दोस्तों, आप जब भी यहाँ आएं, तो मंदिर की रसोई में सिखों द्वारा तैयार किए गए लंगर का स्वाद जरूर चखें। यहाँ सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी प्रतिवर्ष भारी मात्रा में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

3. जगन्नाथ मंदिर

Photo of भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहाँ जिंदगी में एक बार जाना तो बनता हैं। by Smita Yadav

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भी एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। यह मंदिर भारत के सबसे बड़े स्मारक स्थलों में से एक माना जाता है। पुरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में तीन मुख्य देवता विराजमान हैं। भगवान जगन्नाथ के साथ उनके बड़े भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा, तीनों अलग-अलग भव्य और सुंदर आकर्षक रथों में विराजमान होकर नगर की यात्रा को निकलते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा हर साल मंदिर से आयोजित होने वाली एक प्रसिद्ध यात्रा है। हिंदू पुराणों में इसे धरती का वैकुंठ कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के अंतिम संस्कार के बाद भी उनका हृदय जिंदा इंसान की तरह धड़कता रहा जो आज भी भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा में मौजूद है।

4. शिरडी साईं बाबा

Photo of भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहाँ जिंदगी में एक बार जाना तो बनता हैं। by Smita Yadav

शिरडी देश में देखे जाने वाले सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। हर साल यहाँ लाखों लोग शिर्डी के साई बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। शिरडी में साईं बाबा मंदिर का निर्माण 1922 में किया गया था। साईं बाबा के निधन के चार साल बाद यह मंदिर बनाया गया था। साईं बाबा मंदिर में नियमित रूप से रोज व खास तौर पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दिखने में छोटा शिरडी शहर, अनेकों धार्मिक स्थलों और गतिविधियों से भरपूर है। साईं बाबा के इस मंदिर से कई बड़े चमत्कार जुड़े हुए हैं, जिसे सुनने के बाद हर कोई वहाँ खींचा चला आता है।

5. सबरीमाला मंदिर

Photo of भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहाँ जिंदगी में एक बार जाना तो बनता हैं। by Smita Yadav

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है विश्‍व प्रसिद्ध सबरीमाला का मंदिर। केरल का सबरीमाला मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। दूसरे हिंदू मंदिरों की तरह सबरीमाला मंदिर पूरे साल नहीं खुले रहता हैं। मलयालम पंचांग के पहले पांच दिन और अप्रैल में इस मंदिर के द्वार खोले जाते हैं। उस दौरान हर जाति के लोग मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 175 किमी की दूरी पर पंपा नामक स्थान है। पंपा से सबरीमला तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है। यह रास्ता पांच किलोमीटर लम्बा है। यह मंदिर हिंदू ब्रह्मचर्य देवता अयप्पन को समर्पित है। यह मंदिर 18 पहाड़ियों के बीच बना है और इसकी विशेषता यह है कि प्रत्येक पहाड़ी में मंदिर स्थित है। अगर आपने सबरीमला मंदिर का दर्शन नहीं किया है तो आप यहाँ दर्शन के लिए जानें का प्लान ज़रूर बनाएं।

क्या आपने भारत के इन प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से किसी तीर्थ स्थल की यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

Further Reads