कानपूर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान जहां सृद्धा पयर्टन को देखने को मिला

Tripoto
4th Aug 2022
Day 1

यूपी के ऐतिहासिक शहरों में से एक कानपूर एक ऐसी जगह है, जहां जाकर आपको कुछ अलग ही देखने को मिलेगा। कानपूर शहर एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र था, जिस पर कई साम्राज्यों और राजवंशों का शासन रहा है। कानपूर जितना अपने खूबसूरत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, उतने ही लोकप्रिय यहां की कुछ खास जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। अगर आप यूपी भ्रमण के लिए निकलें हैं, तो हमारा मानना है कि आपको कानपूर भी घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

Credit google

Photo of कानपूर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान जहां सृद्धा पयर्टन को देखने को मिला by nandu singh

कानपुर का श्री राधा कृष्ण मंदिर -

जेके मंदिर, जिसे जुग्गीलाल कम्पलापत मंदिर या श्री राधाकृष्ण मंदिर कहा जाता है, कानपुर में सर्वोदय नगर के गोविंद नगर रोड पर स्थित है। यह प्राचीन और आधुनिक दोनों तरह की वास्तुकला का एक सुंदर संयोजन है। 1953 में सिंघानिया परिवार की देखरेख में निर्मित, जेके मंदिर का मैनेजमेंट बड़े पैमाने पर आज भी जेके ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। हिंदू देवता राधा कृष्ण की मूर्ति मंदिर के केंद्र में पाई जाती है जो हरे-भरे हरियाली और छोटी झीलों से घिरी हुई है। मंदिर में अलग-अलग टावरों में पांच मंदिर हैं, मुख्य मंदिर भगवान राधाकृष्ण को समर्पित है, जबकि अन्य लक्ष्मीनारायण, अर्धनारीश्वर, नामदेश्वर और हनुमान की मूर्तियों से युक्त हैं

Credit google

Photo of कानपूर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान जहां सृद्धा पयर्टन को देखने को मिला by nandu singh

   
  
           मोती झील _

मोती झील, कानपुर के बेनझाबर इलाके में स्थित है, एक खूबसूरत झील होने के साथ-साथ एक बेहतरीन दर्शनीय स्थल भी है। आपको बता दें, इस झील का निर्माण अंग्रेजों के समय में शहर को पानी उपलब्ध कराने के लिए किया गया था। बाद में, बच्चों के लिए इसे मनोरंजक बनाने के लिए इसमें पार्क और लैंडस्केप गार्डन जोड़ा गया। यहां कई फूड स्टॉल और एक्टिविटी के लिए आप यहां बोटिंग भी कर सकते हैं। आप यहां सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं।

Credit google

Photo of कानपूर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान जहां सृद्धा पयर्टन को देखने को मिला by nandu singh

फूल बाग और कानपुर संग्रहालय -

फूल बाग, कानपुर में एक शहरी पार्क है, जो कि एक ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ये एक सदी से भी अधिक समय से राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं का स्थल रहा है। इसे 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश प्रशासन के मनोरंजन स्थल के रूप में डिजाइन और निर्मित किया गया था। आज, यहां के प्रमुख स्थलों में से एक कानपुर संग्रहालय भी है, जिसे शहर का सबसे बड़ा संग्रहालय, फूल बाग में स्थित है। कानपुर संग्रहालय औपनिवेशिक काल से लेकर आधुनिक कानपुर तक की कलाकृतियों और दस्तावेजों को प्रदर्शित करता है।

Credit google

Photo of कानपूर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान जहां सृद्धा पयर्टन को देखने को मिला by nandu singh

Further Reads