![Photo of यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में इन 6 स्थलों को मिली जगह by Hitendra Gupta](https://static2.tripoto.com/media/transfer/img/838133/TripDocument/1621506848_bhedaghat_1.gif)
यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में भारत के छह स्थलों को शामिल कर लिया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संस्था एएसआई ने सूची के लिए नौ स्थलों का नाम भेजा था। सूची में शामिल किए गए 6 स्थलों में मध्यप्रदेश के दो स्थल शामिल हैं- नर्मदा घाटी स्थित भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मराठा सैन्य वास्तुकला, वाराणसी के गंगाघाट रिवरफ्रंट, कर्नाटक के हायर बेंकल और कांचीपुरम के मंदिरों को संभावित सूची में शामिल किया गया है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यूनेस्को की विश्व धरोहर संभावित सूची में छह स्थलों को जगह मिलना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने ट्वीट किया कि यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में जिन 6 स्थानों का चयन हुआ उसमें मध्यप्रदेश से भेड़ाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व भी शामिल किया है।
![Photo of नई दिल्ली, Delhi, India by Hitendra Gupta](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/838133/TripDocument/1621506868_satpura.jpg.webp)
![Photo of नई दिल्ली, Delhi, India by Hitendra Gupta](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/838133/TripDocument/1621506880_bhedaghat.jpg.webp)
उन्होंने ट्वीट किया कि प्राचीन काल से दक्षिण भारत का कांचीपुरम मंदिर समूह हमारी आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र रहा है, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने पर तमिलनाडु को बधाई।
![Photo of यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में इन 6 स्थलों को मिली जगह by Hitendra Gupta](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/838133/TripDocument/1621506890_kanchipuram.jpg.webp)
उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र का गौरव मराठा सैन्य वास्तुकला के सीरियल नामांकन को युनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है बधाई महाराष्ट्र।
![Photo of यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में इन 6 स्थलों को मिली जगह by Hitendra Gupta](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/838133/TripDocument/1621506905_maharashtra.jpg.webp)
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ऐतिहासिक विरासत का भंडार है, महापाषाण काल की यह धरोहर युनेस्को विश्व विरासत की संभावित सूची में शामिल होने पर कर्नाटक को बधाई।
![Photo of यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में इन 6 स्थलों को मिली जगह by Hitendra Gupta](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/838133/TripDocument/1621506914_karnataka.jpg.webp)
अपने संदेश में श्री पटेल ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम नगरी वाराणसी है, अब माँ गंगा के ऐतिहासिक घाटों को युनेस्को ने विश्व विरासत की संभावित सूची में शामिल किया है। बधाई।
![Photo of यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में इन 6 स्थलों को मिली जगह by Hitendra Gupta](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/838133/TripDocument/1621506923_varanasi.jpg.webp)